वीडियो देखिये, अस्पताल में पानी या पानी में अस्पताल: जिला अस्पताल के सर्जिकल और डिलीवरी वार्ड जलमग्न; मरीज बेड पर ही फंसे
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, पन्ना।
मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में बारिश ने जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। सीजन की शुरुआती बारिश में ही अस्पताल का ड्रेनेज सिस्टम फेल हो गया, जिससे सर्जिकल वार्ड और डिलीवरी वार्ड में घुटनों तक पानी भर गया। हालात ऐसे बन गए कि मरीज और उनके परिजन अपने-अपने बेड तक सीमित होकर रह गए और अस्पताल में इलाज व्यवस्था भी प्रभावित हो गई।
अस्पताल के वार्डों में पानी भरने से गंभीर मरीजों को दवाइयां लेने, इंजेक्शन लगवाने और शौचालय तक जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वहीं डिलीवरी वार्ड की गैलरी में जलभराव होने से नवजात शिशुओं और प्रसूताओं के लिए संक्रमण का खतरा भी बढ़ गया है।
हर साल बारिश में दोहराती है समस्या
स्थानीय लोगों और मरीजों का कहना है कि यह स्थिति नई नहीं है। उनका आरोप है कि हर साल बारिश के दौरान जिला अस्पताल में इसी तरह जलभराव होता है, लेकिन प्रशासन और अस्पताल प्रबंधन स्थायी समाधान की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाता। लोगों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है।
सिविल सर्जन ने बताई वजह
जिला अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ. आलोक गुप्ता ने बताया कि अस्पताल की पुरानी इमारत आसपास के जलस्तर से लगभग पांच फीट नीचे स्थित है। इसके अलावा परिसर में नई बिल्डिंग का निर्माण कार्य चल रहा है, जिससे नालियां अवरुद्ध हो गई हैं। नालियां ब्लॉक होने के कारण पानी का बैक-फ्लो हो रहा है और वार्डों में जलभराव की स्थिति बन रही है।
उन्होंने बताया कि इस समस्या के स्थायी समाधान के लिए अलग से कोई बजट उपलब्ध नहीं है। इसके लिए भोपाल मुख्यालय से अतिरिक्त फंड की मांग की गई है। साथ ही निर्माण कार्य कर रही एजेंसी को भी नालियों की समस्या दूर करने के लिए पत्र लिखा गया है।
पानी निकासी का काम जारी
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वार्डों और परिसर से पानी निकालने का काम युद्ध स्तर पर किया जा रहा है और जल्द ही जलभराव समाप्त करने का प्रयास किया जाएगा। हालांकि स्थायी समाधान कब तक होगा, इस पर फिलहाल कोई स्पष्ट समय-सीमा नहीं बताई गई है।
बारिश के दौरान जिला अस्पताल में उत्पन्न इस स्थिति ने स्वास्थ्य सेवाओं की तैयारियों और आधारभूत ढांचे पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। मरीजों और उनके परिजनों का कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर हर साल ऐसी स्थिति बनना चिंताजनक है और इसके स्थायी समाधान के लिए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाने चाहिए।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!