बैरिकेड्स हटाकर जलभराव वाले अंडरब्रिज में घुसा स्कूली वाहन: बच्चों को रस्सी के सहारे निकाला; चालक गिरफ्तार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
शहर में मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। सिविल लाइन अंडरब्रिज में जलभराव के बावजूद स्कूली बच्चों से भरी मैजिक को चालक ने बैरिकेड्स हटाकर पानी में उतार दिया। अंडरब्रिज में करीब 3 से 4 फीट पानी भरा था। कुछ दूरी तक जाते ही मैजिक बंद हो गया और उसमें सवार 7-8 बच्चे व एक शिक्षिका फंस गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन की टीम पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी की मदद से वाहन को पानी से बाहर निकाला गया। सभी बच्चों और शिक्षिका को सुरक्षित बाहर निकालकर स्कूल भेज दिया गया। गनीमत रही कि किसी बच्चे को चोट नहीं आई।
रात में ही लगा दिए थे बैरिकेड्स, सुबह चालक ने हटाए
सोमवार शाम हुई तेज बारिश के बाद अंडरब्रिज में पानी भर गया था। स्थिति को देखते हुए रात में ही बैरिकेड्स लगाकर रास्ता बंद कर दिया गया था। इसके बावजूद मंगलवार सुबह चालक सलमान ने बैरिकेड्स हटाए और बच्चों से भरी मैजिक को जलभराव वाले अंडरब्रिज में उतार दिया।
पानी में कुछ दूर जाने के बाद वाहन का इंजन बंद हो गया। पानी का स्तर अधिक होने के कारण मैजिक आगे नहीं बढ़ सकी। इस दौरान बच्चों और शिक्षिका को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए मदद शुरू की गई। बताया जा रहा है कि चालक मौके से चला गया था।
सूचना मिलते ही पहुंची टीम, रस्सी से निकाला वाहन
क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि राहुल पवार को घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और पुलिस-प्रशासन को सूचना दी। इसके बाद प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद रस्सी की मदद से मैजिक को पानी से बाहर निकाला गया।
राहुल पवार के मुताबिक, सोमवार रात ही नगर निगम को अंडरब्रिज में पानी भरने की सूचना दे दी गई थी और पानी निकालने की मांग की गई थी। वहां लगा एक पंप खराब होने के कारण रातभर पानी नहीं निकल सका और मंगलवार सुबह तक अंडरब्रिज में जलभराव बना रहा।
चालक गिरफ्तार, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद सिविल लाइन पुलिस ने चालक सलमान के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
स्कूली बच्चों की सुरक्षा से जुड़ी इस घटना ने व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। जब अंडरब्रिज को बैरिकेड्स लगाकर बंद किया गया था, तो चालक ने बैरिकेड्स हटाकर बच्चों से भरी गाड़ी को पानी में क्यों उतारा? इसे लेकर भी सवाल उठ रहे हैं। गनीमत रही कि समय रहते सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया और बड़ा हादसा टल गया।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!