घी के नाम पर मिलावट: 25 ब्रांड के सैंपल फेल; पॉम ऑयल मिला, त्योहार से पहले खाद्य विभाग सख्त
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
रक्षाबंधन और आगामी त्योहारों को देखते हुए दूध, घी, मावा और मिठाइयों की जांच का अभियान तेज कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा विभाग की जांच में भोपाल, इंदौर समेत 8 शहरों में घी के 25 ब्रांड के सैंपल अमानक पाए गए हैं। जांच में कई नमूनों में पॉम ऑयल समेत अन्य मिलावट सामने आई है।
सबसे ज्यादा सैंपल भोपाल में 9 और इंदौर में 7 फेल हुए हैं। इसके अलावा उज्जैन में 3 तथा कटनी, नर्मदापुरम, डिंडौरी, धार और दमोह में भी घी के अमानक नमूने मिले हैं।
अनिक-अमृत समेत कई ब्रांड जांच के घेरे में
खाद्य विभाग की जांच में कई चर्चित ब्रांड के घी के नमूने गुणवत्ता मानकों पर खरे नहीं उतरे। इनमें अनिक और अमृत समेत अन्य ब्रांड के सैंपल भी शामिल बताए गए हैं। जांच में पॉम ऑयल सहित अन्य पदार्थों की मिलावट सामने आने के बाद विभाग ने संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गुजरात की डेयरी कंपनी को भी नोटिस
जांच के दौरान गुजरात के खेड़ा जिले की बालाजी डेयरी प्रोडक्ट्स के घी का नमूना भी असुरक्षित पाया गया। इसके बाद फूड सेफ्टी कंट्रोलर ने गुजरात के खाद्य सुरक्षा आयुक्त को पत्र भेजकर निर्माता के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा है।
भोपाल में 166 किलो मिल्क केक भी अमानक
इधर, भोपाल में नादरा बस स्टैंड से जब्त किया गया 166 किलो मिल्क केक भी जांच में अमानक पाया गया है। खाद्य विभाग ने सोमवार को संदेह के आधार पर 150 किलो मावा और 166 किलो मिल्क केक जब्त किया था।
जांच में मिल्क केक गुणवत्ता मानकों पर खरा नहीं उतरा। फूड सेफ्टी कंट्रोलर मनोज पुष्प ने नागपुर कलेक्टर को पत्र लिखकर संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए कहा है।
नागपुर के मनन स्वीट्स से आया था मिल्क केक
विभाग के मुताबिक जब्त मिल्क केक महाराष्ट्र के नागपुर स्थित मनन स्वीट्स से लाया गया था। इसका पता स्नेहदीप कॉलोनी, नारा रोड, जरीपटका बताया गया है। अब नागपुर प्रशासन से संबंधित कारोबारियों के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा गया है।
खाद्य विभाग का कहना है कि त्योहारों को देखते हुए मावा, घी, दूध, मिठाई और अन्य खाद्य पदार्थों की जांच आगे भी जारी रहेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर अमानक या असुरक्षित खाद्य सामग्री बनाने और बेचने वालों पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!