सब इंजीनियर भर्ती में बड़ा बदलाव: सैकड़ों पदों की एक्जाम निरस्त; नए पद जुड़ने के बाद फिर होगी परीक्षा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (एमपीएसईबी) ने समूह-3 उपयंत्री यानी सब इंजीनियर, मानचित्रकार और अन्य समकक्ष पदों की संयुक्त भर्ती परीक्षा-2026 को निरस्त कर दिया है। मंडल ने पहले जारी विज्ञापन, रूल बुक और आवेदन प्रक्रिया भी रद्द कर दी है। अब सभी विभागों से मिले अतिरिक्त रिक्त पदों को शामिल करने के बाद भर्ती का नया विज्ञापन और परीक्षा कार्यक्रम जारी किया जाएगा।
एमपीएसईबी ने 18 अगस्त 2026 को समूह-3 संयुक्त भर्ती परीक्षा का विज्ञापन जारी किया था। इसके तहत 1040 पदों पर भर्ती के लिए उसी दिन से ऑनलाइन आवेदन शुरू हुए थे। इसी बीच विभिन्न विभागों और शासकीय उपक्रमों से उपयंत्रियों के अतिरिक्त रिक्त पदों के लिए मांगपत्र मंडल को प्राप्त हुए।
ज्यादा पदों के लिए परीक्षा दोबारा होगी
मंडल के मुताबिक नए मांगपत्रों को मौजूदा भर्ती प्रक्रिया में शामिल करने से कुल रिक्तियों की संख्या बढ़ जाएगी। ऐसे में अधिक अभ्यर्थियों को नियुक्ति का मौका मिल सकेगा। इसी वजह से मौजूदा परीक्षा प्रक्रिया को रद्द करने का फैसला लिया गया है।
अब सभी विभागों से प्राप्त रिक्तियों को शामिल कर अपडेट नियम पुस्तिका और नया विज्ञापन जारी किया जाएगा। इसके साथ परीक्षा की नई तारीखें भी घोषित होंगी।
जिनका आवेदन हो चुका, उन्हें फिर करना होगा अप्लाई
पहले जारी विज्ञापन के आधार पर जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, उनकी आवेदन प्रक्रिया भी निरस्त मानी जाएगी। मंडल के अनुसार उन्हें नए विज्ञापन के तहत दोबारा आवेदन करना होगा।
पहले आवेदन के दौरान जमा की गई फीस वापस किए जाने की जानकारी भी मंडल ने दी है। नई भर्ती प्रक्रिया कब से शुरू होगी, इसकी जानकारी संशोधित विज्ञापन जारी होने के बाद स्पष्ट होगी।
प्राथमिक शिक्षक भर्ती पर भी हाईकोर्ट का बड़ा फैसला
इसी बीच मध्य प्रदेश में प्राथमिक शिक्षक चयन परीक्षा-2025 से जुड़ा मामला भी चर्चा में है। मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने 5% बोनस अंक से जुड़े विवाद में अभ्यर्थियों की सभी रिट अपीलें खारिज कर दी हैं।
कोर्ट ने कहा कि आरसीआई योग्यता से संबंधित गलत जानकारी के आधार पर हासिल किए गए बोनस अंकों को वैध नहीं माना जा सकता। इस फैसले का असर 13,089 प्राथमिक शिक्षकों के पूर्व चयन पर पड़ सकता है। फैसले के बाद भर्ती प्रक्रिया में आगे की स्थिति भी महत्वपूर्ण होगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!