फोरलेन पर मौत बनकर दौड़ा कंटेनर: बाइक सवारों में मचा हड़कंप; पुलिस ने घेरकर नशे में धुत चालक को पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
इंदौर-अहमदाबाद फोरलेन पर मंगलवार शाम उस समय हड़कंप मच गया, जब शराब के नशे में एक कंटेनर चालक ने वाहन को लापरवाही और अनियंत्रित तरीके से दौड़ा दिया। तेज रफ्तार कंटेनर की चपेट में आने से कई बाइक सवार बाल-बाल बच गए। सूचना मिलने के बाद पुलिस की दो डायल-112 टीमों ने कंटेनर का पीछा किया और भलगांवड़ी के पास घेराबंदी कर चालक को पकड़ लिया।
बताया जा रहा है कि कंटेनर धार से राजगढ़ की ओर जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, चालक नशे में था और वाहन पर उसका नियंत्रण नहीं था। कंटेनर को अनियंत्रित तरीके से दौड़ता देखकर सड़क पर मौजूद वाहन चालक घबरा गए और कई बाइक सवारों ने किसी तरह खुद को बचाया।
डायल-112 ने शुरू किया पीछा
घटना की सूचना मिलते ही तिरला और नौगांव की डायल-112 टीमों ने कंटेनर का पीछा शुरू किया। पुलिस ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन वह नहीं रुका। आरोप है कि इस दौरान चालक ने पीछा कर रहे डायल-112 वाहन को भी टक्कर मारने की कोशिश की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए तिरला थाना प्रभारी ज्योति पटेल भी पुलिस टीम के साथ कंटेनर के पीछे रवाना हुईं। पुलिस ने लगातार पीछा करने के बाद भलगांवड़ी के पास कंटेनर को रोक लिया और चालक को हिरासत में ले लिया।
मोबाइल कैमरे में कैद हुआ घटनाक्रम
घटना के दौरान एक कार चालक ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो मोबाइल से रिकॉर्ड कर लिया। अनियंत्रित कंटेनर के कारण फोरलेन पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। गनीमत रही कि कंटेनर की चपेट में आने से कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ।
पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
संबंधित समाचार

सिम एक्टिवेशन के नाम पर साइबर ठगी:आईटी कर्मचारी के खाते से लाखों उड़ाए

जहरीले पानी से मरने वालों के घर पहुंची कांग्रेस:मृतकों के परिजन ने कहा- हादसे के दोषियों को सजा मिलना चाहिए

देखिए वीडियो, राजघाट पहुंचा विपक्ष:इन नेताओं को अंदर जाने की अनुमति; बापू को दी श्रद्धांजलि, सीईसी के इस्तीफे पर तीसरे दिन भी प्रदर्शन

देखिए वीडियो, सर्वपितृ अमावस्या पर मुस्लिम महिला करेगी पितृ तर्पण:पूर्वजों के सम्मान का लिया संकल्प

फिटनेस व्यवस्था हुई ठप चालकों की ‘चेकिंग’ तेज:सरकारी वेबसाइट पर फिटनेस सुविधा महीनों से बाधित होने का दावा

एमटी क्लॉथ मार्केट में बंपर अमृत उपहार योजना का मुख्य ड्रॉ संपन्न:व्यापारियों को मिले 251 आकर्षक उपहार; दलालों के लिए रखे गए थे 31 विशेष पुरस्कार

मध्यप्रदेश में निवेश करेगा आरपीजी समूह:ट्रांसमिशन, टायर,आईटी सेक्टर पर सीएम डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की चर्चा

चाचा 420 की साजिश का शिकार आरिफ अली:एक बार एनडीपीएस एक्ट के झूठे केस में फंसा चुका; फिर दे रहा धमकी

बैंक बिल्डिंग के जर्जर छज्जे हटाए:प्लास्टर गिरने के बाद निगम की कार्रवाई; समय-सीमा में नहीं हुआ काम

नकली तंबाकू का नेटवर्क खंगाल रही सराफा पुलिस:आरोपी ने लिया कृष्णा ट्रेडर्स का नाम; पैकिंग रोल और लेबल के स्रोत की भी होगी जांच

कार से टक्कर के बाद बाइक सवार नशेड़ी ने फोड़ा कांच:घटना के बाद दोनों पक्ष को थाने ले गई पुलिस; मारपीट का वीडियो वायरल

गैंगस्टर सतीश भाऊ और उसके गुर्गों के खिलाफ क्राइम ब्रांच में दर्ज हुई शिकायत:लाखों रुपए वसूलने के मामले में; प्रॉपर्टी सेटलमेंट के नाम पर लिए, अब धमका रहे हैं फरियादी को

टूरिज्म फीलिंग नहीं हीलिंग भी:सीएम डॉ. मोहन यादव

जय श्रीकृष्ण या 'जेएसके' या जय श्रीकृष्णा

दोस्तों के साथ ओडिशा गया गणेश लापता:जांच पर उठे सवाल

ड्रग्स तस्करी की 48.50 लाख की कमाई पर सफेमा का शिकंजा:पहले से 13 केस दर्ज; जिनमें से तीन एनडीपीएस एक्ट के

पेट्रोल पंप से की रेकी और रास्ते में लूट लिया:काका तमने जो नोट दिया वी नकली है कहकर रोका था किसान को

बंटी नागर खुदकुशी कांड में बॉबी छाबड़ा की हुई एंट्री:मामला छोटा बांगड़दा हाईराइज बिल्डिंग के 35 करोड़ के लेनदेन का

चंदर की मौत का गुस्सा:कोर्ट में बदमाश सूरज जाट पर बरसीं चप्पलें

तस्कर रेहान गिरफ्तार पुलिस ने आखिरकार दबोचा:नाना के ड्रग्स नेटवर्क की अहम कड़ी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!