आईसीयू में मरीज की मौत के बाद बवाल: डॉक्टर से मारपीट; मेडिकल उपकरण फेंके, नर्सिंग स्टाफ ने भागकर बचाई जान
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
सरकारी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में मंगलवार शाम मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा कर दिया। छठी मंजिल स्थित आईसीयू में विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी और वहां रखे कुछ जीवन रक्षक उपकरण उठाकर फेंक दिए। अचानक हुए हंगामे से आईसीयू में भर्ती मरीजों और उनके परिजनों में भी दहशत फैल गई।
स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ अपनी सुरक्षा के लिए आईसीयू से बाहर निकल गए। कुछ नर्सों को छिपकर खुद को सुरक्षित रखना पड़ा। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।
मरीज की मौत के बाद भड़के परिजन
जानकारी के मुताबिक मृत मरीज की हालत पहले से गंभीर थी। उसे उपचार के लिए आईसीयूमें भर्ती किया गया था और डॉक्टरों की निगरानी में इलाज चल रहा था। मंगलवार शाम उसकी मौत हो गई।
मौत की सूचना मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने इलाज को लेकर डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ से बहस शुरू कर दी। डॉक्टरों ने स्थिति समझाने की कोशिश की, लेकिन विवाद बढ़ता चला गया।
युवक ने डॉक्टर पर किया हमला, उपकरण फेंके
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कहासुनी के बाद परिवार का एक युवक डॉक्टर से मारपीट करने लगा। इसके बाद उसने आईसीयू में रखे कुछ मेडिकल उपकरण भी उठाकर फेंक दिए।
अचानक हुई मारपीट और तोड़फोड़ से आईसीयू में अफरा-तफरी मच गई। वहां भर्ती दूसरे मरीजों के परिजन भी घबरा गए। संवेदनशील आईसीयू में कुछ देर के लिए उपचार व्यवस्था प्रभावित हुई।
स्टाफ ने बाहर निकलकर बचाई जान
हंगामा बढ़ता देख डॉक्टर, नर्सिंग स्टाफ और अन्य कर्मचारी अपनी सुरक्षा के लिए आईसीयू से बाहर निकल गए। अस्पताल में मौजूद सुरक्षा कर्मचारियों ने भी स्थिति संभालने की कोशिश की। सूचना पर पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को नियंत्रित किया।
आईसीयू की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
घटना के बाद अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। अस्पताल में सीसीटीवी कैमरों के साथ सुरक्षा गार्ड भी तैनात हैं। इसके बावजूद बाहरी लोग आईसीयू तक पहुंचे और मेडिकल उपकरणों को नुकसान पहुंचाने की स्थिति बन गई।
पुलिस अब मरीज की मौत की परिस्थितियों, परिजनों के आरोप और मारपीट व तोड़फोड़ करने वाले युवक की भूमिका की जांच कर रही है। घटना के बाद अस्पताल प्रबंधन भी सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा कर सकता है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!