अस्पताल में लगी भीषण आग: 15 बच्चे जिंदा जले; AC कंप्रेसर में धमाके के बाद फैली लपटें
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इस्लामाबाद।
पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 15 नवजात बच्चों की मौत हो गई। हादसा पाकिस्तान इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (PIMS) अस्पताल के स्त्री रोग वार्ड की नर्सरी में हुआ।
घटना के समय नर्सरी में कुल 16 नवजात बच्चे मौजूद थे। इनमें से सिर्फ एक बच्चे को सुरक्षित बचाया जा सका।
AC कंप्रेसर में धमाके के बाद लगी आग
रेस्क्यू अधिकारियों के मुताबिक, नर्सरी के अंदर लगे एयर कंडीशनर के कंप्रेसर में अचानक विस्फोट हुआ। धमाके के बाद आग भड़क उठी और देखते ही देखते नर्सरी में फैल गई। नवजात बच्चों के वार्ड में आग लगने से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें अस्पताल पहुंचीं और बचाव अभियान शुरू किया। टीमों ने आग पर काबू पाने के साथ नर्सरी में फंसे बच्चों को बाहर निकालने का प्रयास किया। हालांकि, 16 में से केवल एक नवजात को ही बचाया जा सका।
आग पर पाया गया काबू
रेस्क्यू अधिकारियों के अनुसार, आग पर अब काबू पा लिया गया है। हादसे के बाद अस्पताल परिसर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
जांच के लिए बनेगी कमेटी
जिला प्रशासन ने हादसे की जांच के लिए अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर की अध्यक्षता में जांच कमेटी गठित करने का फैसला किया है। कमेटी आग लगने की वजह, अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था और हादसे के दौरान अपनाई गई बचाव प्रक्रिया की जांच करेगी।
प्रशासन का कहना है कि विस्तृत जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि आग किन परिस्थितियों में लगी और हादसे के लिए कौन से कारक जिम्मेदार रहे।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!