ऑनलाइन बिक रहा था जहरीला धतूरा: इस सरकार ने तीन बड़ी कंपनियों पर कसा शिकंजा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, बेंगलुरु।
कर्नाटक खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर जहरीले धतूरे के फल और बीजों को खाद्य पदार्थ के रूप में बेचने के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। विभाग ने Amazon,Swiggy Instamart और BigBasket के फूड लाइसेंस अगले आदेश तक निलंबित करने के निर्देश दिए हैं। तीनों प्लेटफॉर्म से धतूरे की सभी ऑनलाइन लिस्टिंग और विज्ञापन तत्काल हटाने को कहा गया है।
ऑनलाइन बिक रहा था जहरीला धतूरा
विभाग की जांच में सामने आया कि धतूरे के फल और बीज कुछ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मानव उपभोग के लिए खाद्य उत्पाद के तौर पर प्रदर्शित किए जा रहे थे। कुछ पैकेटों पर FSSAI लाइसेंस या रजिस्ट्रेशन नंबर भी दर्ज था और इन्हें गोदामों में रखकर ऑनलाइन बिक्री व वितरण किया जा रहा था।
खाद्य विभाग ने धतूरे को विषैला बताते हुए कहा कि इसके फल और बीजों का सेवन स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा पैदा कर सकता है। ऐसे उत्पादों को खाद्य सामग्री के तौर पर बेचना या प्रचारित करना सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिहाज से गंभीर मामला है।
नोटिस के बाद भी जवाब से विभाग संतुष्ट नहीं
मामले में 24 अगस्त को सुनवाई हुई। अमेजन की ओर से कोई जवाब पेश नहीं किया गया, जबकि Swiggy Instamart ने कार्रवाई से जुड़े दस्तावेज देने के लिए अतिरिक्त समय मांगा। BigBasket ने बताया कि जानकारी मिलने के बाद उसने धतूरे की बिक्री रोक दी है और भविष्य में ऐसे उत्पादों पर ‘मानव उपभोग के लिए नहीं’ जैसी स्पष्ट लेबलिंग करने की बात कही। हालांकि प्राधिकरण ने इन स्पष्टीकरणों को संतोषजनक नहीं माना।
सप्लायर और विक्रेताओं पर भी गिरेगी गाज
खाद्य विभाग ने केवल ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर ही कार्रवाई नहीं की है। इन कंपनियों को धतूरे के उत्पाद उपलब्ध कराने वाले विक्रेताओं और सप्लायरों के लाइसेंस/रजिस्ट्रेशन भी निलंबित करने के निर्देश दिए गए हैं।
सभी संबंधित प्लेटफॉर्म को धतूरे की बिक्री, वितरण, विज्ञापन और खाद्य पदार्थ के रूप में प्रदर्शन तत्काल बंद करने तथा अनुपालन रिपोर्ट पेश करने को कहा गया है। लाइसेंस निलंबन हटाने पर आगे अलग सुनवाई और आदेश के बाद फैसला होगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!