‘पटाखा साउंड’ का खेल खत्म: सैकड़ों मॉडिफाइड साइलेंसर रोड रोलर से चकनाचूर; ट्रैफिक पुलिस की कार्रवाई जारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर बाइक के मॉडिफाइड साइलेंसर से निकलने वाली तेज और पटाखे जैसी आवाज के खिलाफ ट्रैफिक पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। लंबे समय से चल रही कार्रवाई में जब्त किए गए 1000 से अधिक मॉडिफाइड साइलेंसरों पर मंगलवार शाम रोड रोलर चला दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि नियम तोड़कर तेज और कर्कश आवाज निकालने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
चौराहों और मुख्य मार्गों पर लगातार चेकिंग
ट्रैफिक पुलिस की टीमें शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य मार्गों पर वाहनों की जांच कर रही हैं। इस दौरान तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने वालों के साथ मॉडिफाइड साइलेंसर और हूटर का इस्तेमाल करने वाले वाहन चालकों पर भी कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर लगे वाहनों पर मोटर व्हीकल एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत कार्रवाई कर साइलेंसर मौके पर ही जब्त किए गए।
‘पटाखा साउंड’ पर पुलिस का सीधा एक्शन
डीसीपी राजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि नियमों के खिलाफ तेज और कर्कश आवाज वाले साइलेंसर लगाकर सड़क पर चलने वालों के खिलाफ कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि ऐसे साइलेंसरों से निकलने वाली तेज और विस्फोटक आवाज ध्वनि प्रदूषण बढ़ाती है और लोगों के मानसिक स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर डाल सकती है।
खासकर बुजुर्गों, बच्चों और मरीजों को ऐसी तेज आवाज से परेशानी हो सकती है। पुलिस ने साफ किया कि सड़कों पर ‘पटाखा साउंड’ करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर अब बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
दुकानदारों को भी चेतावनी
ट्रैफिक पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर बेचने वाले दुकानदारों से भी अपील की है कि वे अवैध साइलेंसर की बिक्री न करें। पुलिस ने वाहन चालकों से ट्रैफिक नियमों का पालन करने और शहर को ध्वनि प्रदूषण से मुक्त रखने में सहयोग करने की अपील की है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!