सिंहस्थ से पहले तैयारियों की रफ्तार तेज: कमिश्नर ने दिए घाट-स्वच्छता के निर्देश; श्रद्धालुओं के लिए होल्डिंग एरिया और ई-कार्ट
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, खंडवा।
सिंहस्थ-2028 को लेकर इंदौर संभागायुक्त भास्कर लक्षकार ने मंगलवार को तीर्थनगरी ओंकारेश्वर का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की और सिंहस्थ के दौरान संभावित भारी भीड़ को देखते हुए व्यवस्थाएं अभी से मजबूत करने के निर्देश दिए।
भीड़ संभालने के लिए बनेंगे होल्डिंग एरिया
संभागायुक्त ने श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही के लिए प्रमुख स्थानों पर होल्डिंग एरिया विकसित करने को कहा। पार्किंग स्थलों पर ईवी चार्जिंग पॉइंट के साथ ई-कार्ट की सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए हैं। दिव्यांग श्रद्धालुओं के लिए व्हीलचेयर की व्यवस्था भी सुनिश्चित करने को कहा गया।
पैदल मार्गों पर निश्चित दूरी पर पेयजल और अस्थायी शौचालय उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया गया, ताकि सिंहस्थ के दौरान श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो।
नर्मदा में नहीं गिरेगा नालों का गंदा पानी
संभागायुक्त ने नर्मदा नदी की स्वच्छता को लेकर अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगर का किसी भी नाले का गंदा पानी नदी में नहीं मिलना चाहिए। इसके लिए जरूरी इंतजाम समय रहते पूरे किए जाएं।
उन्होंने नर्मदा किनारे निर्माणाधीन नए घाटों का काम भी निर्धारित समयसीमा में पूरा करने के निर्देश दिए, ताकि सिंहस्थ से पहले घाट श्रद्धालुओं के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।
ओंकारेश्वर-ममलेश्वर मंदिर में दर्शन व्यवस्था देखी
दौरे के दौरान संभागायुक्त ने ओंकारेश्वर और ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिरों में मौजूदा दर्शन व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों से श्रद्धालुओं की सुविधा, भीड़ प्रबंधन और सुगम दर्शन को लेकर आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने को कहा।
संबंधित समाचार

पूर्व CM का गढ़...अस्पताल में नहीं होती डेंगू की जांच:UPSC की तैयारी कर रही अंकिता की डेंगू से मौत

किसान के शव के साथ सड़क पर उतरे परिजन:चार घंटे बाद खुला जाम, पुलिस जांच पर टिकी निगाहें

रात दो बजे आरक्षक को लगी गोली:न हमलावर का पता, न वजह का खुलासा!

क्या डीजीपी कैलाश मकवाना का कार्यकाल तीन महीने बढ़ जाएगा:राज्य सरकार ने भेजा केंद्र को प्रस्ताव

इतिहास की रियासत पर लाखों रुपए खर्च:फिर भी नहीं संवरा राजमहल!

नशे की लत पूरी करने के लिए बना ड्रग्स सप्लायर:गार्डन के पास पुलिस को देखकर भागने लगा आरोपी; घेराबंदी कर पकड़ा

बचपन के मित्र के निधन से दुखी मंत्री मिलन समारोह में नहीं पहुंचे:मौन रखकर दी श्रद्धांजलि; हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में सादगी से हुआ आयोजन, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान

पहले भरोसा जीता, फिर 10 मोबाइल बेचकर रकम लेकर फरार:मार्केट में व्यापारी से धोखाधड़ी; आरोपी गिरफ्तार

ठंड भी रटलेबाजी पर उतारू है...!

घर के बाहर खड़ी कार का कांच फोड़कर भागा बदमाश:आरोपी की तलाश में फुटेज खंगाल रही पुलिस

599 मकानों पर कल से चलेगा बुलडोजर:हाईकोर्ट ने बुलडोजर पर रोक लगाने से किया इनकार

गर्लफ्रेंड को महंगा गिफ्ट देने के चक्कर में पहुंचा हवालात:आईफोन लेकर भागा तो बाजार में हुई धुनाई; व्यापारियों ने पीछा कर पकड़ा, पुलिस ने दर्ज किया चोरी का मामला

9 मकानों-दुकानों के बाधक हिस्सों पर चला बुलडोजर:40 साल पुरानी बसाहट के आगे सड़क विस्तार की राह खुली

वीडियो देखिये, निगम की कचरा गाड़ी ने सड़क को बनाया फिसलन का जाल:धड़ाधड़ गिरे वाहन चालक; हादसे रोकने के लिए सड़क पर डलवाया चूना, यातायात भी मोड़ा

खेतों में तैयार थी फसल:बारिश ने बिगाड़ दिया किसानों का हिसाब-किताब!

थाली में छोड़ गए जूठन, कालू खुद खाने बैठ गए:अन्नकूट में नसीहत बेअसर हुई; तो अपनाया अनोखा तरीका

पानी के लिए सड़क पर उतरे आक्रोशित रहवासी

ब्राउन शुगर लेकर घूम रहे दो तस्कर हुए गिरफ्तार

अहाते बंद तो अब कहीं भी...:खुल रहे शराब की बोतलों के ढक्कन?

बाल विवाह को दी चुनौती, दुनिया में छा गई इस जिले की बेटी:विश्व बाल दिवस पर मशहूर फुटबॉलर ने साझा की संघर्ष की कहानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!