कर्मचारियों ने घेरा नगर निगम मुख्यालय: तीन दिन में मांगें नहीं मानीं तो हड़ताल की चेतावनी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में सफाई कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर मंगलवार को नगर निगम मुख्यालय में जोरदार प्रदर्शन हुआ। चार पंचायतों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सफाई कर्मचारी निगम मुख्यालय पहुंचे और नगर निगम कमिश्नर के कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
प्रदर्शनकारियों ने हाथों में तख्तियां लेकर निगम परिसर में जमीन पर बैठकर अपनी मांगों के समर्थन में आवाज उठाई। बाद में नगर निगम कमिश्नर के नाम ज्ञापन सौंपकर मांगों के जल्द निराकरण की मांग की गई।
तीन दिन का अल्टीमेटम, हड़ताल की चेतावनी
सकल छावनी पंचायत के अध्यक्ष पटेल लेखराज नरवले ने बताया कि प्रदर्शन में सकल छावनी पंचायत, महावाल्मीकि पंचायत, महामना लश्करी पंचायत और वरिष्ठ जमीदारी पंचायत के पदाधिकारी शामिल हुए।
उन्होंने सफाई कर्मचारियों के साथ हो रहे कथित अत्याचार का विरोध करते हुए कहा कि यदि तीन दिन के भीतर उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। इसके साथ ही हड़ताल पर जाने का निर्णय भी लिया जा सकता है।
ठेकेदारी प्रथा खत्म करने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने नगर निगम में ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने की मांग प्रमुखता से उठाई। उनका कहना है कि लंबे समय से काम कर रहे सफाई कर्मचारियों को उनके अनुभव और सेवा अवधि के आधार पर नियमित किया जाना चाहिए।
कर्मचारियों ने 30 वर्षों से कार्यरत विनियमित कर्मचारियों को स्थायी करने तथा 15 से 20 वर्षों से लगातार काम कर रहे दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को विनियमित करने की मांग रखी। इसके अलावा वर्ष 2025 से 2026 के बीच निलंबित या बर्खास्त किए गए कर्मचारियों को वेतन सहित बहाल करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई है।
प्रदर्शनकारियों ने कुछ अधिकारियों को हटाने की मांग भी उठाई। उनका आरोप है कि सफाई कर्मचारियों के साथ अन्यायपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।
‘स्वच्छता में नंबर वन शहर, कर्मचारियों के साथ भी न्याय हो’
नरवले ने कहा कि इंदौर लगातार स्वच्छता के क्षेत्र में देश में अपनी पहचान बनाए हुए है। शहर को स्वच्छ रखने में सफाई कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका है। ऐसे में कर्मचारियों के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और उनकी समस्याओं का जल्द समाधान किया जाना चाहिए।
कमिश्नर बोले- नियमानुसार होगा मांगों का निराकरण
नगर निगम कमिश्नर क्षितिज सिंघल ने कहा कि संगठनों की ओर से दिए गए ज्ञापन में नियमितीकरण, ठेकेदारी प्रथा समाप्त करने सहित कई मांगें रखी गई हैं। ज्ञापन का परीक्षण किया जाएगा और जिन मांगों का निराकरण जिस सक्षम स्तर से होना है, उन्हें संबंधित स्तर पर भेजा जाएगा।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!