महाकाल की नगरी में महापर्व की तैयारी: सिंहस्थ-2028 होगा भव्य-दिव्य; सीएम बोले- संत, प्रशासन और समाज मिलकर निभाएं जिम्मेदारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि बाबा महाकाल की कृपा और सभी की सहभागिता से सिंहस्थ-2028 महापर्व भव्य, दिव्य, अद्भुत और अलौकिक होगा। सिंहस्थ को लेकर उज्जैन में तेजी से विकास कार्य किए जा रहे हैं। महापर्व से पहले उज्जैन को और सुंदर, सुव्यवस्थित और श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिहाज से बेहतर बनाया जाएगा।
मुख्यमंत्री मंगलवार को उज्जैन में सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल के दायित्व ग्रहण समारोह को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित कर रहे थे।
संतों के मार्गदर्शन में चाक-चौबंद होंगी व्यवस्थाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंहस्थ की तैयारियों में संत-महात्माओं के मार्गदर्शन के साथ शासन और प्रशासन पूरी गंभीरता से काम कर रहे हैं। श्रद्धालुओं और साधु-संतों की सुविधा, सेवा और सुरक्षा के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं समय पर पूरी की जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सिंहस्थ केवल सरकार का आयोजन नहीं, बल्कि सभी की सहभागिता का महापर्व है। संत, प्रशासन, सामाजिक संगठन और आम नागरिक अपने-अपने दायित्वों का निर्वहन करें, तभी आयोजन को भव्य स्वरूप दिया जा सकेगा।
किसानों से स्कूल, अस्पताल और हॉस्टल बनाने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन किसानों के पास भूमि उपलब्ध है, वे अपनी जमीन पर स्कूल, अस्पताल और हॉस्टल जैसी सुविधाएं विकसित करें। सरकार इसमें सहयोग करेगी। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ के दौरान आने वाले श्रद्धालुओं के साथ-साथ उज्जैन के स्थायी विकास को भी ध्यान में रखकर काम किया जा रहा है।
उज्जैन के धार्मिक स्थलों का भी होगा विकास
डॉ. यादव ने कहा कि उज्जैन की पहचान संत-महात्माओं और सनातन परंपरा से जुड़ी है। सिंहस्थ की तैयारियों में विभिन्न वर्गों के लोगों का सहयोग मिल रहा है। कई लोगों ने धर्मस्थलों के लिए अपनी जमीन उपलब्ध कराई है, जबकि अनेक नागरिकों ने मकान और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की जगह भी स्वेच्छा से उपलब्ध कराई है।
उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उज्जैन के अन्य प्रमुख धार्मिक स्थलों का भी विकास किया जाएगा, जिससे शहर के धार्मिक पर्यटन को और बढ़ावा मिलेगा।
करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र सिंहस्थ
राज्यसभा सांसद संत बालयोगी उमेश नाथ महाराज ने कहा कि सिंहस्थ करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था और विश्वास का केंद्र है। मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान सिंहस्थ को भव्य स्वरूप देने पर है।
स्थानीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत रामेश्वरदास महाराज ने कहा कि सिंहस्थ-2028 के लिए अब तक किए गए कार्य ऐतिहासिक हैं। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में आगामी सिंहस्थ महापर्व भव्यता के साथ आयोजित होगा।
विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में शामिल
सांसद अनिल फिरोजिया ने सिंहस्थ को सनातन धर्म का विश्व का सबसे बड़ा मेला बताते हुए कहा कि तैयारियां भी उसी स्तर पर की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महाकाल लोक बनने के बाद उज्जैन की पहचान और बाबा महाकाल का आभा मंडल दुनियाभर में पहुंचा है।
सिंहस्थ मेला प्राधिकरण के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में सिंहस्थ-2028 के ऐतिहासिक आयोजन की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। उन्होंने कहा कि सिंहस्थ में उज्जैन का हर नागरिक मेजबान की भूमिका निभाएगा।
दायित्व ग्रहण समारोह के दौरान जगदीश अग्रवाल ने संत-महंतों की मौजूदगी में अध्यक्ष कक्ष में भगवान महाकाल की तस्वीर का पूजन-अर्चन कर पदभार ग्रहण किया।
संबंधित समाचार

तीन दिन में दूसरी बार राजधानी पहुंचे मुख्यमंत्री:एमपी में बढ़ी सियासी हलचल

80s लुक वाली AI फोटो का ट्रेंड कहीं पड़ न जाए भारी:एक तस्वीर से लीक हो सकती है आपकी निजी जानकारी; रखें ये सावधानी

iPhone 18 Pro और Max की बुकिंग आज से शुरू:जानें कीमत से ऑफर तक सबकुछ

MIC में इस नेता की वापसी से नाराज भाजपा पार्षद:काली पट्टी बांधकर परिवार सहित धरने पर बैठे; मां बोलीं- आज भी घटना याद आती है तो डर लगता है

गणेशोत्सव में 10 दिन की शराबबंदी पर हाईकोर्ट की फटकार:बोला-इतने दिन शराब नहीं मिली तो अस्पतालों में बढ़ सकती है भीड़

22 साल की एंकर ने की आत्महत्या:मौत से पहले बॉयफ्रेंड को भेजा भावुक मैसेज; पुलिस ने मोबाइल जब्त किया

जहरीली शराब कांड की न्यायिक जांच शुरू:रिटायर्ड जस्टिस की अध्यक्षता में आयोग गठित; कमेटी तीन माह में सौंपेगी रिपोर्ट

पीसीसी चीफ का सरकार को अल्टीमेटम:3 माह में इन शहरों का मास्टर प्लान नहीं आया तो हजारों कांग्रेसजन करेंगे पदयात्रा

ऑनलाइन मंगाए बर्गर में रेंग रही थी इल्लियां:‘द हब’ परिसर में संचालित रेस्टोरेंट ‘बर्गर फार्म’ की लापरवाही से जैन परिवार आहत

रेडिसन ब्लू में बड़ी लापरवाही वेज काउंटर पर परोसा चिकन सूप:150 से अधिक अधिकारियों-कर्मचारियों की धार्मिक भावनाएं

दामाद ने की ससुर की बेरहमी से हत्या:चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट; पत्नी और दादी सास पर भी किया हमला

मांगलिया दुग्ध संघ के सांची प्लांट में स्टीम फ्रायर फटने के कारण टेक्नीशियन की मौत:लापरवाह प्रबंधन ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ा; मीडिया के प्रवेश पर लगाई रोक

युवक की पीट-पीटकर हत्या:बहन-जीजा को पिटता देख बचाने आया था; इस वजह से हुआ था विवाद

हादसा:पुराना मकान तोड़ते समय भरभराकर गिरी दीवार; इतने मजदूर दबे, दो के हाथ-पैर में फ्रैक्चर

नशे की बड़ी खेप के साथ 2 महिलाएं गिरफ्तार:रेलवे स्टेशन पर पकड़ाई; बैग में भरकर ले जा रही थी डोडाचूरा

जहरीली शराब कांड:मास्टर माइंड के बाद अब इसकी तलाश तेज; लगातार दबिश दे रही पुलिस

एमवायएच के कैंसर विभाग से लाखों की मशीन गायब:अस्पताल परिसर में जर्जर भवनों को हटाने वाले ठेकेदार जुबेर खोकर पर मशीन ठिकाने लगाने का आरोप

नवविवाहिता ने की आत्महत्या:फांसी लगाकर दी जान; पति और ससुर समेत 4 पर केस दर्ज

रिश्वतखोर सीबीएन अफसर चढ़ा सीबीआई के हत्थे:ड्रग्स मामले में आरोपी नहीं बनाने के एवज में मांगी घूस

देखिए वीडियो:चलती कार में लगी आग; अंदर फंसा चालक, ट्रैफिक पुलिस ने कांच तोड़कर बचाया, लोडिंग रिक्शा में CPR देते अस्पताल पहुंचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!