बैंड भर्ती पर हाईकोर्ट सख्त: विभाग से 4 हफ्ते में पूरा रिकॉर्ड और जवाब मांगा; सुनवाई अगले माह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
मध्य प्रदेश विशेष सशस्त्र बल (एसएएफ) के अंतर्गत 650 से अधिक पदों पर चल रही बैंड भर्ती प्रक्रिया विवादों में घिर गई है। अभ्यर्थियों ने भर्ती में नियमों की अनदेखी और अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। मंगलवार को जबलपुर हाईकोर्ट में मामले की सुनवाई हुई। कोर्ट ने पूरी भर्ती प्रक्रिया को याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन कर दिया है।
याचिका जबलपुर के रणजीत सिंह ठाकुर और मंडला के पवन पुट्टा की ओर से दायर की गई है। याचिकाकर्ताओं की ओर से अधिवक्ता ने भर्ती नियमों का हवाला देते हुए प्रक्रिया में पारदर्शिता पर सवाल उठाए।
एक पद पर तीन अभ्यर्थी बुलाने का नियम
याचिकाकर्ताओं के वकील के मुताबिक भर्ती की रूलबुक की कंडिका 8 में स्पष्ट प्रावधान है कि एक पद के मुकाबले तीन गुना अभ्यर्थियों को स्किल टेस्ट या इंटरव्यू के लिए बुलाया जाना चाहिए। 650 से अधिक पदों के हिसाब से करीब 2100 अभ्यर्थियों को बुलाया जाना था।
आरोप है कि विभाग ने इसके बजाय केवल 1200 अभ्यर्थियों की सूची जारी की। इससे बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों को प्रक्रिया से बाहर किए जाने पर सवाल उठ रहे हैं।
कटऑफ जारी नहीं करने पर भी सवाल
याचिका में यह भी कहा गया है कि जारी सूची में एससी-एसटी और अन्य पिछड़ा वर्ग की कटऑफ सार्वजनिक नहीं की गई। अभ्यर्थियों का कहना है कि कटऑफ और चयन के आधार को स्पष्ट नहीं किए जाने से भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर संदेह पैदा हुआ है।
याचिकाकर्ताओं ने पूरी प्रक्रिया की न्यायिक जांच और भर्ती से जुड़े सभी मूल रिकॉर्ड कोर्ट के सामने पेश करने की मांग की है।
स्टिंग और मीडिया रिपोर्ट के बाद बढ़ा विवाद
याचिका में मीडिया स्टिंग और भर्ती प्रक्रिया से जुड़े कथित भ्रष्टाचार के खुलासों का भी उल्लेख किया गया है। अभ्यर्थियों का आरोप है कि कई ऐसे उम्मीदवारों को भी स्किल टेस्ट और वीडियोग्राफी की प्रक्रिया पूरी करने के बावजूद बाहर कर दिया गया, जो चयन के योग्य थे।
इन्हीं आरोपों के बीच अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए 20 अगस्त को हाईकोर्ट का रुख किया था।
चार सप्ताह में जवाब मांगा
मंगलवार की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने संबंधित विभाग को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब और भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा पूरा डेटा पेश करने का निर्देश दिया है।
कोर्ट ने फिलहाल पूरी भर्ती प्रक्रिया को याचिका के अंतिम निर्णय के अधीन कर दिया है। मामले की अगली सुनवाई सितंबर में होगी। अब विभाग की ओर से पेश किए जाने वाले रिकॉर्ड और जवाब से यह स्पष्ट होगा कि भर्ती प्रक्रिया में नियमों का पालन हुआ था या नहीं।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!