कार से करोड़ों की ड्रग्स बरामद: पुलिस ने 5 किमी तक किया पीछा; फायरिंग कर जंगल में भागे तस्कर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, रतलाम।
कालूखेड़ा थाना पुलिस ने मंगलवार तड़के बड़ी कार्रवाई करते हुए राजस्थान पासिंग कार से 2 किलो 495 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की है। जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 2.50 करोड़ रुपए बताई जा रही है। पुलिस को देख कार सवार तस्करों ने करीब 5 किलोमीटर तक वाहन भगाया और जंगल में कार छोड़कर पुलिस पर फायरिंग करते हुए फरार हो गए। पुलिस ने कार जब्त कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
मुखबिर की सूचना पर नाकाबंदी
मावता चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर दिनेश राठौर को सूचना मिली थी कि काले रंग की हुंडई क्रेटा आरजे 27 सीपी 3608 में लखन पिता भेरुलाल मीणा और उसके तीन साथी एमडी ड्रग्स लेकर जा रहे हैं। सूचना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया और कालूखेड़ा थाना प्रभारी शंकरसिंह चौहान के नेतृत्व में पुलिस टीम ने रानीगांव फंटे पर नाकाबंदी की।
सुबह करीब 4 बजे संदिग्ध क्रेटा दिखाई दी। पुलिस ने उसे रोकने का प्रयास किया, लेकिन चालक ने रफ्तार बढ़ाकर रियावन की ओर कार दौड़ा दी।
5 किमी पीछा, जंगल में छोड़ी कार
पुलिस ने कार का करीब 5 किलोमीटर तक पीछा किया। आरोपी रियावन से चिपिया होते हुए बिलंदपुर की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर पहुंच गए। रास्ता खराब और ऊबड़-खाबड़ होने के कारण उन्होंने बिलंदपुर-चिपिया के जंगल में कार छोड़ दी।
इसके बाद लखन मीणा, चालक और उसके दो साथी पुलिस पर फायरिंग करते हुए झाड़ियों और जंगल की ओर भाग निकले। पुलिस ने आसपास के खेतों और झाड़ियों में तलाशी अभियान चलाया, लेकिन अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार हो गए।
ड्राइवर सीट के नीचे छिपाई थी ड्रग्स
कार की तलाशी के दौरान पुलिस को ड्राइवर सीट के नीचे हरे कपड़े की थैली मिली। इसमें तीन पारदर्शी प्लास्टिक पैकेट थे।
इनमें हल्के भूरे रंग का डल्लीनुमा और क्रिस्टलनुमा पदार्थ मिला, जिसे जांच में एमडी ड्रग्स पाया गया। तीनों पैकेटों का कुल वजन 2 किलो 495 ग्राम निकला। पुलिस ने ड्रग्स और कार जब्त कर ली है।
सप्लाई नेटवर्क खंगाल रही पुलिस
पुलिस ने फरार लखन मीणा, कार चालक और उसके दो साथियों के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। एएसपी विवेक कुमार के मुताबिक आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगाई गई है।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!