नदियां बन रहीं सीवेज की नाली: सैकड़ों निकायों में एसटीपी नहीं; नर्मदा-क्षिप्रा-चंबल में गंदा पानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्यप्रदेश में सीवेज और ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की बदहाल स्थिति पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) ने सख्त रुख अपनाया है। राज्य के 413 नगरीय निकायों में से 352 में सीवेज उपचार की सुविधा नहीं होने और करीब 637 MLD सीवेज 1,315 नालों के जरिए जलस्रोतों में छोड़े जाने पर अधिकरण ने चिंता जताई है। इनमें नर्मदा, क्षिप्रा और चंबल जैसी प्रमुख नदियां भी शामिल हैं।
NGT ने राज्य सरकार को नगर निकायों से मिले आंकड़ों का केवल कागजी आधार पर भरोसा करने के बजाय प्रत्येक जिले के कलेक्टर के माध्यम से मैदानी सत्यापन कराने के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव को अगली रिपोर्ट में सत्यापित जानकारी पेश करनी होगी।
352 निकायों में STP नहीं, 584.81 MLD सीवेज का इंतजाम अधूरा
अधिकरण के सामने पेश आंकड़ों के मुताबिक 352 नगरीय निकाय करीब 584.81 MLD सीवेज उत्पन्न करते हैं, लेकिन इनके पास वर्तमान में कोई उपचार सुविधा नहीं है। राज्य ने इन क्षेत्रों के लिए 736 MLD क्षमता के STP प्रस्तावित होने की जानकारी दी है। हालांकि NGT ने इनके निर्माण और संचालन की समयसीमा पर स्पष्ट जानकारी मांगी है।
637 MLD सीवेज सीधे जलस्रोतों में
NGT ने पाया कि इन 352 निकायों में 1,315 नालों के जरिए करीब 637 MLD सीवेज और सीवेजयुक्त पानी अलग-अलग जलस्रोतों में छोड़ा जा रहा है। नर्मदा, क्षिप्रा और चंबल जैसी नदियों में गंदा पानी पहुंचना पर्यावरण के लिए गंभीर चिंता का विषय है।
61 निकायों में करीब 2,075.86 MLD सीवेज उत्पादन के मुकाबले सिर्फ 1,117.49 MLD उपचार दर्ज किया गया। राज्य में सीवेज ट्रीटमेंट का अनुमानित अंतर 1,542.18 MLD बताया गया है।
12.67 लाख घर सीवर लाइन से बाहर
अधिकरण ने यह भी नोट किया कि 12,67,626 घर अभी मौजूदा सीवर लाइनों से नहीं जुड़े हैं। पर्याप्त सीवरेज और कन्वेयंस सिस्टम नहीं होने के कारण सीवेज और सुल्लेज के नालों तथा नदियों में पहुंचने पर NGT ने गंभीर चिंता जताई।
12.86 लाख टन विरासत कचरा भी बाकी
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन में भी बड़ी कमी सामने आई है। 110 निकायों में करीब 12.86 लाख मीट्रिक टन विरासत अपशिष्ट का उपचार बाकी है। इसे दिसंबर 2026 तक निस्तारित करने के निर्देश दिए गए हैं। 303 निकायों में बचे अन्य विरासत कचरे के निस्तारण की समयसीमा भी दिसंबर 2026 तय की गई है।
ग्वालियर के स्टॉर्म-वॉटर ड्रेन पर भी सवाल
NGT ने ग्वालियर की स्थिति पर भी विशेष टिप्पणी की। यहां आठ स्टॉर्म-वॉटर ड्रेनों से करीब 190 MLD पानी सीवर ट्रंक लाइन की ओर जाने की जानकारी सामने आई है, जो स्वर्ण रेखा नदी के पास या उसमें जा रही है। अधिकरण ने स्पष्ट किया कि बारिश के पानी की निकासी वाली लाइनों को स्थायी रूप से सीवेज ट्रीटमेंट सिस्टम से नहीं जोड़ा जाना चाहिए।
अगली रिपोर्ट में प्रत्येक निकाय के कचरा प्रसंस्करण और विरासत कचरा स्थलों की जियो-कोडेड तस्वीरें भी पेश करनी होंगी।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!