हाइब्रिड गांजे के साथ युवक गिरफ्तार: हजारों रुपए का ओजी जब्त; आरोपी पर पहले से तीन केस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री के खिलाफ जूनी इंदौर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 35.85 ग्राम ओजी (हाइब्रिड गांजा) बरामद किया है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
माणिकबाग ब्रिज के नीचे संदिग्ध हालत में मिला युवक
पुलिस के अनुसार, 25 अगस्त 2026 को जूनी इंदौर थाना पुलिस क्षेत्र में भ्रमण कर रही थी। इसी दौरान माणिकबाग ब्रिज के नीचे अंधेरे में एक संदिग्ध युवक नजर आया। पुलिस को देखते ही उसने भागने की कोशिश की। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।
पूछताछ में युवक ने अपना नाम देवांश उर्फ कीर्तन सगुवानी (20) बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 35.85 ग्राम ओजी (हाइब्रिड गांजा) बरामद हुआ।
एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज
मादक पदार्थ बरामद होने के बाद जूनी इंदौर थाने में अपराध क्रमांक 465/26 के तहत धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज किया गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
नशे की शिकायतों के बाद पुलिस की लगातार कार्रवाई
पुलिस के मुताबिक, जूनी इंदौर थाना क्षेत्र में नशे का सेवन करने वालों और मादक पदार्थ बेचने वालों को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। इसके बाद पुलिस द्वारा क्षेत्र में लगातार कार्रवाई की जा रही थी। इसी अभियान के तहत देवांश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से हाइब्रिड गांजा जब्त किया गया।
पुलिस के अनुसार, आरोपी देवांश के खिलाफ पहले से करीब तीन अपराध दर्ज हैं।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर कार्रवाई
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी और बिक्री पर प्रभावी नियंत्रण के लिए पुलिस आयुक्त महानगर इंदौर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई पुलिस उपायुक्त जोन-4 सुनील कुमार मेहता, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त दीशेष अग्रवाल और सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर विजय चौधरी के मार्गदर्शन में की गई।
कार्रवाई में जूनी इंदौर थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता, उनि. विष्णु नीलकंठ, प्रधान आरक्षक किशोर सोनगरा, आरक्षक कपिल रावत, अमरीश जाट और राधारमण शामिल रहे।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!