खबर
Top News

देखिये वीडियो, सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में मरीज की मौत के बाद बवाल: ICU में की तोड़फोड़; डॉक्टर को पीटा, स्टाफ-गार्ड ने भागकर खुद को बचाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

26 अगस्त 2026, 11:23 am
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के सरकारी सुपर स्पेशिएलिटी हॉस्पिटल में मंगलवार शाम मरीज की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। 60 वर्षीय ताहिरा कपाड़िया की मौत के बाद परिजन इलाज को लेकर डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ से उलझ गए।

डॉक्टर से मारपीट शुरू कर दी
देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि परिवार के एक युवक ने कथित तौर पर डॉक्टर से मारपीट शुरू कर दी और ICU में रखे कुछ जीवन रक्षक उपकरण उठाकर फेंक दिए।

छठी मंजिल स्थित ICU में हुई घटना
घटना करीब शाम 7 बजे अस्पताल की छठी मंजिल स्थित ICU में हुई। अचानक हुए हंगामे से वहां भर्ती अन्य मरीजों और उनके परिजनों में भी दहशत फैल गई। स्थिति बिगड़ने पर डॉक्टर, नर्स और पैरामेडिकल स्टाफ सुरक्षा के लिए ICU से बाहर निकल आए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रित किया।

मरीज की मौत के बाद परिजन भड़के
ताहिरा कपाड़िया की हालत पहले से गंभीर बताई जा रही थी। परिजन के मुताबिक, उन्हें कुछ दिन पहले हृदय संबंधी परेशानी के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जांच में हार्ट में ब्लॉकेज की बात सामने आई थी, जिसके बाद उन्हें सुपर स्पेशिएलिटी अस्पताल लाया गया।

CPR दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका
परिजनों का कहना है कि मंगलवार शाम उन्हें ऑपरेशन के लिए ले जाया गया था। उनका आरोप है कि ऑपरेशन थिएटर में जाने के कुछ देर बाद डॉक्टर बाहर आए और इमरजेंसी की बात कही।

इसके बाद मरीज की हालत बिगड़ गई और नर्सिंग स्टाफ ने CPR दिया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका। हालांकि, मरीज की मौत की वास्तविक चिकित्सकीय वजह जांच के बाद ही स्पष्ट होगी।

मौत की खबर मिलते ही बढ़ा विवाद
मौत की जानकारी मिलने के बाद परिजन आक्रोशित हो गए। उन्होंने इलाज को लेकर डॉक्टरों से सवाल-जवाब शुरू कर दिए। कहासुनी बढ़ने के बाद परिवार का एक युवक कथित तौर पर डॉक्टरों के साथ मारपीट करने लगा।

आरोप है कि युवक ने ICU में रखे कुछ मेडिकल उपकरण भी उठाकर फेंक दिए। इससे वहां मौजूद स्टाफ में अफरा-तफरी मच गई। संवेदनशील ICU में हंगामा बढ़ता देख कर्मचारियों को बाहर निकलना पड़ा।

काफी देर तक ICU में रही डेडबॉडी
हंगामे के बाद मरीज का शव काफी देर तक ICU में ही रहा। पुलिस की मौजूदगी में परिजन और अस्पताल प्रबंधन के बीच बातचीत कर मामला शांत कराने का प्रयास किया गया। बाद में तय हुआ कि पांच परिजन पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टर के साथ ICU के अंदर जाएंगे, ताकि शव को बाहर लाने की प्रक्रिया पूरी की जा सके।

ICU की सुरक्षा पर भी उठे सवाल
घटना ने अस्पताल की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। ICU जैसे संवेदनशील क्षेत्र में बाहरी लोग कैसे पहुंचे और मेडिकल उपकरणों तक उनकी पहुंच कैसे हुई, इसे लेकर अस्पताल प्रबंधन से जवाब मांगा जा सकता है।

अस्पताल में CCTV कैमरों के साथ सुरक्षा गार्ड भी तैनात हैं। इसके बावजूद ICU के भीतर मारपीट और उपकरणों को नुकसान पहुंचाने की घटना सामने आने से सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की जरूरत महसूस हो रही है।

पुलिस ने शुरू की जांच
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम अस्पताल पहुंची और स्थिति संभाली। पुलिस अब मरीज की मौत की परिस्थितियों, परिजनों द्वारा लगाए गए इलाज संबंधी आरोपों और ICU में हुई मारपीट व तोड़फोड़ की घटना की जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल पुलिस यह भी पता लगा रही है कि विवाद के दौरान कौन-कौन लोग मौजूद थे और मेडिकल उपकरणों को नुकसान पहुंचाने वाले युवक की भूमिका क्या थी। मामले में आगे की कार्रवाई जांच के तथ्यों के आधार पर की जाएगी।

संबंधित समाचार

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका
Top News

मध्य प्रदेश में नए निजी कॉलेज खोलने का मौका:ग्रामीण क्षेत्रों में जमीन की शर्त घटी; 7 दिसंबर तक आवेदन

9 minutes ago
पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष
Top News

पिता-बहन के बाद मददगार का भी कत्ल करना चाहता था हर्ष:खुलासे के डर से नाबालिग को रास्ते से हटाने की थी तैयारी

18 minutes ago
10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह
Top News

10-10 हजार में बैंक खाते खरीदकर देशभर में साइबर ठगी की रकम खपा रहा था गिरोह:क्राइम ब्रांच ने मुख्य आरोपी को पकड़ा; रतलाम का पप्पू उर्फ पंकज मीणा गिरफ्तार, इंदौर के अंशु ने भी लालच में बेचा था खाता

22 minutes ago
विकास के नाम पर लाखों खर्च
Top News

विकास के नाम पर लाखों खर्च:निर्माण से भुगतान तक उठे सवाल, 14 लाख की सड़क सालभर में उखड़ी

25 minutes ago
एसटीएफ की जांच में भी वही निकला
Top News

एसटीएफ की जांच में भी वही निकला:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था दुबई कनेक्शन का खुलासा; 1 करोड़ 56 लाख हवाला से पहुंचे, फिर यूएसडीटी बनकर राजस्थान लौटे

26 minutes ago
मकान बचाने के लिए लगाई जुगत
Top News

मकान बचाने के लिए लगाई जुगत:निगम ने पकड़ी चालाकी और चला दिया बुलडोजर

33 minutes ago
अवैध बीयर तस्करी का खुलासा
Top News

अवैध बीयर तस्करी का खुलासा:दो वाहन जब्त; एक आरोपी गिरफ्तार, लाखों का माल बरामद

35 minutes ago
भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा
Top News

भारी पुलिस बल के बीच अधिकारियों को लौटना पड़ा:नहीं टूटा मंदिर

35 minutes ago
कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी
Top News

कांग्रेस आपकी लड़ाई सुप्रीम कोर्ट तक लड़ेगी:अब कोई मकान नहीं टूटने देंगे; कृष्णबाग कॉलोनी के रहवासियों के बीच पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी बोले-

38 minutes ago
द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति
Top News

द्वारकापुरी सब्जी मंडी फ्लाईओवर के नीचे ही लगाने की मिले अनुमति

about 1 hour ago
कृष्णबाग में मकान टूटे
Top News

कृष्णबाग में मकान टूटे:अब दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई कब; अवैध मोबाइल टॉवर ने खड़े किए सवाल

about 1 hour ago
बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार
Top News

बांस-बल्लियों के सहारे जिंदगी...दशकों से पक्के पुल का इंतजार:बारिश में टूट जाता है चार जिलों का संपर्क

about 1 hour ago
मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे
Top News

मुख्यमंत्री से न्याय मांगने गए थे:लौटे तो आशियाने मलबे में मिले

about 1 hour ago
नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला
Top News

नाबालिग का हाथ पकड़ना भी यौन हमला:पॉक्सो एक्ट के तहत माना अपराध; आरोपी की सजा बरकरार, पीड़िता की विश्वसनीय गवाही दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त

about 1 hour ago
बेटे ने की पिता की हत्या
Top News

बेटे ने की पिता की हत्या:बैल जोतने वाली लकड़ी से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे में पुलिस ने दबोचा

about 1 hour ago
भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों
Top News

भूमाफिया के गुनाहों की सजा बेकसूरों को क्यों:रजिस्ट्री भी थी, बैंक से लोन भी था, नगर निगम में टैक्स भी जमा था, फिर भी टूट गए मकान

about 1 hour ago
बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री
Top News

बाबा ओंकारेश्वर की शरण में मुख्यमंत्री:मां नर्मदा की उतारी आरती, बाबा ममलेश्वर के भी किए दर्शन, प्रदेश की खुशहाली की कामना

about 1 hour ago
चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...
Top News

चलती इलेक्ट्रिक स्कूटी बनी आग का गोला...:आखिर कितनी सुरक्षित हैं ई-गाड़ियां? सुरक्षा मानकों पर उठे सवाल

about 1 hour ago
आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी
Top News

आरक्षक बनने की दौड़ में पीएचडी धारक और इंजीनियर भी:एक पद के लिए औसतन 100 अभ्यर्थियों के बीच होगा मुकाबला

about 2 hours ago
बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून
Top News

बुलडोजर ने मकान तोड़े व्यवस्था के गुनहगारों तक कब पहुंचेगा कानून:कृष्णबाग में 42 आशियाने मलबे में तब्दील

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!