बिल्डर मटेरियल सप्लायर से लाखों की ठगी: दोस्त बनकर किया फोन; फिर डॉक्टर बनकर मांगे इलाज के पैसे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के परदेशीपुरा इलाके से एक साइबर ठगी का मामला सामने आया है। जालसाजों ने पहले पीड़ित को उसका दोस्त बनकर फोन किया और उसकी मां को अस्पताल में भर्ती होने की बात कही।
डॉक्टर बताकर इलाज के नाम पर रुपए मांगे
इसके बाद दूसरे नंबर से खुद को डॉक्टर बताकर इलाज के नाम पर रुपए मांगे। घबराए पीड़ित ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन में करीब 1.5 लाख रुपए आरोपियों के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए।
बाद में जब पीड़ित ने अपने दोस्त के असली मोबाइल नंबर पर फोन किया तो पूरी सच्चाई सामने आई। ठगी का एहसास होने पर उसने साइबर हेल्पलाइन और पुलिस में शिकायत की। परदेशीपुरा पुलिस ने मंगलवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
दोस्त की मां को हार्ट अटैक आने की कही बात
पीड़ित संजय, जो बिल्डर मटेरियल सप्लाई का काम करता है, ने पुलिस को बताया कि 15 अगस्त की शाम करीब 6 बजे उसके मोबाइल पर एक कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को उसका दोस्त धर्मेंद्र जाट बताया।
आरोपी ने कहा कि वह CHL अस्पताल में है और उसकी मां को हार्ट अटैक आया है। बातचीत के दौरान एक अन्य व्यक्ति को धर्मेंद्र का बेटा बताकर भी संजय से बात कराई गई। अचानक हुई बातचीत और घबराहट के कारण संजय आवाज पहचान नहीं सका।
दूसरे नंबर से डॉक्टर बनकर किया फोन
इसके बाद एक अन्य नंबर से कॉल आया। कॉल करने वाले ने खुद को डॉक्टर उमंग सिंह बताया और कहा कि मरीज के इलाज के लिए करीब डेढ़ लाख रुपए की तत्काल जरूरत है।
आरोपी ने संजय को एक नंबर दिया और उस पर रुपए ट्रांसफर करने के लिए कहा। संजय ने बताया कि उसके पास एक साथ डेढ़ लाख रुपए नहीं हैं। इस पर आरोपी ने कहा कि जितनी रकम उपलब्ध है, उतनी तत्काल भेज दें।
पहले 15 हजार, फिर अलग-अलग ट्रांजैक्शन में भेजे रुपए
संजय आरोपियों के झांसे में आ गया और सबसे पहले करीब 15 हजार रुपए फोन-पे के जरिए भेज दिए। इसके बाद आरोपियों के लगातार फोन आने लगे। हर बार मरीज की हालत गंभीर बताकर तत्काल और रुपए भेजने का दबाव बनाया गया।
इसके बाद संजय ने अलग-अलग ट्रांजैक्शन में करीब 96 हजार रुपए और फिर 40 हजार रुपए ट्रांसफर कर दिए। इस तरह उसने करीब डेढ़ लाख रुपए गंवा दिए।
असली दोस्त को फोन किया तो खुला ठगी का राज
कुछ समय बाद संजय को बातचीत और लगातार पैसों की मांग पर शक हुआ। उसने अपने दोस्त धर्मेंद्र के वास्तविक मोबाइल नंबर पर फोन किया। धर्मेंद्र ने बताया कि वह अस्पताल में नहीं है और उसकी मां को भी कोई हार्ट अटैक नहीं आया है।
वह उस समय घर पर था। यह सुनते ही संजय को समझ आया कि उसके साथ साइबर ठगी हुई है।
पुलिस ने दर्ज किया केस, खातों की जांच शुरू
संजय ने तत्काल साइबर हेल्पलाइन पर शिकायत की। इसके बाद परदेशीपुरा पुलिस से भी शिकायत की गई। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
पुलिस अब आरोपियों द्वारा इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर, कॉल डिटेल और जिन बैंक खातों में रुपए ट्रांसफर हुए हैं, उनकी जानकारी जुटा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस ठगी के पीछे कितने लोग शामिल हैं।
ऐसी कॉल आए तो तुरंत सत्यापन करें
पुलिस की ओर से लोगों को सलाह दी जाती है कि किसी परिचित के नाम से अचानक अस्पताल, दुर्घटना या इमरजेंसी का हवाला देकर पैसे मांगे जाएं तो बिना सत्यापन रकम ट्रांसफर न करें। परिचित के पुराने और सेव किए हुए नंबर पर खुद कॉल कर जानकारी की पुष्टि करें।
संबंधित समाचार

हाईप्रोफाइल बुकी आदेश राजपाल गिरफ्तार:मुंबई पुलिस की कार्रवाई

हाईवे पर सफाई के दौरान हादसा:तेज रफ्तार कार ने दंपती को कुचला; दोनों की मौत

एमपीसीए का आम जनता से ज्यादा वीआईपी पर फोकस

MP के 65 अस्पताल आयुष्मान योजना से बाहर:अब मरीजों को नहीं मिलेगा मुफ्त इलाज; इंदौर के इतने हॉस्पिटलों के नाम शामिल, देखें लिस्ट
सफाईकर्मियों की हड़ताल खत्म, सड़कों पर रौनक, बस्तियों में कचरे के ढेर:8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की काम पर वापसी मुख्य मार्ग चमके, कॉलोनियों में सफाई का इंतजार

मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन:पुलिस ने वॉटर कैनन से खदेड़ा

देखिये वीडियो, लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार; भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज

कौन किस प्रोजेक्ट में, किससे कितना लेन-देन:अकाउंटेंट खोलेगा राज

अनुमति मिली नहीं बाजार तैयार:दोहरे रवैये से नाराज कांग्रस आज करेगी आईडीए का घेराव

जालसाज नवीन ओझा गैंग के गुर्गे क्राइम ब्रांच के निशाने पर:जेल में बंद बदमाश के भाई और बैंककर्मियों को नोटिस, तीन पीड़ितों के बयान

मनोज परमार के गुर्गों की गुंडागर्दी:अस्पताल में घुसकर की जमकर मारपीट

उपचुनाव के नतीजे:भाजपा उम्मीदवार ने सीएम का रिकॉर्ड तोड़ा; इतने लाख वोटों से जीतीं

ट्रांसमिशन, टायर और आईटी क्षेत्र के लिए इच्छुक है आरपीजी समूह:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से हर्ष गोयनका की जबलपुर रतलाम, सागर और उज्जैन में निवेश पर हुई चर्चा

CJP के प्रोटेस्ट से पहले पुलिस अलर्ट:गली-गली किया जा रहा अनाउंसमेंट; लोगों से की ये अपील

गरबे के नाम पर अश्लीलता और व्यावसायिक आयोजनों पर कसी जाए लगाम:विहिप-बजरंग दल ने सौंपा ज्ञापन; आयोजकों की जिम्मेदारी तय करने से लेकर पहचान-पत्र देखकर ही प्रवेश देने तक की मांग

विधासभा-1 में नशा भी नंबर-1 पर:मंत्री विजयवर्गीय के गढ़ में सत्तन गुरु ने खोला मोर्चा; बोले युवाओं का भविष्य बर्बाद कर रहा नशे का कारोबार

केंद्रीय मंत्री ने धार्मिक नगरी में किए बाबा के दर्शन:देश की सुख-समृद्धि के लिए की प्रार्थना

उज्जैन-इंदौर में फैला खान गैंग का जाल!:सनसनीखेज खुलासा

हाईटेंशन लाइन से टकराई दुर्गा प्रतिमा:करंट लगने से 4 लोग झुलसे

सरपंच का चुनाव लड़ने के लिए लिव-इन पार्टनर के घर से चुराया सोना:इस प्रदेश से गिरफ्तार; एक करोड़ से ज्यादा का माल बरामद
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!