टोल प्लाजा के एसी आउटर में लगी आग: वाहनों की आवाजाही प्रभावित; लंबी कतारों से मचा हड़कंप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, धार।
आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित खलघाट टोल प्लाजा पर मंगलवार शाम करीब 6 बजे एसी के आउटर यूनिट में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही टोल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। घटना के कारण कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई और टोल पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
कर्मचारियों ने फायर एक्सटिंग्विशर से बुझाई आग
आग लगने की सूचना मिलते ही टोल कर्मचारियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। कर्मचारियों ने अग्निशमन यंत्रों की मदद से आग पर काबू पा लिया। समय रहते आग बुझ जाने से बड़ा हादसा टल गया।
शुरुआती जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि जांच के बाद ही होगी।
टोल पर लगी वाहनों की लंबी कतार
आग लगने के दौरान टोल परिसर में मौजूद कर्मचारियों और वाहन चालकों में हड़कंप की स्थिति बन गई। सुरक्षा के लिहाज से कुछ समय के लिए वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, जिससे टोल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
गनीमत रही कि आग की घटना में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। समय रहते आग पर नियंत्रण पा लिया गया। फिलहाल संबंधित अधिकारियों द्वारा आग लगने के कारणों और घटना के दौरान प्रभावित हुई व्यवस्थाओं की जानकारी जुटाई जा रही है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, इस शहर के खड़े हनुमान की ख्याति विदेशों तक पहुंची:दानपेटी से निकले डॉलर, यूरो सहित कई देशों के नोट; सोशल मीडिया पर चमत्कार की चर्चा

बारिश और बादलों का दौर थमते ही फिर सर्दी का आलम:अगले चार दिन में यह हो सकता है मौसम का हाल

एमपी पुलिस भर्ती परीक्षा की तारीख बदली:अब साढ़े सात हजार पदों के लिए इस दिन होगी एग्जाम

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व और कार्तिक पूर्णिमा पर आस्था का उजास:स्वर्ण मंदिर में श्रद्धा की डुबकी; प्रधानमंत्री ने दिया सेवा और परोपकार का संदेश

21 छात्राओं की अचानक बिगड़ी तबीयत:छात्रावास में मची अफरा-तफरी; चक्कर आने, उल्टी और घबराहट की शिकायत

पहले जीता व्यापारी का भरोसा, फिर हड़पे महंगे मोबाइल:आरोपी गिरफ्तार; दो और व्यापारियों ने की धोखाधड़ी की शिकायत

भीषण सड़क हदसे में जीजा-साले सहित 3 की मौत:कार ने 100 मीटर तक घसीटा; शादी समारोह से लौट रहे थे तीनों

निगम की चेतावनी के बीच फिर सजी सब्जी मंडी:टाट-पट्टी बिछाकर कारोबार करने बैठे सब्जी विक्रेता; कांग्रेस ने संभाला मोर्चा

इन राज्यों में जाने वाले यात्रियों को राहत:रेलवे चलाएगा दो स्पेशल ट्रेनें; शहर के यात्रियों को भी मिलेगा फायदा

खुद ही मकानों पर लाल पेंट से बना दिया होल्ड का निशान:हाईकोर्ट के आदेश से 22 मकानों को मिली थी राहत; गिनती में ज्यादा निकले तो खुली पोल

राजधानी में किसानों ने डाला डेरा:इन मांगों को लेकर अड़े किसान; खुले आसमान के नीचे रात बिताई, दोपहर 2 बजे तक का अल्टीमेटम

पिकनिक की खुशियां मातम में बदलीं:सड़क हादसे में इतने बच्चों की मौत; एक्सप्रेसवे पर खड़ी स्कूली बस को ट्रक ने पीछे से मारी टक्कर

मकान टूटे, लेकिन लाखों का कर्ज बाकी:20 से अधिक परिवार पर दोहरी मार; अब बैंक की किस्तें चुकाने की चिंता

वीडियो देखिये, गरीबों के आशियानों पर बुलडोजर के बाद अब राजनीति का दौर:15 हजार लोगों के साथ कलेक्टोरेट घेरने का ऐलान; सुप्रीम कोर्ट तक की लड़ाई का खर्च उठाएगी कांग्रेस

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व पर मुख्यमंत्री ने दी बधाई:गुरु नानक देव जी के आदर्शों को आत्मसात करने का किया आह्वान

शहर में ट्रैफिक रूल्स तोड़ने वालों पर सख्ती:चालान वसूलने घर पहुंच रही पुलिस; एप पर इन नियमों के उल्लंघन की हो रही लगातार शिकायतें

वीडियो देखिये, प्रकाश पर्व की पूर्व संध्या पर गुरुद्वारे पहुंचे मुख्यमंत्री:बोले-गुरु नानक देव जी के आदर्शों से मिलती है एकता और सद्भाव की प्रेरणा

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में नर्मदा तट पर मुख्यमंत्री ने की आराधना:मांगा जनकल्याण का आशीष; दादा गुरु की नर्मदा सेवा परिक्रमा यात्रा में हुए शामिल

यात्रियों से भरी बस पलटी:45 लोग थे सवार; मची चीख-पुकार

साइबर ठगी के अंतरराज्यीय जाल का खुलासा:रुपयों का लालच देकर हथियाए बैंक खाते; दो राज्यों तक जुड़े ठगी के तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!