‘फूल और कांटे’ के डायरेक्टर का निधन: बॉलीवुड को बड़ा झटका; 77 की उम्र में ली आखिरी सांस
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मुंबई।
बॉलीवुड के दिग्गज फिल्ममेकर कुकू कोहली का मंगलवार को 77 साल की उम्र में निधन हो गया। उन्होंने मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में आखिरी सांस ली। रिपोर्टों के मुताबिक, उन्हें हार्ट अटैक आया था। फिल्ममेकर अशोक पंडित ने उनके निधन की पुष्टि की।
कुकू कोहली का नाम हिंदी सिनेमा में खास तौर पर अजय देवगन के करियर से जुड़ा रहा। उन्होंने 1991 में फिल्म ‘फूल और कांटे’ से बतौर डायरेक्टर डेब्यू किया और इसी फिल्म से अजय देवगन को बतौर लीड एक्टर लॉन्च किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल रही और अजय देवगन रातों-रात पहचान बनाने में कामयाब रहे।
राज कपूर के साथ शुरू किया था फिल्मी सफर
कुकू कोहली ने हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत दिग्गज फिल्ममेकर राज कपूर के साथ असिस्टेंट के तौर पर की थी। इसके बाद उन्होंने फिल्म निर्माण की बारीकियां सीखते हुए कई प्रोजेक्ट्स में काम किया। वह ‘बेताब’ और ‘अर्जुन’ जैसी फिल्मों से भी जुड़े रहे।
1991 में उन्होंने ‘फूल और कांटे’ से निर्देशन की कमान संभाली। इसके बाद उन्होंने ‘कोहराम’, ‘सुहाग’, ‘हकीकत’, ‘जुल्मी’, ‘अनाड़ी नंबर 1’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी फिल्में बनाईं।
‘सुहाग’ में पहली बार साथ आए थे अजय-अक्षय
कुकू कोहली की 1994 में आई फिल्म ‘सुहाग’ में अजय देवगन और अक्षय कुमार पहली बार साथ नजर आए थे। फिल्म में दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने पसंद किया और यह फिल्म भी सफल रही।
1995 में रिलीज हुई ‘हकीकत’ में भी उन्होंने अजय देवगन के साथ काम किया। इसके बाद ‘जुल्मी’, ‘अनाड़ी नंबर 1’ और ‘ये दिल आशिकाना’ जैसी फिल्मों का निर्देशन किया। उनकी आखिरी डायरेक्टोरियल फिल्म ‘वो तेरा नाम था’ 2004 में रिलीज हुई थी।
अचानक बिगड़ी तबीयत
रिपोर्टों के मुताबिक, कुकू कोहली को कुछ दिन पहले स्वास्थ्य संबंधी परेशानी के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उनकी हालत बिगड़ गई और मंगलवार को उन्हें दिल का दौरा पड़ा। इसके बाद उनका निधन हो गया।
कुकू कोहली के निधन से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्हें खास तौर पर अजय देवगन को बॉलीवुड में लॉन्च करने और 1990 के दशक में कई लोकप्रिय फिल्मों के निर्देशन के लिए याद किया जाएगा।
अंतिम संस्कार बुधवार को
मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक, कुकू कोहली की अंतिम यात्रा बुधवार को मुंबई स्थित उनके आवास से निकलेगी और ओशिवारा श्मशान घाट में अंतिम संस्कार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

हर दोस्ती प्यार नहीं होती... फिर इनकार पर इंतकाम क्यों?:पुराने दोस्त ने मंगेतर को भेज दी तस्वीरें, टूट गया रिश्ता!

शादी की खुशियों के बीच दूल्हे की रहस्यमयी मौत:परिवार सदमे में, मोबाइल फॉर्मेट आखिर क्या हुआ उस रात?

खौफनाक साजिश का खुलासा:पति-पत्नी और वो... के चक्कर में रेत में दफन किया पति!

गुरु नानकजी के प्रकाश पर्व पर भक्ति और शौर्य का अद्भुत संगम:मंगलवार को सजेगा विशेष कीर्तन दीवान

नो एंट्री में घुसा खली से भरा ट्रक:यातायात विभाग की कार्रवाई, 5 हजार का जुर्माना

करणी सेना और राजपूत क्षत्रिय सभा का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन; पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, निष्पक्ष जांच की मांग

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:कर्मचारियों पर रिश्वत मांगने का आरोप; अधिकारी को रुपए लेते दबोचा

पहले सात दिन धरना, फिर आश्वासन...:अब दोबारा आंदोलन पर बैठीं नेहा सिंह

तालाब निर्माण के नाम पर लाखों का घोटाला:जमीन पर लहलहा रही सरसों की फसल; 39 पूर्व सरपंच-सचिवों पर गिरफ्तारी वारंट, अब तक कार्रवाई नहीं

MP के 55 लाख स्टूडेंट्स को नहीं मिली यूनिफॉर्म की राशि:सत्र खत्म होने में बचे सिर्फ 4 महीने; रंग-बिरंगे कपड़ों में स्कूल पहुंच रहे बच्चे

इस पार्टी ने नगर निगम प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोला:शहर अध्यक्ष ने किया ऐसा ऐलान; हर कार्यकर्ता को पांच लोगों के साथ पहुंचने का आह्वान

जज के सूने घर में चोरी...:13 दिन बाद चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार-तीसरा फरार

प्रजा का हाल जानने निकले अवंतिका के राजा:महाकाल के जयकारों से गूंजी उज्जयिनी; कार्तिक माह की दूसरी सवारी में उमड़े श्रद्धालु, रामघाट पर शिप्रा जल से हुआ पूजन

कांग्रेस अपने संगठन का समाजवार प्रतिनिधित्व सार्वजनिक करे यादव

वीडियो देखिये, पति की मेहनत याद कर फूट-फूटकर रो पड़ी महिला:बुलडोजर कार्रवाई के दौरान दिखा मार्मिक दृश्य; आंखों के सामने टूटते रहे जिंदगीभर की कमाई से बनाए घर

आकाश ने संभाला मंच:मित्र के निधन के बावजूद हुआ मंत्री का दीपावली मिलन; कैलाश विजयवर्गीय नहीं पहुंचे

होटल में ऐसा क्या परोस दिया कि भड़क उठा शाकाहारी परिवार:फिर मचा हंगामा

वीडियो देखिये, पिता की जिंदगीभर की कमाई मलबे में दफन:टूटते मकान के साथ बिखर गए बेटी के सपने; कर्ज लेकर बनाया था घर, रजिस्ट्री कराई, वर्षों तक बिजली-पानी के बिल भरे

सड़क को समझ रखा था रेसिंग ट्रैक:स्टंटबाजी कर खुद को बता रहे थे मिर्जापुर गैंग का सदस्य; थाने पहुंचते ही उतर गया हीरोपंती का भूत, कान पकड़कर मांगी माफी, घुटनों के बल भी चले

350 आरटीआई और 70 हजार पन्नों के बाद बदली सड़क की चौड़ाई:150 परिवारों को राहत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!