खबर
Top News

पानी बर्बाद करने वालों की अब खैर नहीं: निगम ने तय किया जुर्माने का नया नियम; पहली गलती पर 2 हजार, तीसरी पर लगेगा इतना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 नवंबर 2026, 12:11 pm
शेयर करें:
पानी बर्बाद करने वालों की अब खैर नहीं

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में गर्मी से पहले संभावित जलसंकट को देखते हुए नगर निगम ने पानी की बर्बादी रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की तैयारी कर ली है।

नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगेगा जुर्माना
अब घर के बाहर पेयजल से कार धोना, पानी का गैरजरूरी इस्तेमाल करना या नल की पाइपलाइन में मोटर लगाकर पानी खींचना महंगा पड़ेगा।

महापौर परिषद (एमआईसी) की बैठक में नई जल नीति को मंजूरी दी गई है।

इसके तहत नियमों का उल्लंघन करने वालों पर 2 हजार से लेकर 10 हजार रुपए तक जुर्माना लगाया जाएगा।

तीसरी बार गलती की तो 10 हजार रुपए जुर्माना
नई जल नीति के तहत पेयजल की बर्बादी करने वालों पर जुर्माने की तीन श्रेणियां तय की गई हैं।

पहली बार नियम तोड़ने पर 2 हजार रुपए, दूसरी बार 5 हजार रुपए और तीसरी बार से प्रत्येक उल्लंघन पर 10 हजार रुपए का जुर्माना वसूला जाएगा।

इसमें घरों के बाहर कार धोने, पेयजल का गैरजरूरी इस्तेमाल करने और सार्वजनिक जल संसाधनों की बर्बादी जैसे मामले शामिल होंगे।

नल में मोटर लगाई तो पहली बार में ही 5 हजार का जुर्माना
घरों में पानी का दबाव बढ़ाने के लिए सीधे नल कनेक्शन की पाइपलाइन में मोटर लगाने वालों पर भी निगम सख्ती करेगा।

ऐसे मामलों में पहली बार पकड़े जाने पर ही 5 हजार रुपए का जुर्माना लगेगा। दोबारा नियम तोड़ने पर 10 हजार रुपए वसूले जाएंगे।

निगम का मानना है कि पाइपलाइन में मोटर लगाने से दूसरे घरों तक पानी का दबाव प्रभावित होता है और कई परिवारों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पाता।

12 नवंबर से अवैध नल कनेक्शनों की जांच
शहर में बिना अनुमति लिए गए नल कनेक्शनों पर भी नगर निगम कार्रवाई करेगा। इसके लिए 12 नवंबर से 21 दिनों का विशेष अभियान चलाया जाएगा।

इस दौरान लोगों को अपने अवैध कनेक्शन वैध कराने का अवसर दिया जाएगा।

अभियान के बाद घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में कनेक्शनों की जांच कर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई होगी।

टैंकरों की लापरवाही पर निगम भी नहीं बचेगा
पानी की बर्बादी रोकने के लिए टैंकर संचालकों और संबंधित एजेंसियों को भी सात दिन का समय दिया गया है।

टैंकरों में लीकेज मिलने या पानी की आपूर्ति में लापरवाही बरतने पर जुर्माना लगाया जाएगा।

खास बात यह है कि नगर निगम के अपने टैंकरों और निगम से जुड़ी एजेंसियों पर भी यही नियम लागू होंगे।

30 नए टैंकर और हाइड्रेंट पर सीसीटीवी कैमरे
गर्मी में जलापूर्ति व्यवस्था मजबूत करने के लिए निगम 30 से अधिक नए टैंकर खरीदेगा।

इनमें 300 लीटर क्षमता वाले 11 इलेक्ट्रिक टैंकर और 8 हजार लीटर क्षमता वाले 22 सीएनजी ट्रक टैंकर शामिल हैं।

इसके अलावा सभी हाइड्रेंट पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि पानी भरने और टैंकरों की आवाजाही पर निगरानी रखी जा सके।

300 नए बोरिंग और 100 पुराने बोरिंग पर लगेंगे पंप
वैकल्पिक जल स्रोत बढ़ाने के लिए शहर में 300 नए बोरिंग कराने का प्रस्ताव भी मंजूर किया गया है।

वहीं, पहले से मौजूद 100 बोरिंग पर नए पंप लगाए जाएंगे। जरूरत पड़ने पर इन जल स्रोतों के माध्यम से प्रभावित इलाकों में पानी की आपूर्ति की जा सकेगी।

सफाई, सड़क और विज्ञापन व्यवस्था को लेकर भी फैसले
एमआईसी की तीन घंटे से अधिक चली बैठक में जल प्रबंधन के अलावा शहर के विकास और प्रशासनिक व्यवस्था से जुड़े कई प्रस्तावों को मंजूरी दी गई।

संबंधित समाचार

खाकी लहूलुहान माफिया बेलगाम
Top News

खाकी लहूलुहान माफिया बेलगाम:खातेगांव कांड ने हिला दी व्यवस्था की बुनियाद

17 minutes ago
शादी का झांसा देकर बनाए संबंध
Top News

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध:3 साल तक करता रहा शोषण; दूसरी जगह सगाई कर मुकरा, थाने पहुंची युवती, एफआईआर दर्ज

17 minutes ago
इंटरनेट पर वीडियो देखकर लगाया इंजेक्शन
Top News

इंटरनेट पर वीडियो देखकर लगाया इंजेक्शन:नेपाली युवक का हुआ यह हाल; फॉरेंसिक रिसर्च करने वाली डॉक्टर देश में अव्वल

27 minutes ago
पकड़ा गया रिटायर्ड IAS का हत्यारा
Top News

पकड़ा गया रिटायर्ड IAS का हत्यारा:भागने की कोशिश में पुलिस ने पैर में मारी गोली; अब पूछताछ में होगा खुलासा

38 minutes ago
राहुल गांधी ने पूरा किया अपना वादा
Top News

राहुल गांधी ने पूरा किया अपना वादा:बड़वानी की युवती की आंखों का दिल्ली में कराया इलाज; बेहतर हुई रोशनी, फ्लाइट से लौटी

44 minutes ago
शहर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रेवलर हिमाचल प्रदेश में पलटा
Top News

शहर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रेवलर हिमाचल प्रदेश में पलटा:इतने विद्यार्थी और शिक्षक घायल; पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

about 1 hour ago
पानी के टैंकरों पर नगर निगम की सख्ती
Top News

पानी के टैंकरों पर नगर निगम की सख्ती:पीली पट्टी से होगी पहचान; लीकेज पर होगी कार्रवाई

about 1 hour ago
देवास जहरीली शराब कांड
Top News

देवास जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा

about 16 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

about 18 hours ago
गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

about 19 hours ago
मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं
Top News

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

about 19 hours ago
वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध
Top News

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

about 19 hours ago
जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत
Top News

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

about 19 hours ago
250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट
Top News

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

about 20 hours ago
वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये
Top News

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

about 20 hours ago
सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने
Top News

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

about 20 hours ago
वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह
Top News

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

about 20 hours ago
पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

about 20 hours ago
मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे
Top News

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

about 20 hours ago
मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी
Top News

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!