शादी का झांसा देकर बनाए संबंध: 3 साल तक करता रहा शोषण; दूसरी जगह सगाई कर मुकरा, थाने पहुंची युवती, एफआईआर दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर के बाणगंगा थाना क्षेत्र से शादी का वादा कर युवती का तीन साल तक शारीरिक शोषण करने का मामला सामने आया है।
शादी का भरोसा देकर बनाए संबंध
आरोप है कि युवक ने पहले शादी का भरोसा देकर युवती से संबंध बनाए, लेकिन जब शादी की बात आई तो परिवार की सहमति नहीं होने और दूसरी जगह सगाई होने का हवाला देकर इनकार कर दिया।
फंसाने की धमकी दी
इतना ही नहीं, युवती द्वारा विरोध करने पर आरोपी ने आत्महत्या कर उसे फंसाने की धमकी भी दी। सोमवार को पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।
सहेली के रिश्तेदार के जरिए हुई थी पहचान
पुलिस के मुताबिक, 22 वर्षीय पीड़िता एक निजी कंपनी में नौकरी करती है। उसके साथ काम करने वाली एक सहेली के माध्यम से उसकी पहचान दीपक अहिरवार से हुई थी।
आरोपी उसकी सहेली का रिश्तेदार है। करीब छह साल पहले दोनों की पहचान हुई थी।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 में दीपक ने उसे प्रपोज किया और शादी करने का भरोसा दिलाया।
इसके बाद आरोपी ने उसे सहेली के भवानी नगर स्थित घर पर मिलने बुलाया, जहां शादी का वादा कर उसके साथ संबंध बनाए।
आरोप है कि इसके बाद वह युवती को अलग-अलग होटलों में भी लेकर जाता रहा।
20 अक्टूबर को फोन कर शादी से किया इनकार
पीड़िता के अनुसार, 2 अक्टूबर 2026 को आरोपी उसके घर आया था और वहां भी उसके साथ संबंध बनाकर चला गया।
इसके बाद 20 अक्टूबर को उसने फोन कर बताया कि उसके परिवार वाले इस शादी के लिए तैयार नहीं हैं। उसने युवती से सोचकर जवाब देने की बात कही।
कुछ समय बाद दोबारा फोन कर कहा कि अब दोनों के बीच कुछ नहीं हो सकता, क्योंकि परिवार ने उसकी सगाई दूसरी जगह तय कर दी है।
विरोध करने पर आत्महत्या की धमकी देने का आरोप
जब युवती ने आरोपी से कहा कि उसने शादी का भरोसा देकर उसके साथ गलत किया है, तो आरोपी ने धमकी दी कि यदि उसने शादी के लिए दबाव बनाया तो वह आत्महत्या कर उसे फंसा देगा। इस घटनाक्रम के बाद युवती ने अपने परिवार को पूरी बात बताई।
पुलिस ने दर्ज किया केस, कोर्ट में होंगे बयान
सोमवार को परिजन युवती को लेकर बाणगंगा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने दीपक पुत्र महाराम अहिरवार के खिलाफ दुष्कर्म का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आरोपी विजयनगर क्षेत्र में रहता है और फिलहाल उसकी तलाश की जा रही है। मंगलवार को कोर्ट में पीड़िता के बयान दर्ज कराए जाएंगे।
संबंधित समाचार

गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी:दो लाइन अटैच

वीडियो देखिये, टीआई की शहादत पर बोले मुख्यमंत्री:परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है सरकार; जहरीली शराब समेत किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं करेंगे

गाली देने से रोका तो परिवार पर चाकुओं से हमला:पिता-बेटी सहित चार घायल; युवती की हालत गंभीर

वीडियो देखिये, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर पदयात्रा:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल; मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

जर्जर छत पर टावर निगम की आंखों पर पट्टी:खतरे का खेल; जोन के अधिकारी बेखबर

यदि पानी बर्बाद किया तो 10 हजार रु. जुर्माना:जल नीति मंजूर; 300 नए नलकूप खोदेंगे, 33 ट्रक टैंकर खरीदेंगे

मजदूर-किसानों की काली दीपावली:न वेतन दिया, न पानी

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में महिला श्रद्धालु से पुलिसकर्मी ने की मारपीट:महिला गार्ड की मौजूदगी में उठाया हाथ; पुलिसकर्मी के व्यवहार पर उठे सवाल

खाकी लहूलुहान माफिया बेलगाम:खातेगांव कांड ने हिला दी व्यवस्था की बुनियाद

इंटरनेट पर वीडियो देखकर लगाया इंजेक्शन:नेपाली युवक का हुआ यह हाल; फॉरेंसिक रिसर्च करने वाली डॉक्टर देश में अव्वल

पकड़ा गया रिटायर्ड IAS का हत्यारा:भागने की कोशिश में पुलिस ने पैर में मारी गोली; अब पूछताछ में होगा खुलासा

राहुल गांधी ने पूरा किया अपना वादा:बड़वानी की युवती की आंखों का दिल्ली में कराया इलाज; बेहतर हुई रोशनी, फ्लाइट से लौटी

पानी बर्बाद करने वालों की अब खैर नहीं:निगम ने तय किया जुर्माने का नया नियम; पहली गलती पर 2 हजार, तीसरी पर लगेगा इतना

शहर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रेवलर हिमाचल प्रदेश में पलटा:इतने विद्यार्थी और शिक्षक घायल; पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

पानी के टैंकरों पर नगर निगम की सख्ती:पीली पट्टी से होगी पहचान; लीकेज पर होगी कार्रवाई

देवास जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!