पानी के टैंकरों पर नगर निगम की सख्ती: पीली पट्टी से होगी पहचान; लीकेज पर होगी कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में नगर निगम के टैंकरों से पानी की बर्बादी रोकने के लिए नई व्यवस्था लागू की जा रही है।
अब रोड मीडियन की सफाई और बगीचों में सिंचाई के लिए इस्तेमाल होने वाले ट्रीटेड पानी के टैंकरों पर पीली पट्टी लगाई जाएगी।
इन टैंकरों की अलग से पहचान कर सकेंगे
इससे आम लोग इन टैंकरों की अलग से पहचान कर सकेंगे और ट्रीटेड पानी को लेकर होने वाली गलतफहमी भी दूर होगी।
इस वजह से लिया गया फैसला
दरअसल, शहर में जब नगर निगम के टैंकरों से रोड मीडियन और बगीचों में पानी डाला जाता है, तो कई बार लोग इनके वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर देते हैं। इसके बाद निगम पर पीने योग्य पानी बर्बाद करने के आरोप लगते हैं।
जबकि इन कार्यों में सीवेज ट्रीटमेंट के बाद मिलने वाले ट्रीटेड पानी का इस्तेमाल किया जाता है। इसी भ्रम को दूर करने के लिए टैंकरों पर पीली पट्टी लगाने का निर्णय लिया गया है।
लीकेज वाले टैंकरों को 7 दिन की मोहलत
महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने बताया कि जिन एजेंसियों के टैंकरों से पानी का रिसाव होता है और चलते समय सड़कों पर पानी गिरता रहता है, उन्हें सुधार के लिए 7 दिन का समय दिया गया है।
इसके बाद लापरवाही बरतने वाली एजेंसियों पर कार्रवाई के साथ जुर्माना भी लगाया जाएगा। इस कार्रवाई से नगर निगम के टैंकर भी अछूते नहीं रहेंगे।
30 से ज्यादा नए टैंकर खरीदेगा निगम
आगामी गर्मी में संभावित जलसंकट को देखते हुए नगर निगम 30 से ज्यादा नए टैंकर खरीदने की तैयारी कर रहा है।
इसके अलावा शहर के हाइड्रेंट्स की निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे पानी की सप्लाई और इस्तेमाल पर नजर रखी जा सकेगी।
निगम की वर्कशॉप को भी निर्देश
महापौर ने वर्कशॉप विभाग को निर्देश दिए हैं कि निगम के जिन टैंकरों में लीकेज की समस्या है, उन्हें तत्काल दुरुस्त किया जाए।
निगम का उद्देश्य गर्मी से पहले पानी की बर्बादी रोकना और टैंकरों की व्यवस्था को बेहतर बनाना है।
संबंधित समाचार

खाकी लहूलुहान माफिया बेलगाम:खातेगांव कांड ने हिला दी व्यवस्था की बुनियाद

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध:3 साल तक करता रहा शोषण; दूसरी जगह सगाई कर मुकरा, थाने पहुंची युवती, एफआईआर दर्ज

इंटरनेट पर वीडियो देखकर लगाया इंजेक्शन:नेपाली युवक का हुआ यह हाल; फॉरेंसिक रिसर्च करने वाली डॉक्टर देश में अव्वल

पकड़ा गया रिटायर्ड IAS का हत्यारा:भागने की कोशिश में पुलिस ने पैर में मारी गोली; अब पूछताछ में होगा खुलासा

राहुल गांधी ने पूरा किया अपना वादा:बड़वानी की युवती की आंखों का दिल्ली में कराया इलाज; बेहतर हुई रोशनी, फ्लाइट से लौटी

पानी बर्बाद करने वालों की अब खैर नहीं:निगम ने तय किया जुर्माने का नया नियम; पहली गलती पर 2 हजार, तीसरी पर लगेगा इतना

शहर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रेवलर हिमाचल प्रदेश में पलटा:इतने विद्यार्थी और शिक्षक घायल; पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

देवास जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!