खबर
Top News

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट: मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 5:28 pm
शेयर करें:
250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
सरकारी मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉक्टर का नाम अलग-अलग जिलों की निजी पैथोलॉजी लैब में दर्ज होने और उनके नाम से रिपोर्ट जारी होने का मामला कार्रवाई तक पहुंच गया है।

जांच में करीब 250 किमी दूर की लैब से भी रिपोर्ट जारी होने तथा डॉक्टर के परिजनों के बैंक खातों में भुगतान की जानकारी सामने आई है। संभागीय स्वास्थ्य कार्यालय ने मंदसौर मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता को संबंधित डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।

देवास, नीमच और मंदसौर से मिली 196 पेज की जांच रिपोर्ट पर संभागीय संयुक्त निदेशक ने संबंधित डॉक्टरों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। मामला मेडिकल कॉलेज में पदस्थ डॉ. सलोनी जैन और महू में पदस्थ डॉ. मनीष पंत से जुड़ा है।

जांच में सामने आया एक ही पैथोलॉजिस्ट का नाम अलग-अलग जिलों की 5 से 6 निजी लैब में दर्ज था। करीब 250 किमी दूर स्थित लैबों से भी डॉक्टर के नाम पर रिपोर्ट जारी होने का मामला सामने आया।

देवास की दो लैब में डॉ. जैन के शपथ-पत्र मिले- देवास सीएमएचओ से मिले जांच प्रतिवेदन के अनुसार डॉ. सलोनी जैन ने देवास की निखिल पैथोलॉजी लेबोरेटरी और हाटपिपल्या की श्रीनाथ पैथोलॉजी के संचालकों को शपथ-पत्र और सहमति-पत्र देकर पैथोलॉजिस्ट के रूप में काम की सहमति दी थी।

नीमच की लैबों से भी जुड़ा नाम- नीमच सीएमएचओ की जांच रिपोर्ट में मनासा की विजय और मनासा पैथोलॉजी लेबोरेटरी का नाम सामने आया। इनके संचालकों ने डॉ. जैन के शपथ-पत्र, डिग्री और पंजीयन की प्रतियां सीएमएचओ कार्यालय में प्रस्तुत की थीं। कुछ लैब संचालक डॉ. जैन का भुगतान उनके पति के बैंक खाते में करते थे।

देवास के लैब संचालकों द्वारा उनकी मां मनीषा जैन के जोधपुर स्थित बैंक खाते में राशि ट्रांसफर किए जाने की जानकारी जांच रिपोर्ट में है। नर्सिंग होम पोर्टल के पंजीयन में भी डॉ. जैन का नाम पाया गया। हालांकि, डॉ. जैन ने रिश्तेदार के खाते में भुगतान से इनकार किया है।

बयान और दस्तावेजों में विरोधाभास
जांच के दौरान डॉ. जैन ने नीमच सीएमएचओ कार्यालय को किसी प्रकार का शपथ-पत्र देने से इनकार किया, दूसरी ओर लैब संचालकों ने उनके शपथ-पत्र और सहमति-पत्र प्रस्तुत किए। डॉक्टर के बयान और लैब संचालकों के दस्तावेजों में विरोधाभास सामने आया है।

जांच समिति ने डॉ. जैन से मंदसौर मेडिकल कॉलेज में 2024 से अब तक की उपस्थिति और ओपीडी के दस्तावेज पांच दिन में मांगे थे, जो उपलब्ध नहीं कराए गए। जांच समिति के सामने डॉ. मनीष पंत ने सरकारी सेवा में होने की जानकारी छिपाने की बात स्वीकारी है।

सभी सीएमएचओ को निगरानी के निर्देश
संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य डॉ. डीके पिप्पल ने कहा बिना तारीख की रिपोर्ट जारी होने की पुष्टि होने पर संबंधित सीएमएचओ से कड़ा जवाब-तलब किया जाएगा। सीएमएचओ को लगातार निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।

डॉ. मनीष पंत का मामला इंदौर संभाग से संबंधित होने के कारण उस पर वरिष्ठ स्तर पर कार्रवाई की जाएगी। मंदसौर मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. शशि गांधी ने कहा रिपोर्ट कार्रवाई के लिए भोपाल भेजी जाएगी।

बंद करने का आदेश रद्दी की टोकरी में
नीमच की अग्रवाल डायग्नोस्टिक और मनासा की लैब का संचालन भी सवालों में है। मामला सामने आने के बाद आयुक्त के निर्देश पर जिला स्वास्थ्य अधिकारी दिनेश प्रसाद ने दोनों को बंद करने का आदेश जारी किया था।

इसके बावजूद अग्रवाल डायग्नोस्टिक लैब का संचालन जारी रहने की शिकायत है। कार्रवाई से बचने के लिए अब बिना तारीख की रिपोर्ट जारी की जा रही हैं। इन पर महू में पदस्थ डॉ. मनीष पंत के डिजिटल या भौतिक हस्ताक्षरों का इस्तेमाल किए जाने की बात भी सामने आई है।

संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

8 minutes ago
गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

39 minutes ago
मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं
Top News

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

39 minutes ago
वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध
Top News

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत
Top News

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये
Top News

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

about 1 hour ago
सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने
Top News

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह
Top News

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

about 2 hours ago
पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

about 2 hours ago
मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे
Top News

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

about 2 hours ago
मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी
Top News

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त
Top News

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

about 2 hours ago
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव
Top News

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में
Top News

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
Top News

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

about 2 hours ago
रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’
Top News

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

about 3 hours ago
पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला
Top News

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!