पकड़ा गया रिटायर्ड IAS का हत्यारा: भागने की कोशिश में पुलिस ने पैर में मारी गोली; अब पूछताछ में होगा खुलासा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
राजधानी में रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल की हत्या के मामले में करीब एक महीने से फरार चल रहे मुख्य आरोपी वरुण कुमार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को आगरा से पकड़ा गया।
पुलिस और आरोपी के बीच झूमाझटकी हुई
भोपाल लाने के बाद मुगलिया छाप के पास पुलिस और आरोपी के बीच झूमाझटकी हुई।
पुलिस के मुताबिक, इस दौरान वरुण ने भागने की कोशिश की, जिसके बाद उसके पैर में गोली लग गई। घायल आरोपी को हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
30 सितंबर की रात घर में की थी IAS अधिकारी की हत्या
रिटायर्ड IAS अधिकारी राकेश अग्रवाल भोपाल के सूरज नगर इलाके में रहते थे। 30 सितंबर की रात उनके घर में गला रेतकर उनकी हत्या कर दी गई थी।
वारदात के बाद घर में केयरटेकर का काम करने वाला वरुण कुमार लापता हो गया था।
पुलिस ने उसे मुख्य आरोपी मानते हुए तलाश शुरू की थी। करीब एक महीने तक फरार रहने के बाद आखिरकार उसे आगरा से गिरफ्तार कर लिया गया।
कई राज्यों में तलाश कर रही थी पुलिस
आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष जांच टीम (SIT) गठित की गई थी। पुलिस की अलग-अलग टीमें कई राज्यों में उसकी तलाश कर रही थीं।
वरुण पहले ग्वालियर, दिल्ली और आगरा में केयरटेकर का काम कर चुका था। वह पिछले करीब छह साल से अपने परिवार से अलग रह रहा था।
पिता और नाबालिग गर्लफ्रेंड से मारपीट की जानकारी भी आई सामने
पुलिस जांच में आरोपी के पुराने व्यवहार से जुड़ी जानकारियां भी सामने आई हैं। बताया गया कि पंजाब निवासी अपनी नाबालिग गर्लफ्रेंड से विवाद के दौरान वह उसके साथ मारपीट कर चुका था।
पिता की दूसरी शादी से नाराज होकर उन पर भी हमला करने की बात सामने आई है। हालांकि, इन पुरानी घटनाओं का राकेश अग्रवाल की हत्या से कोई सीधा संबंध सामने नहीं आया है।
हत्याकांड के बाद बुजुर्गों ने उठाए थे सुरक्षा पर सवाल
राकेश अग्रवाल की हत्या के बाद भोपाल के वरिष्ठ नागरिकों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी। बुजुर्गों ने मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को पत्र लिखकर घरों में भी असुरक्षित महसूस करने की बात कही थी।
उन्होंने कॉलोनियों के आसपास संदिग्ध गतिविधियों और अवैध जमावड़े पर नियंत्रण की मांग की थी।
अब पूछताछ में खुलेगा हत्या का राज
मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस के सामने हत्या की वजह और वारदात से जुड़े सवालों के जवाब तलाशने की चुनौती है।
पुलिस आरोपी से पूछताछ कर हत्या के पीछे के मकसद, घटनाक्रम और अन्य संभावित पहलुओं की जानकारी जुटाएगी।
फिलहाल वरुण कुमार हमीदिया अस्पताल में भर्ती है।
संबंधित समाचार

गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी:दो लाइन अटैच

वीडियो देखिये, टीआई की शहादत पर बोले मुख्यमंत्री:परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है सरकार; जहरीली शराब समेत किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं करेंगे

गाली देने से रोका तो परिवार पर चाकुओं से हमला:पिता-बेटी सहित चार घायल; युवती की हालत गंभीर

वीडियो देखिये, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर पदयात्रा:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल; मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

जर्जर छत पर टावर निगम की आंखों पर पट्टी:खतरे का खेल; जोन के अधिकारी बेखबर

यदि पानी बर्बाद किया तो 10 हजार रु. जुर्माना:जल नीति मंजूर; 300 नए नलकूप खोदेंगे, 33 ट्रक टैंकर खरीदेंगे

मजदूर-किसानों की काली दीपावली:न वेतन दिया, न पानी

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में महिला श्रद्धालु से पुलिसकर्मी ने की मारपीट:महिला गार्ड की मौजूदगी में उठाया हाथ; पुलिसकर्मी के व्यवहार पर उठे सवाल

खाकी लहूलुहान माफिया बेलगाम:खातेगांव कांड ने हिला दी व्यवस्था की बुनियाद

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध:3 साल तक करता रहा शोषण; दूसरी जगह सगाई कर मुकरा, थाने पहुंची युवती, एफआईआर दर्ज

इंटरनेट पर वीडियो देखकर लगाया इंजेक्शन:नेपाली युवक का हुआ यह हाल; फॉरेंसिक रिसर्च करने वाली डॉक्टर देश में अव्वल

राहुल गांधी ने पूरा किया अपना वादा:बड़वानी की युवती की आंखों का दिल्ली में कराया इलाज; बेहतर हुई रोशनी, फ्लाइट से लौटी

पानी बर्बाद करने वालों की अब खैर नहीं:निगम ने तय किया जुर्माने का नया नियम; पहली गलती पर 2 हजार, तीसरी पर लगेगा इतना

शहर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रेवलर हिमाचल प्रदेश में पलटा:इतने विद्यार्थी और शिक्षक घायल; पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

पानी के टैंकरों पर नगर निगम की सख्ती:पीली पट्टी से होगी पहचान; लीकेज पर होगी कार्रवाई

देवास जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!