खबर
Top News

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार: बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 6:16 pm
शेयर करें:
गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
नशे के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच और रांझी पुलिस ने दो युवकों को 5 किलो से ज्यादा गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।

दोनों युवक डिंडौरी में बस छूटने की बात कहकर एक कार में लिफ्ट लेकर जबलपुर आ रहे थे।

दोनों के बैग से गांजे के पांच पैकेट बरामद
पुलिस ने जब संदिग्ध कार को रोककर तलाशी ली तो दोनों के बैग से गांजे के पांच पैकेट बरामद हुए। जब्त गांजे की कीमत 2 लाख 56 हजार 500 रुपए बताई गई है।

तेज रफ्तार कार रोकते ही खुला गांजे का मामला
रांझी थाना प्रभारी उमेश कुमार गोल्हानी के मुताबिक, 2 नवंबर की सुबह क्राइम ब्रांच और रांझी पुलिस की संयुक्त टीम वाहन चेकिंग कर रही थी।

इसी दौरान रांझी की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही सियाज कार को रोककर जांच की गई।

कार बालकिशन नागवंशी (36), निवासी ग्राम बीजनवाड़ा, पिपरिया, जिला नर्मदापुरम चला रहा था।

कार की पिछली सीट पर दो युवक बैठे थे। दोनों के पास अलग-अलग बैग थे। संदिग्ध गतिविधियां नजर आने पर पुलिस ने उनसे पूछताछ की और बैग की तलाशी ली।

दो बैग से मिले गांजे के पांच पैकेट
पूछताछ में युवकों की पहचान मनीष कुमार रजक (25), निवासी गोहलपुर और आनंद श्रीवास (24), निवासी अमखेरा, गोहलपुर के रूप में हुई।

तलाशी के दौरान मनीष के बैग से गांजे के दो पैकेट मिले, जबकि आनंद के बैग से तीन पैकेट बरामद हुए।

पुलिस के अनुसार, दोनों के कब्जे से कुल 5 किलो 131 ग्राम गांजा जब्त किया गया।

इसकी अनुमानित कीमत 2 लाख 56 हजार 500 रुपए है। इसके अलावा एक रियलमी कंपनी का मोबाइल भी जब्त किया गया।

500 रुपए देने का किया था वादा
कार चालक बालकिशन ने पुलिस को बताया कि वह 31 अक्टूबर को पचमढ़ी से चार सवारियों को लेकर भेड़ाघाट, जंगल रिसोर्ट कान्हा-किसली और अमरकंटक गया था।

चारों सवारियों को अमरकंटक इन होटल में छोड़ने के बाद वह पिपरिया लौट रहा था। इसी दौरान डिंडौरी में दोनों युवक बैग लेकर खड़े मिले।

उन्होंने हाथ देकर कार रुकवाई और बताया कि उनकी बस छूट गई है तथा उन्हें जबलपुर जाना है। इसके बदले दोनों ने कार चालक को 500 रुपए देने की बात कही थी।

NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने मनीष कुमार रजक और आनंद श्रीवास के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।

अब पुलिस दोनों से पूछताछ कर रही है कि गांजा कहां से लाया गया था, किसने उन्हें उपलब्ध कराया और इसकी सप्लाई कहां की जानी थी।

गांजे के स्रोत और संभावित नेटवर्क का पता लगाने के लिए जांच जारी है।

संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

about 1 hour ago
मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं
Top News

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

about 2 hours ago
वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध
Top News

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

about 2 hours ago
जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत
Top News

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

about 2 hours ago
250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट
Top News

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये
Top News

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

about 2 hours ago
सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने
Top News

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह
Top News

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

about 3 hours ago
पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

about 3 hours ago
मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे
Top News

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

about 3 hours ago
मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी
Top News

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त
Top News

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

about 3 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

about 3 hours ago
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव
Top News

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

about 3 hours ago
एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में
Top News

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
Top News

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

about 3 hours ago
रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’
Top News

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

about 4 hours ago
पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला
Top News

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!