शहर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रेवलर हिमाचल प्रदेश में पलटा: इतने विद्यार्थी और शिक्षक घायल; पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
हिमाचल प्रदेश के शैक्षणिक और पर्यटन भ्रमण पर गए इंदौर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रेवलर सोमवार को हादसे का शिकार हो गया। रोहतांग दर्रे से अटल टनल की ओर जाते समय कोकसर के पास वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे के समय वाहन में 11 विद्यार्थी, एक शिक्षक और चालक सवार थे। दुर्घटना में शिक्षक समेत 7 विद्यार्थी घायल हो गए। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई।
कोकसर के पास बिगड़ा वाहन का संतुलन
जानकारी के मुताबिक, इंदौर से विद्यार्थियों का दल शैक्षणिक और पर्यटन भ्रमण के लिए हिमाचल प्रदेश पहुंचा था। सोमवार को विद्यार्थी अपने शिक्षक के साथ मनाली से रोहतांग दर्रे का भ्रमण करने के बाद कोकसर के रास्ते अटल टनल की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गर्ग एंड गर्ग प्लांट के नजदीक टेंपो ट्रेवलर अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे उतरकर पलट गया। हादसे के बाद वाहन में सवार बच्चों में अफरा-तफरी मच गई।
7 विद्यार्थी और शिक्षक को आई चोटें
केलांग के पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय) के.डी. शर्मा के मुताबिक, पुलिस चौकी कोकसर को दुर्घटना की सूचना मिली थी। हादसे में शामिल टेंपो ट्रेवलर का पंजीयन नंबर HP 01K 9878 है। वाहन में इंदौर के 11 विद्यार्थी, एक शिक्षक और चालक सवार थे। दुर्घटना में शिक्षक सहित 7 विद्यार्थियों को चोटें आई हैं। घायलों की स्थिति सामान्य बताई गई है।
पुलिस और स्थानीय लोगों ने किया रेस्क्यू
हादसे की सूचना मिलते ही कोकसर पुलिस की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। पुलिसकर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से वाहन में फंसे बच्चों और शिक्षक को बाहर निकाला। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (PHC) सिस्सू और मनाली के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार किया जा रहा है। सभी घायलों का मेडिकल परीक्षण भी कराया गया है।
पुलिस ने वाहन कब्जे में लिया
दुर्घटना के बाद कोकसर पुलिस ने टेंपो ट्रेवलर को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर वाहन का संतुलन बिगड़ने या तकनीकी खराबी की आशंका जताई जा रही है। कोकसर पुलिस चौकी प्रभारी एएसआई श्याम लाल ने घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी की। पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी है।
संबंधित समाचार

खाकी लहूलुहान माफिया बेलगाम:खातेगांव कांड ने हिला दी व्यवस्था की बुनियाद

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध:3 साल तक करता रहा शोषण; दूसरी जगह सगाई कर मुकरा, थाने पहुंची युवती, एफआईआर दर्ज

इंटरनेट पर वीडियो देखकर लगाया इंजेक्शन:नेपाली युवक का हुआ यह हाल; फॉरेंसिक रिसर्च करने वाली डॉक्टर देश में अव्वल

पकड़ा गया रिटायर्ड IAS का हत्यारा:भागने की कोशिश में पुलिस ने पैर में मारी गोली; अब पूछताछ में होगा खुलासा

राहुल गांधी ने पूरा किया अपना वादा:बड़वानी की युवती की आंखों का दिल्ली में कराया इलाज; बेहतर हुई रोशनी, फ्लाइट से लौटी

पानी बर्बाद करने वालों की अब खैर नहीं:निगम ने तय किया जुर्माने का नया नियम; पहली गलती पर 2 हजार, तीसरी पर लगेगा इतना

पानी के टैंकरों पर नगर निगम की सख्ती:पीली पट्टी से होगी पहचान; लीकेज पर होगी कार्रवाई

देवास जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!