खबर
Top News

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत: इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 5:40 pm
शेयर करें:
जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत

खुलासा फर्स्ट, सागर।
बंडा में हुए जहरीली शराब कांड मामले के प्रमुख आरोपी जुझार सिंह लोधी की भोपाल के हमीदिया अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। वह बंडा उपजेल में बंद था।

वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था
अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद उसे पहले सागर और फिर गंभीर हालत में भोपाल रेफर किया गया था।

हमीदिया अस्पताल में उसे वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था, लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।

उपजेल में बिगड़ी तबीयत
जानकारी के मुताबिक, जुझार सिंह लोधी की बंडा उपजेल में अचानक तबीयत खराब हो गई थी।

जेल प्रशासन ने उसे तत्काल बुंदेलखंड मेडिकल कॉलेज (बीएमसी), सागर पहुंचाया।

यहां डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार किया और बेहतर इलाज के लिए भोपाल रेफर कर दिया।

इसके बाद उसे हमीदिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे वेंटिलेटर पर रखकर उपचार शुरू किया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

जहरीली शराब से 30 से ज्यादा लोगों की गई जान
बंडा क्षेत्र में जहरीली शराब कांड ने पूरे इलाके को झकझोर दिया था। इस घटना में शराब के सेवन से अब तक 30 से अधिक लोगों की मौत होने की जानकारी सामने आई है।

घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने बड़े स्तर पर कार्रवाई शुरू की थी। मामले में पुलिस अब तक 50 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

जहरीली शराब के कारोबार और इससे जुड़े नेटवर्क की जांच भी की जा रही है।

आरोपी की मौत से मामले में नया मोड़
जेल में बंद प्रमुख आरोपी जुझार सिंह लोधी की मौत के बाद इस चर्चित मामले में नया घटनाक्रम जुड़ गया है। फिलहाल उसकी तबीयत अचानक क्यों बिगड़ी और मौत की वजह क्या रही, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस और जेल प्रशासन के मुताबिक, मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। रिपोर्ट के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

जहरीली शराब कांड में हुई मौतों और अब प्रमुख आरोपी की न्यायिक हिरासत के दौरान हुई मौत ने एक बार फिर इस पूरे मामले को चर्चा में ला दिया है।

संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

8 minutes ago
गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

39 minutes ago
मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं
Top News

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

39 minutes ago
वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध
Top News

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

about 1 hour ago
250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट
Top News

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये
Top News

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

about 1 hour ago
सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने
Top News

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह
Top News

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

about 2 hours ago
पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

about 2 hours ago
मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे
Top News

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

about 2 hours ago
मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी
Top News

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त
Top News

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

about 2 hours ago
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव
Top News

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में
Top News

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
Top News

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

about 2 hours ago
रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’
Top News

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

about 3 hours ago
पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला
Top News

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!