खबर
Top News

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी: मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 5:07 pm
शेयर करें:
मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
विवादों से लगातार घिर रहे नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने अब पत्रकारों के सवालों से दूरी बना ली है। मध्यप्रदेश स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में मंत्री खूब बोले।

प्रदेश की विकास यात्रा गिनाई, अपने चार दशक के राजनीतिक अनुभव का हवाला दिया और मध्यप्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों में शामिल करने का संकल्प भी दोहराया, लेकिन पत्रकारों के सवालों का सामना करने की बारी आई तो कोई जवाब नहीं दिया।

मंच से अपनी बात कहकर उन्होंने कार्यक्रम की औपचारिकता पूरी की, मगर उन मुद्दों पर चुप्पी बनाए रखी जिन्हें लेकर उनसे लगातार सवाल पूछे जा रहे हैं।

कैलाश विजयवर्गीय के लिए पिछले कुछ महीने विवादों से भरे रहे हैं। कभी सार्वजनिक मंच से की गई टिप्पणी पर बवाल हुआ तो कभी पत्रकारों के सवालों पर उनकी प्रतिक्रियाएं सुर्खियां बनीं।

भागीरथपुरा में दूषित पानी से हुई मौतों का मामला हो या पार्षद संध्या यादव को लेकर की गई टिप्पणी, हर बार मंत्री को सफाई देना पड़ी। हाल ही में भाजपा की रैली के दौरान सामाजिक कार्यकर्ता प्रह्लाद पांडे द्वारा नगरीय निकायों की कथित महंगी खरीदी को लेकर पोस्टर दिखाने का मामला भी चर्चा में रहा। इस घटनाक्रम में मंत्री की प्रतिक्रिया को लेकर भी सवाल उठे।

पत्रकारों से एक साल तक दूरी बनाने की बात भी कही थी... सितंबर में इंदौर के एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने जब विजयवर्गीय से सवाल किए थे तो उन्होंने कथित तौर पर एक साल तक मीडिया से बात नहीं करने की बात कही थी।

इसके बाद भी सार्वजनिक कार्यक्रमों में उनसे सवाल पूछे जाने की स्थिति बनी हुई है। स्थापना दिवस के कार्यक्रम में भी उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब नहीं दिया। ऐसे में सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर जनप्रतिनिधि सार्वजनिक मुद्दों पर सवालों का सामना करने से क्यों बच रहे हैं?

विकास की बात की, पीछे रह जाने की बात भी स्वीकारी
अपने संबोधन में विजयवर्गीय ने कहा कि वह चार दशक से राजनीति में सक्रिय हैं और मध्यप्रदेश की विकास यात्रा के साक्षी रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि 20 से 25 वर्षों में प्रदेश ने तेजी से प्रगति की है।

हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि विकास के बावजूद मध्यप्रदेश अभी कई राज्यों से पीछे है। उन्होंने कहा कि प्रदेश को देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में लाने के लिए विकास की गति और तेज करना होगी।

मंत्री ने स्थापना दिवस को केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि भविष्य के लिए नए संकल्प लेने का दिन बताया। प्रदेशवासियों से विकास में भागीदारी निभाने का आह्वान भी किया।

संबंधित समाचार

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध
Top News

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

17 minutes ago
जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत
Top News

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

27 minutes ago
250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट
Top News

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

38 minutes ago
वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये
Top News

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

41 minutes ago
सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने
Top News

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह
Top News

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

about 1 hour ago
पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

about 1 hour ago
मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे
Top News

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त
Top News

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

about 1 hour ago
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव
Top News

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

about 1 hour ago
एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में
Top News

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
Top News

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

about 2 hours ago
रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’
Top News

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

about 2 hours ago
पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला
Top News

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

about 2 hours ago
1000 करोड़ का कारोबार
Top News

1000 करोड़ का कारोबार:दीपोत्सव की दस्तक से खिल उठा राजबाड़ा

about 2 hours ago
दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी
Top News

दिलजीत के इंदौर कॉन्सर्ट से पहले मिली धमकी:महापौर कार्यालय और अमिताभ बच्चन के बंगले को भी निशाना बनाने की चेतावनी

about 3 hours ago
होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग
Top News

होटल मालिक पर हत्या का केस और एक- एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!