खबर
Top News

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध: गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 5:50 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, बरमंडल (देवास)।
यह दृश्य किसी का भी कलेजा चीर देने वाला था। घर के आंगन में अपनों के लौटने का इंतजार था, लेकिन जब दिलीप पहुंचे तो तिरंगे में लिपटी उनकी पार्थिव देह देखकर परिवार का धैर्य जवाब दे गया। कोई दहाड़ मारकर रो रहा था तो कोई अपने आंसुओं को रोकने की नाकाम कोशिश कर रहा था।

किसी के पास सांत्वना देने के लिए शब्द नहीं थे। शहीद टीआई दिलीप पुरी की पार्थिव देह उनके गृह नगर बरमंडल पहुंची तो पूरा गांव शोक में डूब गया। परिजनों का विलाप और अपनों को खोने की पीड़ा देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

जिस घर में कभी दिलीप की मौजूदगी से रौनक रहती थी, वहां आज सिसकियां गूंज रही थीं। परिवार के सदस्य बार-बार उनकी पार्थिव देह को निहार रहे थे। मानो आंखें अब भी इस सच्चाई को स्वीकार करने के लिए तैयार नहीं थीं कि परिवार का यह सदस्य अब कभी उठकर उनसे बात नहीं करेगा। तिरंगे में लिपटे अपने लाडले को देखकर परिजनों का बिलखना वहां मौजूद हर व्यक्ति को भीतर तक विचलित कर रहा था।

अपनों को आखिरी बार देखने उमड़ा गांव
दिलीप पुरी की पार्थिव देह पहुंचने की खबर मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण, रिश्तेदार और परिचित अंतिम दर्शन के लिए पहुंचने लगे। गांव की गलियों में लोगों की भीड़ थी, लेकिन माहौल में खुशी या चहल-पहल नहीं, बल्कि गहरा सन्नाटा और दुख पसरा था। हर कोई अपने गांव के बेटे को आखिरी बार देखना चाहता था। परिजनों को संभालने के लिए लोग आगे आ रहे थे, लेकिन परिवार के दुख के सामने हर किसी के शब्द छोटे पड़ रहे थे।

कर्तव्य निभाने निकले थे, तिरंगे में लिपटकर लौटे
खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी अवैध शराब से भरे ट्रक के खिलाफ कार्रवाई के दौरान अपनी जान गंवा बैठे थे। पुलिस कार्रवाई से बचकर भागने की कोशिश में ट्रक चालक ने उन्हें कुचल दिया था। इस दर्दनाक घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिस वर्दी की जिम्मेदारी निभाते हुए वे मैदान में उतरे थे, उसी कर्तव्यपथ पर उनका जीवन समाप्त हो गया।

परिवार के लिए यह पीड़ा और भी असहनीय है कि दिलीप घर से अपनी ड्यूटी निभाने निकले थे, लेकिन वापस जीवित नहीं लौट सके। उनकी असमय विदाई ने पत्नी, बच्चों, माता-पिता और भाई-बहनों को गहरे सदमे में डाल दिया है।

बरमंडल की मिट्टी ने अपने बेटे को नम आंखों से दी विदाई
दिलीप पुरी का बरमंडल से गहरा जुड़ाव रहा। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी गांव में हुई थी और वे कई वर्षों तक सरस्वती शिशु मंदिर में आचार्य के रूप में बच्चों को शिक्षा देते रहे थे। गांव के लोग उन्हें केवल पुलिस अधिकारी के रूप में नहीं, बल्कि अपने बीच पले-बढ़े बेटे के रूप में जानते थे। यही वजह रही कि उनकी पार्थिव देह पहुंचने पर पूरा गांव शोक में डूब गया।

राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई की तैयारी
दिवंगत थाना प्रभारी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाना है। अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल, कलेक्टर राजीव रंजन मीना, एसपी सचिन शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी भी गांव पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात की।

बरमंडल में उस दिन हर आंख नम थी। किसी ने अपना बेटा खोया था, किसी ने भाई, किसी ने जीवनसाथी और किसी ने अपने गांव का वह चेहरा, जिसकी यादें अब हमेशा दिलों में रहेंगी। तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह के सामने बिलखते परिजनों का विलाप इस बात का अहसास करा रहा था कि कर्तव्य की राह में दी गई एक जान के पीछे कितने रिश्ते और कितने सपने हमेशा के लिए अधूरे रह जाते हैं।


संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

22 minutes ago
गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

about 1 hour ago
मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं
Top News

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत
Top News

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

about 1 hour ago
250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट
Top News

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये
Top News

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

about 2 hours ago
सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने
Top News

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह
Top News

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

about 2 hours ago
पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

about 2 hours ago
मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे
Top News

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

about 2 hours ago
मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी
Top News

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त
Top News

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

about 2 hours ago
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव
Top News

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में
Top News

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
Top News

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

about 3 hours ago
रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’
Top News

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

about 3 hours ago
पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला
Top News

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!