खबर
Top News

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह: अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 5:20 pm
शेयर करें:

खुलासा फर्स्ट, देवास।
जिस घर के आंगन में कभी खुशियों की किलकारियां गूंजती थीं, आज वहां सिसकियों और विलाप का माहौल है। जिस बेटे के लौटने की राह परिवार की आंखें देखा करती थीं, वह आज तिरंगे में लिपटी पार्थिव देह के रूप में घर पहुंचा। खातेगांव थाना प्रभारी टीआई दिलीप पुरी की शहादत ने न केवल उनके परिवार को भीतर तक तोड़ दिया, बल्कि पूरे क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया है।

जैसे ही उनकी पार्थिव देह गृह ग्राम पहुंची, माहौल गमगीन हो गया। अपनों की आंखों से आंसुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। हर चेहरा गमगीन था और हर आंख अपने प्रियजन को आखिरी बार देखने के लिए बेताब।

दिलीप पुरी की पार्थिव देह गांव पहुंचते ही अंतिम दर्शन के लिए लोगों की भीड़ जुटने लगी। परिवार के सदस्यों का विलाप देखकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं। किसी को विश्वास नहीं हो रहा था कि कुछ समय पहले तक कर्तव्य निभाने के लिए घर से निकले दिलीप अब कभी वापस नहीं लौटेंगे। उनकी असमय विदाई ने परिवार के सपनों और खुशियों को जैसे एक पल में बिखेर दिया।

कर्तव्य निभाते हुए गंवाई जान, पीछे छोड़ गए यादें
खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी शराब तस्करी के एक ट्रक का पीछा कर रहे थे। इसी दौरान पुलिस कार्रवाई से बचकर भागने की कोशिश में ट्रक चालक ने उन्हें कुचल दिया। इस दर्दनाक घटना में उनकी मौके पर ही मौत हो गई। कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी निभाते हुए एक पुलिस अधिकारी का इस तरह दुनिया से चले जाना पुलिस विभाग के लिए भी अपूरणीय क्षति है।

जिस आंगन से उठी थी खुशियों की डोली, वहीं पसरा मातम
गृह ग्राम में पार्थिव देह पहुंचने के बाद परिवार की पीड़ा शब्दों में बयां करना मुश्किल था। परिजनों के लिए यह स्वीकार करना बेहद कठिन है कि जिस दिलीप के साथ जिंदगी के अनगिनत सपने जुड़े थे, अब उनसे केवल यादों का रिश्ता रह गया है। गांव के लोग भी अपने बेटे को अंतिम विदाई देने पहुंचे। हर कोई इस दुखद घड़ी में परिवार को सांत्वना देने की कोशिश कर रहा था, लेकिन अपनों को खोने का दर्द भला शब्दों से कहां कम होता है।

आसमान भी जैसे इस विदाई पर रो पड़ा। मिट्टी के जिस आंगन में कभी दिलीप की मौजूदगी से रौनक रहती थी, वहां आज उनकी पार्थिव देह के साथ खामोशी और आंसुओं ने जगह ले ली। एक परिवार ने अपना बेटा खोया, किसी ने अपना जीवनसाथी और किसी ने अपना प्रियजन। दिलीप पुरी की यादें अब उनके परिवार और गांव के लोगों के दिलों में हमेशा जीवित रहेंगी।


संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

10 minutes ago
गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

41 minutes ago
मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं
Top News

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

41 minutes ago
वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध
Top News

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत
Top News

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

about 1 hour ago
250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट
Top News

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये
Top News

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

about 2 hours ago
सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने
Top News

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

about 2 hours ago
पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

about 2 hours ago
मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे
Top News

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

about 2 hours ago
मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी
Top News

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त
Top News

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

about 2 hours ago
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव
Top News

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में
Top News

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
Top News

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

about 2 hours ago
रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’
Top News

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

about 3 hours ago
पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला
Top News

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!