खबर
Top News

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने: तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

02 नवंबर 2026, 5:21 pm
शेयर करें:
सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने

पार्षद पति ने जातिसूचक शब्द कहने और धक्का-मुक्की का लगाया आरोप, ठेले हटाने की कार्रवाई से भी बढ़ी तल्खी

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दीपावली से पहले शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर नगर निगम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच तनातनी सामने आई है। वार्ड 48 की भाजपा पार्षद विजयलक्ष्मी गौहर के पति अनिल गौहर और जोन 11 के सहायक सीएसआई दिलीप लोधी के बीच रविवार को विवाद हो गया।

मामला तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाए जाने की शिकायत से शुरू हुआ और देखते ही देखते आरोप-प्रत्यारोप तक पहुंच गया। पार्षद पति ने अधिकारी पर जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल करने और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है।

वहीं, सहायक सीएसआई ने भी अपनी ओर से थाने में शिकायत दी है। दोनों पक्षों ने संयोगितागंज थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।

कर्मचारियों ने सुनाई परेशानी, अधिकारियों को मौके पर बुलाया... अनिल गौहर के मुताबिक रविवार सुबह वे वार्ड में रहवासियों की समस्याएं सुन रहे थे। इसी दौरान नगर निगम की कचरा गाड़ी के चालक और सहायक उनके पास पहुंचे।

दोनों ने बताया कि बिना किसी गलती के उन्हें काम से हटा दिया गया है। कर्मचारियों की परेशानी सुनने के बाद गौहर ने जोन 11 के सीएसआई और सहायक सीएसआई को मौके पर बुलाया और इस कार्रवाई को लेकर जवाब मांगा।

गौहर ने अधिकारियों से कहा कि दीपावली के दौरान शहर में कचरे की मात्रा सामान्य दिनों की तुलना में बढ़ जाती है। ऐसे समय सफाई कर्मचारियों और संसाधनों की संख्या कम करने के बजाय बढ़ाई जानी चाहिए।

वार्ड में कई स्थानों पर गंदगी की शिकायतें मिल रही हैं। इसके बावजूद सफाई व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं हो रहा है। उनका कहना था कि एक ओर त्योहार पर बेहतर सफाई के दावे किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर कर्मचारियों को काम से हटाया जा रहा है।

ठेले हटाने की कार्रवाई ने भी बढ़ाई तल्खी... इस पूरे विवाद का एक दूसरा पहलू इलाके में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई से भी जुड़ा है। निगम के रिमूवल विभाग ने इसी क्षेत्र में सड़क किनारे लगे ठेलों को हटाने की कार्रवाई की है। स्थानीय स्तर पर यह चर्चा भी है कि पहले पार्षद पक्ष के प्रभाव के चलते इन ठेलों पर कार्रवाई नहीं हो पा रही थी। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

सूत्रों के मुताबिक इलाके में अवैध निर्माण और अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की तैयारी भी चल रही है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों को हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब ठेलों पर कार्रवाई और वार्ड में राजनीतिक प्रभाव के सवालों से भी जुड़ गया है। माना जा रहा है कि निगम की कार्रवाई और स्थानीय जनप्रतिनिधियों के हस्तक्षेप को लेकर पहले से चल रही नाराजगी ने इस विवाद को और हवा दी है।

पार्षद पति की सक्रियता और निगम अधिकारियों से टकराव चर्चा में... वार्ड 48 से भाजपा की विजयलक्ष्मी गौहर निर्वाचित पार्षद हैं। उनके पति अनिल गौहर भी वार्ड के राजनीतिक और सामाजिक आयोजनों में सक्रिय रहते हैं। विधायक महेंद्र हार्डिया के वार्ड जनसंपर्क कार्यक्रम में भी दोनों की मौजूदगी की रिपोर्ट सामने आ चुकी है।

ऐसे में पार्षद पति और निगम अधिकारी के बीच हुआ विवाद अब महज सफाई व्यवस्था की शिकायत तक सीमित नहीं रह गया है। इसे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और निगम प्रशासन के बीच अधिकारों और प्रभाव की खींचतान के रूप में भी देखा जा रहा है।

वरिष्ठ पदाधिकारियों को दी पूरे घटनाक्रम की जानकारी
गौहर का आरोप है कि कर्मचारियों को हटाने की कार्रवाई पर सवाल उठाने से सहायक सीएसआई दिलीप लोधी नाराज हो गए। इसके बाद दोनों के बीच बहस शुरू हो गई। इस दौरान अधिकारी ने कथित तौर पर उनके लिए जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया और अभद्र व्यवहार किया। विवाद के कुछ देर बाद ही अधिकारियों ने तीनों नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटा दिया।

अनिल गौहर ने इस घटनाक्रम को लेकर संयोगितागंज थाने में शिकायत दी है। इसके अलावा अनुसूचित जाति-जनजाति कल्याण थाने में भी लिखित शिकायत देकर जातिसूचक शब्दों के इस्तेमाल के मामले में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने विधायक, महापौर और भाजपा संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों को भी पूरे घटनाक्रम की जानकारी देने की बात कही है।

सहायक सीएसआई ने भी थाने में दी शिकायत
दूसरी ओर, सहायक सीएसआई दिलीप लोधी ने भी घटनाक्रम की जानकारी निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को दी। इसके बाद उन्होंने संयोगितागंज थाने में लिखित शिकायत दी है। इस तरह मामले में दोनों पक्षों ने अपनी-अपनी शिकायत दर्ज कराई है।

फिलहाल, दोनों पक्षों की ओर से लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। विवाद के पूरे घटनाक्रम की जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। अब निगम प्रशासन के सामने सफाई व्यवस्था, कर्मचारियों को काम से हटाने के फैसले और अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों के बीच बढ़ते टकराव को लेकर स्थिति स्पष्ट करने की चुनौती है।

संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

10 minutes ago
गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Top News

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

41 minutes ago
मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं
Top News

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

41 minutes ago
वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध
Top News

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

about 1 hour ago
जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत
Top News

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

about 1 hour ago
250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट
Top News

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये
Top News

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह
Top News

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

about 2 hours ago
पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई
Top News

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

about 2 hours ago
मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे
Top News

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

about 2 hours ago
मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी
Top News

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त
Top News

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की
Top News

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

about 2 hours ago
राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव
Top News

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

about 2 hours ago
एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में
Top News

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी
Top News

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

about 2 hours ago
रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’
Top News

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

about 2 hours ago
वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी
Top News

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

about 3 hours ago
पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला
Top News

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम

about 3 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!