राहुल गांधी ने पूरा किया अपना वादा: बड़वानी की युवती की आंखों का दिल्ली में कराया इलाज; बेहतर हुई रोशनी, फ्लाइट से लौटी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बड़वानी की छात्रा प्रियंका सेंगर से किया अपना वादा पूरा किया है। इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के दौरान राहुल गांधी ने प्रियंका की आंखों की समस्या सुनकर दिल्ली में मुफ्त इलाज कराने का आश्वासन दिया था। अब दिल्ली में इलाज के बाद प्रियंका इंदौर लौट आई है। छात्रा के मुताबिक, इलाज के बाद उसकी आंखों की रोशनी पहले की तुलना में बेहतर हुई है।
मंच पर प्रियंका ने बताई थी अपनी परेशानी
19 सितंबर को इंदौर में आयोजित 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में राहुल गांधी ने विद्यार्थियों को मंच पर बुलाकर उनसे बातचीत की थी। इसी दौरान बड़वानी की प्रियंका सेंगर ने अपनी आंखों की समस्या बताई थी। प्रियंका की एक आंख खराब होने की जानकारी मिलने पर राहुल गांधी ने उससे इसकी वजह पूछी थी।
प्रियंका ने बताया था कि बचपन में हुए हादसे के कारण उसकी एक आंख की रोशनी चली गई थी। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण वह आगे का इलाज नहीं करा पा रही थी। उसकी परेशानी सुनने के बाद राहुल गांधी ने मंच से ही दिल्ली में इलाज कराने का आश्वासन दिया था।
तीन साल की उम्र में आंख में चला गया था चूना
प्रियंका के मुताबिक, जब वह करीब तीन साल की थी, तब उसकी आंख में चूना चला गया था। इससे उसकी एक आंख खराब हो गई और उसे दिखाई देना बंद हो गया था। इस समस्या के उपचार के लिए एक ऑपरेशन कराया गया था, लेकिन दूसरे ऑपरेशन के लिए परिवार के पास पर्याप्त पैसे नहीं थे। आर्थिक तंगी के चलते उसका आगे का इलाज रुक गया था।
राहुल की टीम ने संपर्क कर दिल्ली बुलाया
राहुल गांधी के आश्वासन के बाद पिछले महीने उनकी टीम ने प्रियंका और उसके परिजनों से संपर्क किया। इलाज से पहले प्रियंका के पुराने उपचार और अब तक हुए ऑपरेशन की जानकारी भी जुटाई गई। इसके बाद उसे परिजनों के साथ दिल्ली बुलाया गया, जहां उसकी आंखों का इलाज कराया गया।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने भी प्रियंका के माता-पिता से फोन पर चर्चा कर इलाज का भरोसा दिलाया था। इसके बाद कांग्रेस नेताओं की मदद से प्रियंका दिल्ली पहुंची।
इलाज के बाद फ्लाइट से लौटी इंदौर
दिल्ली में उपचार कराने के बाद प्रियंका फ्लाइट से इंदौर लौटी। उसके मुताबिक, इलाज के बाद पहले की तुलना में आंखों की दृश्यता में सुधार हुआ है। इंदौर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रियंका ने आंखों के इलाज के साथ हॉस्टल से जुड़ी अपनी परेशानी भी राहुल गांधी के सामने रखी थी।
संबंधित समाचार

गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी:दो लाइन अटैच

वीडियो देखिये, टीआई की शहादत पर बोले मुख्यमंत्री:परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है सरकार; जहरीली शराब समेत किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं करेंगे

गाली देने से रोका तो परिवार पर चाकुओं से हमला:पिता-बेटी सहित चार घायल; युवती की हालत गंभीर

वीडियो देखिये, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर पदयात्रा:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल; मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

जर्जर छत पर टावर निगम की आंखों पर पट्टी:खतरे का खेल; जोन के अधिकारी बेखबर

यदि पानी बर्बाद किया तो 10 हजार रु. जुर्माना:जल नीति मंजूर; 300 नए नलकूप खोदेंगे, 33 ट्रक टैंकर खरीदेंगे

मजदूर-किसानों की काली दीपावली:न वेतन दिया, न पानी

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में महिला श्रद्धालु से पुलिसकर्मी ने की मारपीट:महिला गार्ड की मौजूदगी में उठाया हाथ; पुलिसकर्मी के व्यवहार पर उठे सवाल

खाकी लहूलुहान माफिया बेलगाम:खातेगांव कांड ने हिला दी व्यवस्था की बुनियाद

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध:3 साल तक करता रहा शोषण; दूसरी जगह सगाई कर मुकरा, थाने पहुंची युवती, एफआईआर दर्ज

इंटरनेट पर वीडियो देखकर लगाया इंजेक्शन:नेपाली युवक का हुआ यह हाल; फॉरेंसिक रिसर्च करने वाली डॉक्टर देश में अव्वल

पकड़ा गया रिटायर्ड IAS का हत्यारा:भागने की कोशिश में पुलिस ने पैर में मारी गोली; अब पूछताछ में होगा खुलासा

पानी बर्बाद करने वालों की अब खैर नहीं:निगम ने तय किया जुर्माने का नया नियम; पहली गलती पर 2 हजार, तीसरी पर लगेगा इतना

शहर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रेवलर हिमाचल प्रदेश में पलटा:इतने विद्यार्थी और शिक्षक घायल; पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

पानी के टैंकरों पर नगर निगम की सख्ती:पीली पट्टी से होगी पहचान; लीकेज पर होगी कार्रवाई

देवास जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!