मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं: तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने सोमवार को इंदौर जिले के खुडैल तहसील कार्यालय का औचक निरीक्षण कर शासकीय कार्यों एवं प्रशासनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंत्री ने विभिन्न कक्षों में पहुंचकर कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि आम नागरिकों से जुड़े राजस्व प्रकरणों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या अनावश्यक देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि शासकीय कार्यालयों में आने वाले प्रत्येक नागरिक की समस्या को गंभीरता से सुना जाए और उसका समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
सिलावट ने स्वामित्व योजना की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि रजिस्ट्री तैयार करने के कार्य में तेजी लाकर सभी पात्र हितग्राहियों को शीघ्र उनके अधिकार अभिलेख (प्रॉपर्टी कार्ड) उपलब्ध कराए जाएं।
उन्होंने बताया कि खुडैल तहसील में योजना के अंतर्गत लगभग 9 हजार हितग्राहियों को रजिस्ट्री सौंपी जाना है, जिनमें से अब तक 2 हजार 700 रजिस्ट्रियां तैयार हो चुकी हैं। उन्होंने शेष रजिस्ट्रियों का कार्य प्राथमिकता से पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजना का लाभ प्रत्येक पात्र हितग्राही तक पहुंचना चाहिए और इस कार्य में अनावश्यक विलंब नहीं होना चाहिए।
मंत्री ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि नामांतरण, बंटवारा सहित अन्य राजस्व संबंधी प्रकरणों का निर्धारित समय-सीमा में निराकरण किया जाए। आम नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए परेशान नहीं होना पड़े। प्रत्येक आवेदन एवं शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई हो तथा आवेदकों को उनके प्रकरण की प्रगति की जानकारी भी दी जाए। उन्होंने स्पष्ट किया कि जनता की समस्याओं का समाधान प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।
निरीक्षण के दौरान मंत्री ने तहसील कार्यालय के मुख्य द्वार की सीढ़ियों पर बैठकर आम नागरिकों एवं जरूरतमंद लोगों की समस्याएं सीधे सुनीं। उन्होंने मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अधिकारी-कर्मचारी आम जनता के प्रति संवेदनशील रहें और नागरिकों को सम्मानपूर्वक सुनकर उनकी समस्याओं का समाधान करें।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!