नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, अनूपपुर।
गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। अनूपपुर जिले के भालूमाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने तीन युवकों को 15 किलो 617 ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया है।
छत्तीसगढ़ से खेप लेकर आए थे
जब्त गांजे की कीमत करीब 1 लाख 55 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी छत्तीसगढ़ से गांजे की खेप लेकर आए थे और ग्राहक नहीं मिलने पर उसे दमोह ले जाने की तैयारी में थे।
मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी
भालूमाड़ा थाना प्रभारी राधिका भगत को मुखबिर से सूचना मिली थी कि तीन युवक पीठ पर बैग टांगकर दारसागर, पोंडी चोंडी और बरबसपुर क्षेत्र में घूम रहे हैं और गांजा बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं।
सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए इलाके में घेराबंदी की। इसी दौरान शिवलेहरा रोड पर दारसागर में आम के पेड़ के नीचे तीन संदिग्ध युवक दिखाई दिए। उनके पास काले रंग के बैग थे। पुलिस ने तलाशी ली तो बैग से 15 किलो 617 ग्राम गांजा बरामद हुआ।
दमोह जिले के रहने वाले हैं तीनों आरोपी
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रंजीत सिंह ठाकुर (24), पिता गोठालू सिंह ठाकुर, निवासी भजिया गांव, थाना नोहटा, जिला दमोह।
रंजीत सिंह ठाकुर (25), पिता मुन्ना सिंह ठाकुर, निवासी भजिया गांव, थाना नोहटा, जिला दमोह। आशीष ठाकुर (19), पिता रंधीर सिंह ठाकुर, निवासी छापरी ठाकुर गांव, थाना हिंडोरिया, जिला दमोह के रूप में हुई है।
दमोह ले जाने की थी तैयारी
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि गांजा छत्तीसगढ़ से लाया गया था। भालूमाड़ा क्षेत्र में खरीदार नहीं मिलने के कारण वे इसे दमोह ले जाने की योजना बना रहे थे।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने पुलिस से बचने के लिए छत्तीसगढ़ की ओर से ग्रामीण रास्तों का इस्तेमाल किया था। वे दारसागर से गांव के रास्ते कोतमा की तरफ जाने वाले थे।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20बी के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब गांजे की खेप कहां से खरीदी गई थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं, इसकी जांच की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी राधिका भगत, एसआई सुरेश कुमार अहिरवार, एएसआई चन्द्रहास बांधेकर, प्रधान आरक्षक विवेक त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक मकसूदन सिंह और आरक्षक प्रवीण भगत शामिल रहे।
संबंधित समाचार

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!