पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई: लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
त्योहारों से पहले अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए इंदौर पुलिस ने अभियान तेज कर दिया है। इसी कड़ी में एमआईजी थाना पुलिस ने देर रात दबिश देकर लंबे समय से फरार चल रहे दो वारंटियों को गिरफ्तार किया है।
दोनों आरोपियों पर 34 आपराधिक प्रकरण दर्ज
पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों के खिलाफ कुल 34 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने, अड़ीबाजी और मारपीट जैसे गंभीर मामले शामिल हैं।
देर रात दबिश देकर पकड़े गए दोनों आरोपी
पुलिस आयुक्त संतोष कुमार सिंह और अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मयंक अवस्थी के मार्गदर्शन में फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है।
डीसीपी जोन-2 अमन सिंह राठौड़ और एडीसीपी अमरेंद्र सिंह के निर्देशन में एसीपी परदेशीपुरा हिमानी मिश्रा तथा एमआईजी थाना प्रभारी नीतू सिंह गुर्जर की टीम ने यह कार्रवाई की।
पुलिस ने जिन दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, उनकी पहचान विकास उर्फ साईराम (30 वर्ष), निवासी 331, छोटी भमोरी, इंदौर।
आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 के मामले में न्यायालय से गिरफ्तारी वारंट जारी था। रिजवान उर्फ सिद्धू (30 वर्ष),निवासी नया बसेरा, छोटी खजरानी, इंदौर।
आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 399 और 402 के मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी था।
रिजवान पर दर्ज हैं 16 आपराधिक मामले
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी रिजवान उर्फ सिद्धू के खिलाफ कुल 16 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।
इनमें हत्या, हत्या का प्रयास, अवैध हथियार रखने, अड़ीबाजी और साथियों के साथ मारपीट करने जैसे मामले शामिल हैं।
पुलिस ने बताया कि रिजवान उर्फ रिज्जू कुख्यात आरोपी सलमान लाला का भाई है।
विकास उर्फ साईराम पर 18 केस दर्ज
दूसरे आरोपी विकास उर्फ साईराम के खिलाफ पुलिस रिकॉर्ड में कुल 18 आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं। इनमें अड़ीबाजी, मारपीट, अवैध हथियार रखने, अवैध शराब रखने सहित अन्य मामले शामिल हैं।
त्योहारों से पहले पुलिस की सख्ती
आगामी त्योहारों के दौरान शहर में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एमआईजी पुलिस क्षेत्र के गुंडों, बदमाशों और फरार आरोपियों की लगातार चेकिंग कर रही है।
पुलिस का कहना है कि अपराधियों पर नियंत्रण और फरार वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस द्वारा वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
इस कार्रवाई में एमआईजी थाना प्रभारी नीतू सिंह गुर्जर के साथ प्रधान आरक्षक राजकुमार चौबे, प्रधान आरक्षक प्रवीण और आरक्षक कपिल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!