वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये: दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, बरमंडल।
अवैध शराब से भरे ट्रक पर कार्रवाई के दौरान खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी की ट्रक से कुचलकर हुई मौत ने उनके परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस घटना को लेकर दिवंगत टीआई की छोटी बहन दीपिका ने इसे महज दुर्घटना मानने से इनकार करते हुए हत्या बताया है।
उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने, घटना के सभी दोषियों को कड़ी सजा देने और अपने भाई की पत्नी व बच्चों को सरकारी नौकरी देने की मांग की है। साथ ही परिवार को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की भी अपील की है। उधर, दिलीप पुरी के पैतृक गांव बरमंडल में शोक की लहर है। गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है और हर कोई अपने गांव के बेटे को खोने से गमगीन है।
दिलीप पुरी की पार्थिव देह गांव पहुंचने के बाद परिवार और ग्रामीणों का दुख और गहरा हो गया। जिस घर में कुछ दिन पहले तक सामान्य दिनचर्या चल रही थी, वहां अब अपनों को खोने का दर्द पसरा है। परिवार के लिए यह विश्वास करना मुश्किल है कि कर्तव्य निभाने के लिए निकले दिलीप अब कभी वापस नहीं लौटेंगे। उनके अंतिम संस्कार की तैयारियां पैतृक गांव में पूरे राजकीय सम्मान के साथ की जा रही हैं।
दिवंगत थाना प्रभारी के अंतिम संस्कार की तैयारियों को लेकर विधायक प्रताप ग्रेवाल, कलेक्टर राजीव रंजन मीना और एसपी सचिन शर्मा सहित प्रशासनिक अधिकारी बरमंडल पहुंचे। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। गांव में अंतिम संस्कार की व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां की गईं। दिलीप पुरी को पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
दिलीप पुरी का परिवार बरमंडल में लंबे समय से रह रहा है। उनके पिता ओमप्रकाश पुरी गांव के मठ में पुजारी होने के साथ खेती-किसानी भी करते हैं। माता-पिता गांव में ही रहते हैं, जबकि दिलीप के छोटे भाई धर्मेंद्र पुरी एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं। परिवार के अन्य सदस्य इंदौर में निवास करते हैं। एक साधारण पारिवारिक पृष्ठभूमि से निकलकर पुलिस सेवा में पहुंचे दिलीप पुरी ने अपनी मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा से पहचान बनाई थी।
दिलीप पुरी की प्रारंभिक शिक्षा गांव के सरस्वती शिशु मंदिर में हुई थी। शिक्षा पूरी करने के बाद वे इसी विद्यालय में कई वर्षों तक आचार्य के रूप में सेवाएं देते रहे और बच्चों को पढ़ाया भी। इसके बाद उन्होंने पुलिस सेवा में अपनी जिम्मेदारी संभाली। गांव और विद्यालय से उनका पुराना जुड़ाव रहा। बताया गया कि नवरात्रि में माता पूजन के लिए वे आखिरी बार अपने गांव आए थे। तब किसी ने कल्पना भी नहीं की थी कि उनकी यह मुलाकात गांव और परिवार के लिए आखिरी याद बनकर रह जाएगी।
दिलीप पुरी की छोटी बहन दीपिका ने घटना को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि जिस तरह उनके भाई की जान गई, उसे केवल दुर्घटना मानकर नहीं छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग की है, ताकि घटना से जुड़े सभी तथ्यों की निष्पक्ष पड़ताल हो सके और दोषियों को सजा मिल सके।
दीपिका ने सरकार से यह भी मांग की कि भाई के निधन के बाद परिवार पर आई आर्थिक और सामाजिक जिम्मेदारियों को देखते हुए उनकी पत्नी और बच्चों को सरकारी नौकरी दी जाए। इसके साथ ही परिवार को उचित आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाए, ताकि इस मुश्किल समय में उन्हें सहारा मिल सके।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!