मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे: पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति
KHULASA FIRST
संवाददाता

क्विज प्रतियोगिता में लॉटरी से चुने किसानों को दिए पुरस्कार
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
दूसरों की देरी पर नाराजगी जताने वाले नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय कल खुद समय की कसौटी पर खरे नहीं उतरे। मामला मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह का है। राजेंद्र नगर स्थित लता मंगेशकर ऑडिटोरियम में आयोजन की तैयारियां पूरी थीं, स्कूली विद्यार्थी सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के लिए पहुंच चुके थे और अतिथि भी मौजूद थे, लेकिन मंत्री की आमद दो घंटे से अधिक विलंब से हुई।
दिलचस्प यह है कि कुछ दिन पहले सुभाष नगर से पाटनीपुरा चौराहे तक निकली भाजपा की 'लोकतंत्र बचाओ-अराजकता हटाओ' पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के देर से आने पर विजयवर्गीय ने मंच से कई बार नाराजगी जताई थी। उन्होंने साफ कहा था कि अब वे दो मिनट भी इंतजार नहीं करेंगे। उस वक्त मुख्यमंत्री की देरी पर उठे सवाल अब मंत्री की अपनी देरी के बाद फिर चर्चा में हैं।
बच्चे मंच पर, अतिथि बैठे रहे; मंत्री की राह निहारता रहा समारोह... स्थापना दिवस के मौके पर ऑडिटोरियम में विभिन्न विभागों की योजनाओं और विकास कार्यों की प्रदर्शनी सजाई गई थी।
स्कूली विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए प्रस्तुतियां दीं। सरकारी योजनाओं के पात्र हितग्राहियों को लाभ भी बांटे गए। हालांकि आयोजन की शुरुआत से ही मंत्री की गैरमौजूदगी चर्चा का विषय बनी रही।
भाषण में गिनाईं प्रदेश की उपलब्धियां... समारोह में पहुंचने के बाद विजयवर्गीय ने मध्यप्रदेश की विकास यात्रा का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश और उनकी उम्र लगभग बराबर है। राज्य तेजी से देश के अग्रणी प्रदेशों में शामिल होने की दिशा में बढ़ रहा है।
प्रदेश में एक लाख किलोमीटर से अधिक सड़कों का निर्माण हुआ है। उज्जैन का महाकाल लोक, ओंकारेश्वर में आदि शंकराचार्य की प्रतिमा और मैहर में प्रस्तावित मैहर लोक धार्मिक पर्यटन को नई पहचान दे रहे हैं।
तीन किसान हुए पुरस्कृत... आयोजन में महापौर परिषद सदस्य नंदू पहाड़िया, पार्षद प्रशांत बड़वे, कलेक्टर शिवम वर्मा और निगम आयुक्त क्षितिज सिंघल सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
क्विज प्रतियोगिता के तहत लॉटरी से चुने गए जिले के तीन किसानों को पुरस्कार प्रदान किए गए। पदयात्रा में मुख्यमंत्री के विलंब पर दो मिनट भी न रुकने की बात कहने वाले विजयवर्गीय की अपनी देरी ने पुराने बयान को फिर सुर्खियों में ला दिया।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान

पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला:युवक ने पीठ पर किया वार; शिकायत पर पहुंची थी टीम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!