इंटरनेट पर वीडियो देखकर लगाया इंजेक्शन: नेपाली युवक का हुआ यह हाल; फॉरेंसिक रिसर्च करने वाली डॉक्टर देश में अव्वल
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
इंटरनेट पर उपलब्ध अधूरी जानकारी का इस्तेमाल एक नेपाली युवक के लिए जानलेवा साबित हुआ। अगस्त 2025 में इंदौर के विजय नगर क्षेत्र में युवक ने यूट्यूब पर वीडियो देखकर दर्द निवारक दवा को असामान्य तरीके से इस्तेमाल किया और अपनी जांघ की फेमोरल आर्टरी में इंजेक्शन लगा लिया।
दवा के ओवरडोज से उसकी मौत हो गई। इस मामले की फॉरेंसिक जांच और वैज्ञानिक विश्लेषण पर शोध करने वाली एमजीएम मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर डॉ. प्रज्ञा सिसोदिया को राष्ट्रीय स्तर पर पहला स्थान मिला है।
किराए के कमरे में मिली थीं दवाओं की स्ट्रिप, चम्मच और सिरिंज
अगस्त 2025 में हुई घटना के बाद पुलिस और फॉरेंसिक टीम युवक के किराए के कमरे पर पहुंची थी। जांच के दौरान वहां दर्द निवारक दवाओं की दो स्ट्रिप, पाउडर के अवशेष वाला चम्मच, लाइटर और सिरिंज मिली थी। मौके से मिले इन साक्ष्यों ने दवा के असामान्य इस्तेमाल की आशंका को मजबूत किया।
जांच में सामने आया कि युवक ने टैबलेट को चम्मच में गर्म किया और सिरिंज की मदद से दवा को इंजेक्शन के रूप में इस्तेमाल किया था। विशेषज्ञों के मुताबिक, दवाओं का इस तरह बिना चिकित्सकीय सलाह और निगरानी के इस्तेमाल गंभीर रूप से खतरनाक हो सकता है।
मोबाइल की सर्च हिस्ट्री से खुला इस्तेमाल का तरीका
मामले की जांच के दौरान युवक का मोबाइल फोन भी खंगाला गया। उसकी यूट्यूब सर्च हिस्ट्री में ऐसे वीडियो और जानकारियां मिलीं, जिनमें टैबलेट को चम्मच में गर्म करके सिरिंज से इस्तेमाल करने का तरीका बताया गया था।
मोबाइल में मिली इस जानकारी से जांच को महत्वपूर्ण दिशा मिली। सामने आया कि युवक ने इंटरनेट पर उपलब्ध वीडियो देखकर दवा इस्तेमाल करने का खतरनाक तरीका अपनाया था। इसके चलते दवा की ओवरडोज हुई और उसकी जान चली गई।
इंटरनेट पर गलत जानकारी के इस्तेमाल पर तैयार किया शोधपत्र
मेडिकल कॉलेज इंदौर के फॉरेंसिक मेडिसिन विभाग की डॉ. प्रज्ञा सिसोदिया ने इस घटना को अपने शोध का विषय बनाया। उन्होंने इस मामले की फॉरेंसिक जांच और वैज्ञानिक पहलुओं का विश्लेषण करते हुए शोधपत्र तैयार किया।
शोधपत्र का शीर्षक 'Accidental Death Due to Internet Abuse of Therapeutic Drug: The Emerging Threat: A Case Report' रखा गया।
इसमें बताया गया कि इंटरनेट पर मौजूद अधूरी या भ्रामक जानकारी के आधार पर चिकित्सकीय दवाओं का गलत तरीके से इस्तेमाल कितना खतरनाक हो सकता है। शोध में इस तरह की घटनाओं के फॉरेंसिक और वैज्ञानिक पहलुओं को भी सामने रखा गया।
राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देशभर के शोधपत्रों के बीच मिला पहला स्थान
इंडियन काउंसिल ऑफ फॉरेंसिक मेडिसिन एंड टॉक्सिकोलॉजी (ICFMT) की राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में देशभर के फॉरेंसिक मेडिसिन और टॉक्सिकोलॉजी विभागों के फैकल्टी सदस्य और पोस्ट ग्रेजुएट विद्यार्थी शामिल हुए थे।
कॉन्फ्रेंस में आयोजित पेपर प्रेजेंटेशन प्रतियोगिता में डॉ. प्रज्ञा सिसोदिया के शोधपत्र को पहला स्थान मिला। इस उपलब्धि के लिए उन्हें राष्ट्रीय कॉन्फ्रेंस में सम्मानित किया गया।
उन्होंने यह शोध विभागाध्यक्ष एवं प्रोफेसर डॉ. बजरंग कुमार सिंह, डॉ. जेएस तोमर और विभाग के अन्य फैकल्टी सदस्यों के मार्गदर्शन में तैयार किया।
संबंधित समाचार

गश्त के बजाय शराब पार्टी में जुटे पुलिसकर्मी:दो लाइन अटैच

वीडियो देखिये, टीआई की शहादत पर बोले मुख्यमंत्री:परिवार के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है सरकार; जहरीली शराब समेत किसी भी अपराध को बर्दाश्त नहीं करेंगे

गाली देने से रोका तो परिवार पर चाकुओं से हमला:पिता-बेटी सहित चार घायल; युवती की हालत गंभीर

वीडियो देखिये, लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ अभियान को लेकर पदयात्रा:रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह होंगे शामिल; मुख्यमंत्री ने किया स्वागत

जर्जर छत पर टावर निगम की आंखों पर पट्टी:खतरे का खेल; जोन के अधिकारी बेखबर

यदि पानी बर्बाद किया तो 10 हजार रु. जुर्माना:जल नीति मंजूर; 300 नए नलकूप खोदेंगे, 33 ट्रक टैंकर खरीदेंगे

मजदूर-किसानों की काली दीपावली:न वेतन दिया, न पानी

विश्व प्रसिद्ध मंदिर में महिला श्रद्धालु से पुलिसकर्मी ने की मारपीट:महिला गार्ड की मौजूदगी में उठाया हाथ; पुलिसकर्मी के व्यवहार पर उठे सवाल

खाकी लहूलुहान माफिया बेलगाम:खातेगांव कांड ने हिला दी व्यवस्था की बुनियाद

शादी का झांसा देकर बनाए संबंध:3 साल तक करता रहा शोषण; दूसरी जगह सगाई कर मुकरा, थाने पहुंची युवती, एफआईआर दर्ज

पकड़ा गया रिटायर्ड IAS का हत्यारा:भागने की कोशिश में पुलिस ने पैर में मारी गोली; अब पूछताछ में होगा खुलासा

राहुल गांधी ने पूरा किया अपना वादा:बड़वानी की युवती की आंखों का दिल्ली में कराया इलाज; बेहतर हुई रोशनी, फ्लाइट से लौटी

पानी बर्बाद करने वालों की अब खैर नहीं:निगम ने तय किया जुर्माने का नया नियम; पहली गलती पर 2 हजार, तीसरी पर लगेगा इतना

शहर के स्कूली बच्चों का टेंपो ट्रेवलर हिमाचल प्रदेश में पलटा:इतने विद्यार्थी और शिक्षक घायल; पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया

पानी के टैंकरों पर नगर निगम की सख्ती:पीली पट्टी से होगी पहचान; लीकेज पर होगी कार्रवाई

देवास जहरीली शराब कांड:कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!