देवास जहरीली शराब कांड: कांग्रेस प्रवक्ता गिरफ्तार; कोर्ट ले जाते समय बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती, बेटे के बाद पुलिस ने पिता को भी पकड़ा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
चंदाना में केमिकलयुक्त अवैध शराब और संदिग्ध मौतों के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कांग्रेस प्रवक्ता आनंद कासलीवाल को गिरफ्तार किया है। इस मामले में उनके बेटे अमन कासलीवाल को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में अमन पर अवैध शराब बनाने वाले गिरोह को घातक केमिकल बेचने का आरोप है।
आनंद कासलीवाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उन्हें न्यायालय में पेश करने के लिए ले जा रही थी। इसी दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। पुलिस ने तत्काल उन्हें देवास जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।
दो संदिग्ध मौतों से शुरू हुई थी जांच
चंदाना में अवैध शराब की बिक्री और संदिग्ध मौतों का मामला 15 और 18 अक्टूबर को हुई दो मौतों के बाद सामने आया था। मर्ग जांच के दौरान मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों ने चंदाना निवासी विनोद जायसवाल द्वारा अवैध शराब बेचे जाने की जानकारी पुलिस को दी थी।
इसके बाद पुलिस ने मुखबिर तंत्र और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अवैध शराब के नेटवर्क की जांच शुरू की। 26 अक्टूबर को प्रतापनगर-अंबेडकर नगर नाकाबंदी के दौरान मुख्य आरोपित विनोद जायसवाल, अजय राठौर और रामेश्वर सोनगरा को गिरफ्तार किया गया। आरोपितों की कार की डिक्की से छह पेटी अवैध शराब भी बरामद हुई थी।
केमिकल सप्लाई नेटवर्क तक पहुंची जांच
पुलिस की पूछताछ में अवैध शराब बनाने और उसमें इस्तेमाल होने वाले घातक केमिकल की सप्लाई से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आई। इसी कड़ी में इंदौर निवासी अमन
कासलीवाल को गिरफ्तार किया गया था। अब उसके पिता आनंद कासलीवाल की गिरफ्तारी के बाद पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है।
मामले में अब तक कुल 11 आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके हैं। चंदाना में हुई संदिग्ध मौतों का संबंध केमिकलयुक्त शराब के सेवन से होने की आशंका जताई जा रही है।
संबंधित समाचार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई:तीन तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार; ग्राहक तलाशते समय दबोचा

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:बैग से लाखों का माल जब्त; क्राइम ब्रांच और पुलिस ने की संयुक्त कार्रवाई

मंत्री ने सीढ़ियों पर बैठकर सुनी नागरिकों की समस्याएं:तहसील कार्यालय का किया औचक निरीक्षण; अधिकारियों को दो टूक निर्देश

वीडियो देखिये; तिरंगे में लिपटे अपने बेटे को देख टूटा परिवार के सब्र का बांध:गूंजती रहीं अपनों की चीखें; बिलखते परिजनों का विलाप देख हर आंख हुई नम

जहरीली शराब कांड के मुख्य आरोपी की मौत:इलाज के दौरान तोड़ा दम; उपजेल में बिगड़ी थी तबीयत

250 किलोमीटर दूर स्थित लैब से भी जारी हो रही थीं रिपोर्ट:मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर पर कार्रवाई का निर्देश

वीडियो देखिये, यह हादसा नहीं, हत्या है, CBI जांच होनी चाहिये:दिवगंत टीआई की बहन ने की मांग; भाभी और बच्चों को मिले सरकारी नौकरी

सफाई की शिकायत पर पार्षद पति और निगम के अधिकारी हो गए आमने-सामने:तीन नगर निगम कर्मचारियों को काम से हटाने पर हुआ विवाद

वीडियो देखिये, जिस आंगन से निकले थे, वहीं तिरंगे में लौटी पार्थिव देह:अपनों का विलाप देख हर आंख हुई नम; अंतिम दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब

पुलिस की वारंटियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई:लंबे समय से फरार 2 वारंटी गिरफ्तार; दोनों आरोपियों पर दर्ज है 34 आपराधिक प्रकरण

मंत्री जी खुद दो घंटे देर से पहुंचे इंतजार में बैठे रहे बच्चे:पदयात्रा में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की लेटलतीफी पर जताई थी आपत्ति

मीडिया के सवालों पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने फिर साध ली चुप्पी:मंच से खूब बोले, लेकिन पत्रकारों के सवालों पर रहे मौन

वीडियो देखिये, स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी पर क्या बोले अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त:शुरुआती तौर पर मेल फर्जी प्रतीत हो रहा; एहतियात के तौर पर स्कूलों में सुरक्षा जांच कराई

एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ाया हिस्ट्रीशीटर अकरम उर्फ अक्की:शहर के थानों में 20 से ज्यादा अपराध दर्ज

राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस का नया दांव:हरदीप पुरी के सामने उतारा निर्दलीय उम्मीदवार; इन्हें दिया समर्थन

एमडी ड्रग्स के मामले में लंबे समय से फरार भय्यू पुलिस की गिरफ्तार में:आरोपी फैजान पठान से पूछताछ में सामने आया था नाम; दस आपराधिक प्रकरण दर्ज

वीडियो देखिये, भगवान श्रीकृष्ण पर टिप्पणी के बाद धीरेंद्र शास्त्री ने मांगी माफी:बोले- राम और कृष्ण में कोई अंतर नहीं; मथुरा के संतों ने जताई थी नाराजगी

रात के अंधेरे में शिमला पाउच की अवैध पैकेजिंग का ‘खेल’:बिना नाम के गोदाम में 10 मशीनों से हो रही थी पैकिंग; 20 कर्मचारी कर रहे थे काम, सूचना के बाद भी नहीं हुई ठोस कार्रवाई

वीडियो देखिये, टीआई की मौत के बाद घटनास्थल पर पहुंचे वरिष्ठ अधिकारी:आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के महानिदेशक कर रहे हैं मामले की जांच

वीडियो देखिये, दिवंगत टीआई को याद कर भावुक हुए निवर्तमान देवास एसपी:छलक पड़ीं आंखें; दो महीने पहले ही सौंपी थी खातेगांव थाने की कमान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!