खबर
Top News

कंठ में विष और माथे पर चंद्र: सावन के पहले सोमवार पर जगती है ‘शिव संकल्प’ की महाशक्ति

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

31 जुलाई 2026, 4:32 pm
शेयर करें:
कंठ में विष और माथे पर चंद्र

जब जल की एक बूंद से शांत हुआ था सृष्टि का संताप, शिवजी को क्यों प्रिय है यह दिन? मन को शीतल रख लें आराधना का संकल्प

हलाहल से शीतलता तक शिव-संकल्प और साधना का महापर्व, आस्था और नक्षत्रों का संगम:कैसे जगाएं अपना ‘शिव-तत्व’?

हेमंत उपाध्याय 99930-99008 खुलासा फर्स्ट।
श्रावण का पहला सोमवार केवल कैलेंडर की एक तारीख नहीं है; यह प्रकृति, भक्ति और पौराणिक इतिहास का वह मुहाना है जहां से शिव-तत्व का उत्सव शुरू होता है। हलाहल के ताप से तपे नीलकंठ पर जब जल की पहली बूंद गिरती है, तो मानों पूरी सृष्टि एक अलौकिक शीतलता से भर उठती है।

भविष्य पुराण और शिव पुराण में स्पष्ट उल्लेख है कि 12 महीनों में श्रावण मास भगवान शिव को सर्वाधिक प्रिय है, लेकिन सावन के ‘सोमवार’ का महत्व सिर्फ इस बात में नहीं है कि यह एक व्रत है, बल्कि इसके पीछे गहरा पौराणिक और खगोलीय आधार छिपा है।

सोमवार का कारक ग्रह ‘चंद्रमा’ है और चंद्रमा शिव के मस्तक पर विराजमान है। जब सावन की रिमझिम फुहारों के बीच पहला सोमवार आता है, तो यह मन (चंद्रमा) को शांत करने और संकल्प को साधने का सबसे बड़ा अवसर बन जाता है।

समुद्र मंथन का ‘हलाहल’ और पार्वती की तपस्या
सावन के पहले सोमवार को लेकर पुराणों में दो प्रमुख कथाएं दर्ज हैं, जो इस दिन के महत्व को रेखांकित करती हैं-

समुद्र मंथन और नीलकंठ का अवतार... पद्म पुराण के अनुसार, सावन के महीने में ही देवताओं और असुरों ने मिलकर समुद्र मंथन किया था। मंथन से जब प्राणघातक ‘हलाहल विष’ निकला, तो उसकी ज्वाला से तीनों लोक जलने लगे।

तब भगवान शिव ने सृष्टि को बचाने के लिए उस विष को अपने कण्ठ में धारण कर लिया। विष के दाह (जलन) को कम करने के लिए सभी देवताओं ने उन पर जल और बेलपत्र चढ़ाया। सावन का पहला सोमवार इसी आभार और जल-समर्पण का ऐतिहासिक दिन माना जाता है।

माता पार्वती का कठिन संकल्प...स्कंद पुराण के अनुसार, माता सती के बाद जब उन्होंने पार्वती के रूप में जन्म लिया, तो शिव को पुनः पति रूप में पाने के लिए उन्होंने सावन के महीने में ही कठोर निराहार व्रत शुरू किया था। सावन के पहले सोमवार से शुरू हुआ उनका यह तप ही उनकी मनोकामना पूर्ति का कारण बना।

कैसे करें शिव-पूजा?...शिव
पुराण के अनुसार, भोलेनाथ की पूजा में आडंबर की आवश्यकता नहीं होती। ‘आशुतोष’ (शीघ्र प्रसन्न होने वाले) शिव को प्रसन्न करने का सही क्रम यह है-

प्रथम प्रहर स्नान और त्रिपुंड: सूर्योदय से पूर्व स्नान कर स्वच्छ वस्त्र पहनें। मस्तक पर चंदन या भस्म से त्रिपुंड लगाएं।

जलधारा और पंचामृत: शिवलिंग पर सबसे पहले शुद्ध जल की धारा चढ़ाएं। इसके बाद दूध, दही, घी, शहद और मिश्री से निर्मित पंचामृत से अभिषेक करें और अंत में पुनः शुद्ध गंगाजल से स्नान कराएं।

पत्र-पुष्प का अर्पण: 3 पत्तियों वाला अखंडित (कहीं से कटा-फटा न हो) बेलपत्र लें। चिकनी सतह को शिवलिंग की ओर रखते हुए चढ़ाएं। इसके साथ धतूरा, भांग और सफेद आंकड़े (मंदार) का फूल अर्पित करें।

मंत्र का जप: पूजा के दौरान निरंतर ‘ऊं नमः शिवाय’ या महामृत्युंजय मंत्र का उच्चार मन ही मन करते रहें।

संबंधित समाचार

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट
Top News

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

about 4 hours ago
अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

about 5 hours ago
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

about 5 hours ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

about 5 hours ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

about 5 hours ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

about 5 hours ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

about 5 hours ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 6 hours ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 6 hours ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 6 hours ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 6 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 7 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 7 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 7 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 7 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 7 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 8 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 8 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 8 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!