राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान: इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के मध्य प्रदेश के दौरे की चर्चाएं है। राष्ट्रीय अध्यक्ष की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनका पहला मध्य प्रदेश दौरा होगा। वे उज्जैन में आयोजित 25 लाख दीप प्रज्वलित कार्यक्रम में शामिल होंगे।
बड़े आयोजन की तैयारी में भाजपा
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के दौरे का राजनीतिक महत्व इसलिए भी बढ़ गया है, क्योंकि 19 सितंबर को इंदौर में राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम प्रस्तावित है। ऐसे में भाजपा इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले नितिन नवीन के जरिए युवाओं के बीच बड़ा आयोजन करने की तैयारी में जुटी है।
उज्जैन में मोहन भागवत से मुलाकात की संभावना
आरएसएस प्रमुख डॉ. मोहन भागवत 17 और 18 सितंबर को उज्जैन प्रवास पर रहेंगे। 17 सितंबर की दोपहर उज्जैन पहुंचने के बाद वे महाकाल परिसर और अरविंद नगर में उज्जैन महानगर के स्वयंसेवकों को संबोधित करेंगे।
इसके अलावा कोयला फाटक स्थित मनोरमा महाकाल गार्डन में संघ से जुड़े कार्यकर्ताओं और प्रमुख पदाधिकारियों की बैठक भी प्रस्तावित है।
मोहन भागवत युवाओं को संबोधित करेंगे
18 सितंबर को देवास रोड स्थित गीता भवन में सुबह 11 बजे ‘युवा धर्म संसद’ आयोजित होगी, जिसमें मोहन भागवत युवाओं को संबोधित करेंगे। नितिन नवीन के इन कार्यक्रमों में शामिल होने की संभावना है, हालांकि युवा धर्म संसद में उनकी मौजूदगी अभी अंतिम रूप से तय नहीं बताई जा रही है।
25 लाख दीपों से जगमगाएगा उज्जैन
नितिन नवीन 17 सितंबर को शिप्रा नदी के किनारे सेवा संकल्प के तहत आयोजित 25 लाख दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में शामिल होंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार उज्जैन पहुंचने पर भाजपा संगठन की ओर से उनके स्वागत की तैयारियां भी की जा रही हैं। संभावना है कि नितिन नवीन उज्जैन में करीब दो दिन रुक सकते हैं।
इंदौर में युवाओं के बीच BJP का कार्यक्रम
उज्जैन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के इंदौर दौरे को लेकर भी भाजपा संगठन सक्रिय है। 19 सितंबर को राहुल गांधी के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से ठीक दो दिन पहले भाजपा नितिन नवीन के नेतृत्व में युवाओं के बीच बड़ा कार्यक्रम कराने की तैयारी कर रही है। पार्टी सूत्रों के मुताबिक कार्यक्रम का अंतिम स्वरूप अभी तय नहीं हुआ है।
इसमें युवाओं और भाजपा कार्यकर्ताओं की अधिक से अधिक भागीदारी पर जोर रहेगा। संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारी कार्यक्रम की जगह, रूपरेखा और भीड़ जुटाने की रणनीति पर मंथन कर रहे हैं।
विभिन्न मोर्चों और स्थानीय पदाधिकारियों को भी तैयारियों में जिम्मेदारी दी जा सकती है।
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले शक्ति प्रदर्शन की तैयारी?
राहुल गांधी के इंदौर कार्यक्रम के लिए बड़ी संख्या में पंजीयन होने का दावा कांग्रेस की ओर से किया जा रहा है। ऐसे में उससे दो दिन पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का इंदौर दौरा और युवाओं के बीच प्रस्तावित कार्यक्रम राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
भाजपा इसे युवाओं के बीच अपनी पहुंच और संगठन की ताकत दिखाने के अवसर के रूप में इस्तेमाल कर सकती है। हालांकि कार्यक्रम की जगह और विस्तृत रूपरेखा की आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है।
उज्जैन में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा
RSS प्रमुख मोहन भागवत के दौरे को देखते हुए सोमवार को आरएसएस के वरिष्ठ प्रचारकों ने मनोरमा महाकाल गार्डन पहुंचकर कार्यक्रम की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने भी कार्यक्रम स्थलों और सुरक्षा के लिहाज से निर्धारित मार्गों का जायजा लिया।
अब निगाहें 17 सितंबर को नितिन नवीन के उज्जैन दौरे और उसके बाद इंदौर में होने वाले संभावित कार्यक्रम पर हैं। दोनों प्रमुख राजनीतिक गतिविधियों के बीच युवा वोटरों पर फोकस खास तौर पर नजर आ रहा है।
संबंधित समाचार

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!