स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत: महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
जिले में स्वाइन फ्लू के मामले लगातार सामने आने के बीच इससे एक और मौत हो गई। अलखनंदा नगर निवासी 75 वर्षीय महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक यह उज्जैन शहर में स्वाइन फ्लू से होने वाली दूसरी मौत है।
आसपास के इलाकों में सर्वे कराया
महिला की मौत के बाद संक्रमण की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने उनके परिवार और आसपास के इलाकों में सर्वे कराया। 14 घरों में रहने वाले 57 लोगों की जांच/स्क्रीनिंग की गई, लेकिन किसी में स्वाइन फ्लू के लक्षण नहीं मिले।
1 सितंबर को अस्पताल में भर्ती कराया था
सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल के मुताबिक 75 वर्षीय महिला की तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 1 सितंबर को इंदौर रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के बावजूद हालत में सुधार नहीं हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने स्वाइन फ्लू की जांच कराई।
आइसोलेशन वार्ड में रखा गया
महिला का सैंपल आरडी गार्डी मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जांच रिपोर्ट में स्वाइन फ्लू की पुष्टि हुई। इसके बाद उन्हें अवंति अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया गया और पुष्टि के बाद आइसोलेशन वार्ड में रखा गया। 11 सितंबर की रात करीब पौने 12 बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
परिवार और आसपास के लोगों का सर्वे
सीएमएचओ के अनुसार 1 से 11 सितंबर के बीच महिला से अस्पताल में मिलने परिवार के सदस्य आते रहे थे। घर पर भी परिवार के चार सदस्य उनके संपर्क में थे। संक्रमण की संभावना को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग की टीम ने परिवार के सदस्यों के अलावा आसपास के 14 घरों में रहने वाले 57 लोगों का सर्वे किया।
इस दौरान किसी भी व्यक्ति में सर्दी, खांसी या बुखार जैसे लक्षण नहीं मिले। स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने और लक्षण दिखाई देने पर समय पर जांच कराने की सलाह दी है।
ऋषिनगर की महिला की भी हो चुकी है मौत
इससे पहले 19 अगस्त को ऋषिनगर निवासी एक महिला की स्वाइन फ्लू से मौत हुई थी। उन्हें पहले उज्जैन के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हालत गंभीर होने पर उन्हें इंदौर रेफर किया गया, जहां एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।
एक महीने में 14 पॉजिटिव, 12 मरीज ठीक
स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले एक महीने में जिले में स्वाइन फ्लू के 14 मरीज पॉजिटिव मिले हैं। इनमें से दो मरीजों की मौत हुई, जबकि 12 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं। सीएमएचओ डॉ. अशोक पटेल के अनुसार वर्तमान में जिले में स्वाइन फ्लू का कोई सक्रिय पॉजिटिव मरीज नहीं है।
स्वास्थ्य विभाग की लोगों से अपील
दो मौतों के बाद स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। सर्दी, खांसी, बुखार या सांस से जुड़ी परेशानी जैसे लक्षण नजर आने पर लापरवाही नहीं करने और चिकित्सकीय सलाह लेने को कहा गया है।
एक महीने में 14 मामले सामने आने के बावजूद फिलहाल एक्टिव केस नहीं होना राहत की बात है, लेकिन स्वास्थ्य विभाग निगरानी जारी रखे हुए है।
संबंधित समाचार

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!