इंदौर का अनोखा घर: एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गणेश उत्सव के चलते जहां घर-घर में बप्पा की स्थापना की जा रही है, वहीं इंदौर में एक ऐसा घर भी है जहां 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं एक ही छत के नीचे मौजूद हैं। बंगाली चौराहे के पास रहने वाले सीए राजकुमार शाह ने करीब दो दशक में यह अनोखा संग्रह तैयार किया है।
हर प्रतिमा की अलग कहानी
घर के दरवाजे से लेकर कमरों और हॉल तक भगवान गणेश के अलग-अलग रूप नजर आते हैं। किसी प्रतिमा में गणेशजी के हाथ में किताब है, तो कहीं वे वकील की पोशाक में दिखाई देते हैं। कुछ प्रतिमाओं में वे क्रिकेट खेलते, लैपटॉप चलाते, शतरंज खेलते या नृत्य करते नजर आते हैं।
2003 में शुरू हुआ सफर
राजकुमार शाह बताते हैं कि गणेश प्रतिमाओं का यह संग्रह अचानक शुरू नहीं हुआ। शुरुआत गणेशजी वाले ग्रीटिंग कार्ड जमा करने से हुई थी। धीरे-धीरे रुचि प्रतिमाओं की ओर बढ़ी और वर्ष 2003 से उन्होंने अलग-अलग जगहों से गणेशजी के अनोखे रूप जुटाने शुरू किए।
देखते ही देखते करीब दो दशक में यह शौक 5 हजार से ज्यादा प्रतिमाओं के कलेक्शन में बदल गया। अब कहीं भी कोई अलग और अनोखी गणेश प्रतिमा दिखाई देती है तो उसे अपने संग्रह का हिस्सा बनाने का मन होता है।
सब्जी, नारियल से लेकर सोने तक के गणेश
इस कलेक्शन की खासियत सिर्फ इसकी संख्या नहीं, बल्कि प्रतिमाओं की विविधता भी है। यहां सब्जियों, नारियल, मिट्टी, लकड़ी, सिरेमिक, धातु और अष्टधातु से बनी गणेश प्रतिमाएं मौजूद हैं। पीपल के पत्ते पर बनाए गए सोने के गणेश और अमेरिकन डायमंड से सजी गणेश कलाकृतियां भी इस संग्रह का हिस्सा हैं।
कुछ प्रतिमाएं पारंपरिक स्वरूप में हैं, जबकि कई में भगवान गणेश को आधुनिक जीवन से जोड़कर प्रस्तुत किया गया है।
क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा
संग्रह में भगवान गणेश के कई अनोखे रूप देखने को मिलते हैं। कहीं वे वाद्य यंत्र बजाते नजर आते हैं, तो कहीं क्रिकेट खेलते दिखाई देते हैं। कुछ प्रतिमाओं में उन्हें लैपटॉप के साथ दिखाया गया है तो कुछ में शतरंज खेलते हुए। आकार, मुद्रा, भाव और निर्माण शैली में इतनी विविधता है कि एक जैसी दो प्रतिमाएं तलाशना भी मुश्किल हो जाता है।
महाराष्ट्र से इंडोनेशिया और थाईलैंड तक
राजकुमार जहां भी जाते हैं, वहां गणेश प्रतिमाओं की तलाश करते हैं। उनके संग्रह में देश के अलग-अलग हिस्सों की प्रतिमाओं के साथ इंडोनेशिया, मलेशिया और थाईलैंड से लाई गई गणेश प्रतिमाएं भी हैं। महाराष्ट्र की गणेश प्रतिमाओं का कलेक्शन विशेष रूप से बड़ा है।
इसके अलावा अलग-अलग कलाकारों द्वारा हाथ से बनाई गई कलाकृतियों को भी उन्होंने सहेजकर रखा है।
रोज 3-4 घंटे होती है सफाई
इतनी बड़ी संख्या में प्रतिमाओं को संभालना भी अपने आप में बड़ी जिम्मेदारी है। राजकुमार शाह की पत्नी सीमा शाह बताती हैं कि संग्रह की सभी प्रतिमाओं की रोजाना सफाई की जाती है। इसमें करीब 3 से 4 घंटे लग जाते हैं। परिवार के लिए यह सिर्फ मेहनत नहीं बल्कि बप्पा की सेवा का हिस्सा है।
अब दोस्तों को भी पता है-गिफ्ट में क्या देना है
राजकुमार के इस अनोखे शौक से उनके दोस्त और रिश्तेदार भी अच्छी तरह परिचित हैं। इसलिए जन्मदिन या किसी खास मौके पर उन्हें दूसरे उपहारों की जगह अक्सर गणेश प्रतिमा ही मिलती है। विदेश से लौटने वाले परिचित भी उनके लिए गणेशजी की नई और अनोखी प्रतिमा लेकर आते हैं।
शाह के मुताबिक, कई बार लगभग हर बुधवार उनके संग्रह में नई प्रतिमा जुड़ जाती है। कोरोना काल में संग्रह बढ़ने की रफ्तार जरूर धीमी हुई, लेकिन अलग-अलग रूपों में गणेशजी को तलाशने का सिलसिला नहीं रुका।
5 हजार प्रतिमाएं, 5 हजार यादें
राजकुमार शाह के लिए यह कलेक्शन सिर्फ हजारों प्रतिमाओं का संग्रह नहीं है। हर प्रतिमा के साथ एक कहानी जुड़ी है। किसी के पीछे किसी यात्रा की याद है, किसी के साथ कलाकार की पहचान जुड़ी है और किसी प्रतिमा के पीछे कोई खास किस्सा।
यही वजह है कि दो दशक से ज्यादा समय बीतने के बाद भी नए रूप में गणेशजी को तलाशने का उनका जुनून बरकरार है। उनके घर में मौजूद ये हजारों प्रतिमाएं सिर्फ कला की विविधता नहीं दिखातीं, बल्कि बप्पा के अलग-अलग रूपों के प्रति एक परिवार की गहरी आस्था और अनोखे जुनून की कहानी भी कहती हैं।
संबंधित समाचार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!