1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती: पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
देश के सबसे स्वच्छ शहर का गौरव रखने वाले इंदौर में कान्ह और सरस्वती नदियों की स्थिति को लेकर जय सनातन राष्ट्र सेवा संगठन ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। संगठन का आरोप है कि नदियों के शुद्धिकरण और संरक्षण पर करीब 1200 करोड़ रुपए खर्च होने के दावों के बावजूद कान्ह-सरस्वती का पानी अब भी प्रदूषित है और कई स्थानों पर नदी नाले के रूप में दिखाई देती है।
बारिश के बाद पंचकुइयां स्थित करीब 300 वर्ष पुराने ऐतिहासिक घाट और प्राचीन हनुमान मंदिर परिसर में गंदा पानी भर गया। इसकी सूचना मिलने पर जय सनातन राष्ट्र सेवा संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर घाट और मंदिर परिसर में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया। कार्यकर्ताओं ने श्रमदान कर परिसर से गंदगी और जमा हुआ दूषित पानी हटाने का प्रयास किया।
जनता और सामाजिक संगठन श्रमदान के लिए तैयार... संगठन के प्रतिनिधियों ने कहा कि पंचकुइयां ऐतिहासिक और धार्मिक महत्व का स्थल है, जहां कभी निर्मल जल बहता था और श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान करते थे। उनका आरोप है कि अनियंत्रित शहरीकरण, सीवरेज और औद्योगिक कचरे के कारण नदी की स्थिति लगातार खराब हुई है। संगठन ने कहा कि जनता और सामाजिक संगठन श्रमदान के लिए तैयार हैं, लेकिन सीवरेज का स्थायी समाधान किए बिना केवल सफाई अभियानों से समस्या का समाधान संभव नहीं है।
सिंहस्थ से पहले स्थायी समाधान की मांग... संगठन ने सिंहस्थ महापर्व को लेकर भी प्रशासन को आगाह किया है। प्रतिनिधियों ने कहा कि सिंहस्थ के दौरान देशभर से बड़ी संख्या में श्रद्धालु, संत-महात्मा और साधु इंदौर आएंगे। ऐसे में यदि ऐतिहासिक घाटों और धार्मिक स्थलों के आसपास दूषित पानी जमा रहा तो इससे शहर की स्वच्छता और छवि पर प्रतिकूल असर पड़ सकता है।
संबंधित समाचार

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!