खबर
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान: RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 सितंबर 2026, 5:06 pm
शेयर करें:
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में नए वाहन चालकों, खासकर युवाओं के लिए लर्निंग लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया आसान कर दी गई है। अब आवेदकों को लर्निंग लाइसेंस के लिए RTO कार्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। परिवहन विभाग ने आवेदन से लेकर टेस्ट और लाइसेंस जारी करने तक की प्रक्रिया ऑनलाइन कर दी है।

पोर्टल पर घर बैठे कर सकेंगे आवेदन
आवेदक आधार प्रमाणीकरण के जरिए सारथी पोर्टल पर घर बैठे आवेदन कर सकेंगे। ऑनलाइन टेस्ट पास करने के बाद लर्निंग लाइसेंस डिजिटल तरीके से जारी किया जाएगा।

घर बैठे ऐसे करें आवेदन
आवेदक को सारथी पोर्टल पर जाकर आधार के जरिए अपना प्रमाणीकरण करना होगा। इसके बाद आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन पूरी की जा सकेगी। लाइसेंस फीस भी ऑनलाइन जमा करने की सुविधा रहेगी।

आधार से जुड़ी जानकारी सिस्टम में स्वतः दर्ज होने के कारण नाम, जन्मतिथि, पता और फोटो जैसी जानकारियां दोबारा भरने की जरूरत कम होगी। इससे फॉर्म भरते समय होने वाली गलतियों की संभावना भी घटेगी।

20 सवालों का देना होगा ऑनलाइन टेस्ट
आवेदन के बाद उम्मीदवार को ऑनलाइन लर्निंग टेस्ट देना होगा। इसमें सड़क सुरक्षा, यातायात नियमों और ट्रैफिक संकेतों से संबंधित 20 सवाल पूछे जाएंगे। टेस्ट में सफल होने के लिए कम से कम 60 प्रतिशत सही जवाब देना अनिवार्य होगा।

निर्धारित अंक हासिल करने के बाद लर्निंग लाइसेंस ऑनलाइन जारी किए जाने की व्यवस्था होगी। इसका उद्देश्य सिर्फ लाइसेंस जारी करना नहीं, बल्कि नए वाहन चालकों की ट्रैफिक नियमों और सड़क सुरक्षा को लेकर समझ भी जांचना है।

महिलाओं के लिए लर्निंग लाइसेंस शुल्क नहीं
नई व्यवस्था में महिला आवेदकों को विशेष राहत दी गई है। महिलाओं से लर्निंग लाइसेंस के लिए शुल्क नहीं लिया जाएगा। सरकार का उद्देश्य ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को वाहन चलाने के लिए प्रोत्साहित करना और उन्हें सुरक्षित ड्राइविंग के लिए तैयार करना है।

हर साल करीब 10 लाख युवाओं को फायदा
परिवहन मंत्री गोविंद सिंह राजपूत के मुताबिक, इस ऑनलाइन सुविधा का लाभ हर साल करीब 10 लाख युवा उठा सकेंगे। इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा उन आवेदकों को होगा जिन्हें लर्निंग लाइसेंस के लिए दूर-दराज के इलाकों से RTO कार्यालय जाना पड़ता था।

अब आवेदन और टेस्ट की प्रक्रिया ऑनलाइन होने से समय और यात्रा का खर्च दोनों बचेंगे।

दलाली और दफ्तरों के चक्कर से राहत की उम्मीद
परिवहन विभाग का मानना है कि संपर्क रहित डिजिटल प्रक्रिया से सरकारी सेवा में पारदर्शिता बढ़ेगी और दलाली जैसी शिकायतों पर अंकुश लगाने में मदद मिल सकती है।

शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण इलाकों के आवेदकों के लिए भी यह व्यवस्था उपयोगी साबित हो सकती है। आने वाले समय में परिवहन विभाग की अन्य सेवाओं को भी डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में काम किए जाने की बात कही जा रही है।

अब लर्निंग लाइसेंस की प्रक्रिया कितनी आसान?
आधार से सत्यापन → ऑनलाइन आवेदन → ऑनलाइन फीस → 20 सवालों का टेस्ट → 60% अंक → ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस यानी नए वाहन चालकों को शुरुआती लाइसेंस के लिए RTO कार्यालय में लंबी कतार लगाने की जरूरत नहीं होगी और पूरी प्रक्रिया घर बैठे पूरी की जा सकेगी।

संबंधित समाचार

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

6 minutes ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

11 minutes ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

17 minutes ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 1 hour ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 1 hour ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 1 hour ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 2 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 2 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 2 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 2 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 2 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 3 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 3 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 3 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 3 hours ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

about 3 hours ago
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 3 hours ago
7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

about 4 hours ago
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

about 4 hours ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!