खबर
Top News

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन: लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 सितंबर 2026, 5:38 pm
शेयर करें:
गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
लचर कार्यप्रणाली और अनदेखी का एक और गंभीर मामला गांधीनगर क्षेत्र स्थित आइडिया मल्टी से सामने आया है। यहां मल्टी के ई-ब्लॉक में अचानक जमीन धंसने से एक बड़ा हादसा टल गया। गनीमत यह रही कि इस घटना के वक्त कमरे में मौजूद परिवार सुरक्षित बच गया, अन्यथा कोई बड़ी जनहानि हो सकती थी। हैरान करने वाली बात यह है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, इससे पहले इसी मल्टी के ए-ब्लॉक के एक कमरे की जमीन भी इसी तरह धंस चुकी है।

मीडिया टीम ने जब इस क्षेत्र की जमीनी हकीकत का जायजा लिया तो स्थिति बेहद भयावह और चिंताजनक नजर आई। निरीक्षण के दौरान सामने आया कि एक कमरे की जमीन करीब 5 फीट तक नीचे धंस चुकी है, जिससे उस घर में रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय रहवासियों का कहना है कि उन्हें इस मल्टी में आवास आवंटित हुए लगभग 11 साल हो चुके हैं, लेकिन इन वर्षों में यहां के हालात सुधरने के बजाय लगातार बदतर होते चले गए हैं। बुनियादी सुविधाओं के अभाव के बीच अब जर्जर होती संरचनाएं उनके लिए काल बनकर सामने आ रही हैं।

रहवासियों का गंभीर आरोप है कि वे लंबे समय से इन समस्याओं की शिकायतें लेकर प्रशासनिक दफ्तरों के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के कान पर जूं तक नहीं रेंगती। संकट के समय न तो कोई जनप्रतिनिधि उनकी सुध लेने पहुंचता है और न ही प्रशासन इस जर्जर हो चुकी मल्टी का कोई स्थायी समाधान तलाशने की जहमत उठाता है। रहवासियों का जीवन हर पल डर के साये में बीत रहा है।

तत्काल प्रभाव से सुरक्षात्मक कदम उठाने की मांग... घटना की गंभीरता को देखते हुए एमआईसी सदस्य राजेंद्र राठौड़ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मल्टी की जर्जर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान रहवासियों ने उनके सामने अपनी पीड़ा खुलकर रखी और तत्काल प्रभाव से सुरक्षात्मक कदम उठाने की मांग की।

संबंधित समाचार

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत
Top News

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

less than a minute ago
जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन
Top News

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

17 minutes ago
1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती
Top News

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

24 minutes ago
प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी
Top News

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

29 minutes ago
मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन
Top News

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

35 minutes ago
MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान
Top News

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

about 1 hour ago
सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर
Top News

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

about 1 hour ago
मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा
Top News

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

about 1 hour ago
डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी
Top News

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

about 2 hours ago
तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

about 2 hours ago
राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान
Top News

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

about 2 hours ago
एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!
Top News

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

about 2 hours ago
स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत
Top News

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

about 2 hours ago
गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें
Top News

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

about 3 hours ago
जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

about 3 hours ago
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

about 3 hours ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

about 3 hours ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

about 3 hours ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

about 4 hours ago
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!