जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन: बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, शहडोल।
जहरीली शराब से मौतों की घटना के बाद शहडोल का आबकारी विभाग अचानक एक्शन मोड में आ गया है। ब्यौहारी क्षेत्र में ताबड़तोड़ कार्रवाई करते हुए विभाग ने बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला महुआ लाहन और हाथ भट्ठी शराब जब्त करने का दावा किया है।
8 लोगों पर आबकारी एक्ट में कार्रवाई
विभाग के अनुसार अलग-अलग स्थानों से 1320 किलो महुआ लाहन और 66 लीटर हाथ भट्ठी शराब बरामद की गई। मामले में 8 लोगों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। हालांकि इस कार्रवाई के साथ ही बड़ा सवाल भी खड़ा हो गया है क्या क्षेत्र में अवैध शराब का यह कारोबार पहले से चल रहा था और विभाग को इसकी जानकारी नहीं थी?
मौतों के बाद शुरू हुई ताबड़तोड़ कार्रवाई
जहरीली शराब से मौतों की खबर सामने आने के बाद आबकारी विभाग ने ब्यौहारी क्षेत्र में कार्रवाई तेज की। अलग-अलग गांवों में की गई छापेमारी में बड़ी मात्रा में शराब बनाने के लिए तैयार रखा गया महुआ लाहन और हाथ भट्ठी शराब बरामद होने की बात सामने आई।
एक साथ इतनी बड़ी मात्रा में सामग्री मिलने से क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
पापौंध से खारी और जमोड़ी तक कार्रवाई
आबकारी विभाग के अनुसार पापौंध निवासी सुरेश जायसवाल के कब्जे से 5 लीटर और केशबाई जायसवाल से 6 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त की गई। वहीं खारी निवासी अमित जायसवाल के पास से 200 किलो महुआ लाहन और जमोड़ी निवासी ललिया प्रजापति के पास से 15 किलो लाहन बरामद किया गया।
इसी गांव में दीप नारायण प्रजापति के पास से 6 लीटर हाथ भट्ठी शराब मिलने की बात कही गई है। सरसी निवासी अरुण जायसवाल के कब्जे से 200 किलो महुआ लाहन सहित अन्य स्थानों से भी लाहन और हाथ भट्ठी शराब जब्त की गई।
विभाग के अनुसार पूरी कार्रवाई में कुल 1320 किलो महुआ लाहन और 66 लीटर हाथ भट्ठी शराब जब्त की गई है।
असली सवाल बाकी
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई में आठ लोगों पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। लेकिन बरामदगी के आंकड़े अब विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े कर रहे हैं।
अगर अलग-अलग गांवों में इतनी बड़ी मात्रा में शराब बनाने के लिए लाहन और तैयार हाथ भट्ठी शराब मौजूद थी, तो यह कारोबार एक दिन में खड़ा नहीं हुआ होगा।
मौत के बाद ही क्यों जागता है सिस्टम?
अब सवाल सिर्फ यह नहीं है कि कितनी शराब जब्त हुई। बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी मात्रा में अवैध शराब बनाने की सामग्री आखिर आबकारी विभाग की निगरानी से कैसे बचती रही?
क्या विभाग को पहले से इसकी जानकारी थी?
अगर जानकारी नहीं थी तो निगरानी व्यवस्था कितनी प्रभावी थी? और अगर किसी स्तर पर भनक थी, तो समय रहते कार्रवाई क्यों नहीं हुई? जहरीली शराब से मौतों के बाद हुई कार्रवाई निश्चित तौर पर जरूरी है, लेकिन असली परीक्षा यह होगी कि भविष्य में ऐसी अवैध शराब बनने से पहले ही उसे रोकने के लिए आबकारी विभाग कितनी प्रभावी निगरानी और कार्रवाई करता है।
संबंधित समाचार

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन

सितारे पांच, पर थाली में कीड़े और जहर:बड़े होटलों की असली तस्वीर का खुलासा

मंत्री के पैतृक गांव में चोरों ने बोला धावा:50 लाख से ज्यादा की चोरी; एक ही परिवार के 3 घरों को बनाया निशाना

डीजल पर डिस्काउंट का लालच देकर ठगी:APK फाइल डाउनलोड करते ही किसान का मोबाइल हुआ हैक; खाते से उड़ाए लाखों रुपए

तीन करोड़ से अधिक के फ्रॉड का खुलासा म्यूल खातों के साथ आरोपी हुआ गिरफ्तार:क्राइम ब्रांच का ऑपरेशन मैट्रिक्स

राहुल गांधी के कार्यक्रम से पहले भाजपा का बड़ा प्लान:इस दिन MP आएंगे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष; युवाओं से कर सकते हैं बात

एलओसी के बाद भी जमीन का नामांतरण!:सनपाल के दस्तावेजी खेल पर पुलिस की चार्जशीट ने खोली नई परतें

स्वाइन फ्लू से दूसरी मौत:महिला ने इलाज के दौरान दम तोड़ा; एक महीने में 14 मरीज मिले

गैस कटर की धार से टुकड़ों में बदल रही कारें:कबाड़ के कारोबार पर उठे सवाल

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे:डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!