पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट: जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी
KHULASA FIRST
संवाददाता

भ्रामक खबर फैलाने पर कथित मीडियाकर्मियों पर होगी कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
चंदर लोहार हत्याकांड को आज पूरा हफ्ताभर होने आया है, लेकिन फरार हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट पुलिस को लगातार चुनौती दे रहा है। उसकी गिरफ्तारी में नाकाम पुलिस बगले झांकने को मजबूर है।
33 अपराधों से लदा सूरज जाट कहने को कुख्यात हिस्ट्रीशीटर है, लेकिन पुलिस की नजर में वह टुच्चा चवन्नी छाप गुंडा है। इसका पता इस बात से चलता है कि पुलिस उसकी गिरफ्तारी पर महज एक रुपए का इनाम घोषित करने वाली है। साथ ही वहीं, सूरज जाट की गिफ्तारी को लेकर भ्रामक खबरे चलाने वाले सोशल मीडियावीरों को पुलिस ने नोटिस देकर जवाब तलब किये हैं। लसूडिय़ा पुलिस और क्राइम ब्रांच अब तक उसे पकड़ नहीं पाई है।
उल्लेखनीय है कि 8 सितंबर की रात निरंजनपुर बस्ती के चंदर लोहार की हत्या हो गई थी। पुलिस अब तक मामले में भूरू यादव, कुणाल यादव और दुर्गेश लोहार को गिरफ्तार कर चुकी है, लेकिन नामजद आरोपी सूरज जाट केस दर्ज होने के बाद से ही फरार चल रहा है। पुलिस की कई टीमें उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिशें दे रही है, लेकिन अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
पुलिस ने पूछताछ के बाद सूरज जाट की पत्नी को छोड़ दिया है। हालांकि पुलिस उस पर नजर बनाए हुए है। पुलिस को हत्याकांड में बिट्टू यादव की भूमिका भी मिली है। अब पुलिस सूरज जाट के साथ-साथ उसे भी तलाश रही है। वहीं, संजय नाम के एक युवक के बारे में भी पुलिस को पता चला है कि वह भी हत्याकांड के समय मौके पर मौजूद था। पुलिस इसकी भूमिका तलाश रही है।
पूरी गैंग को उखाड़ फेंकने की तैयारी
उल्लेखनीय है कि सूरज जाट के लसूड़िया, हीरा नगर, बाणगंगा और कनाड़िया क्षेत्र में 60 से ज्यादा अवैध शराब के ठिये चलते हैं, जो कि उसके गुर्गे संभालते हैं। पुलिस ने सूरज जाट के लिए अवैध शराब के ठिकाने चलाने वाले उसके गुर्गों की भी कुंडली बनाना शुरू कर दी है। अफसरों का कहना है कि सूरज जाट और लखन जाट गैंग का नाम अब इंदौर के पन्ने से पूरी तरह मिटा दिया जायेगा। पुलिस ने इसी के चलते लसूड़िया थाना क्षेत्र के सिंगापुर और ढाबली क्षेत्र में चलने वाले अवैध ठियों पर दबिश दी थी, लेकिन उन्हें कहीं से दबिश की खबर लग गई और गुर्गे पहले ही भाग निकले।
संबंधित समाचार

पुलिस को देखकर भागा युवक:तलाशी में मिला खटकेदार चाकू; बदमाशों की धरपकड़ जारी

खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:इतने किलो मावा किया जब्त; फैक्ट्री सील, यहां गंदगी में बन रही थी चॉकलेट-जेली

वीडियो देखिये, शहर में करवा चौथ की रौनक:महिलाओं ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ की पूजा-अर्चना, चांद के दीदार के लिए किया इंतजार

16 वर्ष पूर्व लिए गए देहदान संकल्प को पति ने निभाया:सेवा और मानवता की मिसाल प्रस्तुत की

पुलिस ने महाविद्यालय में लगाई सामाजिक जागरूकता की पाठशाला:विद्यार्थियों को महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव व कानूनी अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पोकलेन मशीन से डंपर में भरा जा रहा था मुरम:अवैध उत्खनन करने के मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू

स्मैक के साथ दो आरोपी गिरफ्तार:इतना नशीला पदार्थ किया जब्त; एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज

अधिवक्ताओं और पत्रकारों के हितों का संरक्षण जरूरी:बार काउंसिल ऑफ इंडिया के नवनिर्वाचित सदस्य जय हार्डिया का सम्मान

जमीन के नीचे दबे नीले ड्रमों से मिली करोड़ों की नकदी:कपड़े में लपेटकर राखी थी 500 के नोटों की गड्डियां; ऐसे हुआ खुलासा

पत्रकारिता की आड़ में फैक्ट्री संचालकों से लाखों की वसूली का खुलासा:पहले रकम की मांग, फिर रात में फैक्ट्री सील; फर्जी पत्रकारों के नाम पर वसूली का आरोप

इंदौर में 39 परीक्षा केंद्रों पर 1 नवंबर को होगी परीक्षा:15 हजार से अधिक अभ्यर्थी होंगे शामिल

वीडियो देखिये, वैधता अवधि समाप्त होने के बावजूद अल्ट्रासोनोग्राफी मशीन का संचालन:एम.एन.एच केयर अस्पताल महू के खिलाफ कार्रवाई; मशीन को किया सील

दो महिलाओं सहित तीन लोगों ने की आत्महत्या:अलग-अलग जगह फंदे पर मिले शव; नवविवाहिता के भाई ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

वीडियो देखिये, खड़े हनुमान मंदिर में आधी रात को प्रतिमा की स्कैनिंग:पार्षद ने पूछा- गुपचुप जांच क्यों; भोपाल से उज्जैन पहुंची विशेषज्ञों की टीम

लग्जरी कारों से स्टंट का वीडियो वायरल:3 गाड़ियां जब्त; 5 वाहन मालिकों-चालकों पर FIR, आधी रात को तेज रफ्तार में दौड़ रहीं थीं कारें

पुलिस ने माना- जहरीली थी शराब:मृतकों के आश्रितों को मुआवजे का इंतजार

विकसित भारत@2047 में प्रदेश की भूमिका अहम, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव:विभिन्न क्षेत्रों की विभूतियों का सम्मान

हाई कोर्ट ने नगर निगम अधिकारी पर लगाया एक लाख का जुर्माना

वर्ग-3 शिक्षक अभ्यर्थियों का चक्काजाम:नियुक्ति पत्र की मांग पर सड़क पर लेटे; पुलिस से हुई खींचतान

कृष्णबाग के 71 मकानों पर संकट:हाई कोर्ट ने जमीन श्रीराम बिल्डर्स को सौंपने के दिए निर्देश
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!