खबर
Top News

शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे: डिस्काउंट को लेकर हुआ जमकर बवाल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 सितंबर 2026, 2:47 pm
शेयर करें:
शराब ठेकेदार के कर्मचारियों ने बरसाए लात-घूंसे और डंडे

वीडियो वायरल होते ही हरकत में आई पुलिस, चार कर्मचारी गिरफ्तार; घायल फरियादी अब तक शिकायत लेकर नहीं पहुंचा

खुलासा फर्स्ट...इंदौर।
शहर में नशे के खिलाफ पुलिस के अभियान के बीच राजेंद्र नगर क्षेत्र में शराब दुकान के कर्मचारियों की खुलेआम गुंडागर्दी सामने आई है। शराब की बोतल डिस्काउंट में खरीदने को लेकर ग्राहकों से कहासुनी के बाद विवाद में दुकान के कर्मचारियों ने ग्राहकों के साथ जमकर मारपीट की। लात-घूंसों के साथ बेसबॉल के डंडों से हमला कर एक ग्राहक को घायल कर दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने शराब दुकान से जुड़े चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

राजेंद्र नगर टीआई यशवंत बड़ोले के मुताबिक कल रात करीब 11 बजे ईश्वरी ग्रींस के सामने स्थित शराब दुकान के बाहर युवकों के दो गुटों में विवाद की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने हमलावर पक्ष के युवकों को पकड़कर थाने पहुंचाया। पूछताछ में सामने आया कि शराब खरीदने के दौरान डिस्काउंट को लेकर विवाद शुरू हुआ था। इसके बाद कहासुनी ने मारपीट का रूप ले लिया। शराब दुकान के कर्मचारी दूसरे पक्ष पर पर टूट पड़े। आरोपियों ने लात-घूंसों के साथ बेसबॉल के डंडों से भी हमला किया। राजेंद्र नगर पुलिस ने शराब दुकान के कर्मचारी आरोपी हिमांशु पिता गिरीश जायसवाल (26) निवासी एमआर-10, अमन पिता महेंद्र जायसवाल (26) निवासी मेघदूत नगर, सचिन पिता रामजी चतुर्वेदी (25) निवासी प्रयागराज, उत्तर प्रदेश और दीपक पिता रूपेश कसेरा (21) निवासी किला मैदान को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की... घटना थाने से कुछ दूर हुई, जिसके बाद आसपास मौजूद लोगों ने मारपीट का वीडियो बना लिया। कल रात वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसमें कुछ युवक एक-दूसरे के साथ मारपीट करते नजर आ रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार मारपीट में ग्राहक घायल हुआ है, लेकिन घायल फरियादी अब तक पुलिस के पास शिकायत लेकर नहीं पहुंचा है।

सभी पहलुओं की जांच की जा रही है... टीआई यशवंत बड़ोले ने बताया कि शिकायत मिलने पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा। फिलहाल शराब दुकान कर्मचारियों की गुंडागर्दी को देखते हुए उनके खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजने की तैयारी की जा रही है। विवाद की शुरुआत शराब के डिस्काउंट को लेकर हुई थी, लेकिन कुछ ही देर में मामला हिंसक हो गया। पुलिस का कहना है कि घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर भी कार्रवाई की गई है। टीम वीडियो के आधार पर दूसरे पक्ष की भी जांच कर रही है। अगर उनकी भूमिका सामने आई तो दूसरे पक्ष पर भी कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश
Top News

जुए की फड़ पर फिल्मी अंदाज में पुलिस की दबिश:ड्रोन से निगरानी के बाद पहुंची टीम; 5 जुआरी गिरफ्तार, 17 फरार

4 minutes ago
राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम
Top News

राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम:कांग्रेस को इतने हजार युवाओं के आने की उम्मीद; प्रशासन का इतना अनुमान

22 minutes ago
इंदौर का अनोखा घर
Top News

इंदौर का अनोखा घर:एक छत के नीचे मौजूद हैं 5 हजार से ज्यादा गणेश प्रतिमाएं; क्रिकेट खेलते और लैपटॉप चलाते नजर आते हैं बप्पा

36 minutes ago
मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया
Top News

मैं तो बस चेहरा, मास्टर माइंड मेरा जीजा अस्सु हार्डिया:पक्के और कच्चे में रुपयों का लेन-देन आया सामने, मामला कैलोद करताल में अवैध कॉलोनी काटने का

43 minutes ago
शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप
Top News

शहर के नामी अस्पताल पर पैकेज के बावजूद अतिरिक्त बिलिंग के आरोप:परिजन बोले- हर सुविधा के नाम पर की अलग से वसूली

about 1 hour ago
7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश
Top News

7 करोड़ के गहनों से सजे खजराना गणेश:राजमहल जैसा सजा मंदिर; लाखों भक्तों के पहुंचने का अनुमान

about 1 hour ago
उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए
Top News

उमाजी... फिर एक चिट्ठी शराबबंदी के नाम लिखिए:उमा-शिवराज-मोहन के त्रिकोण में शराब का ‘सागर’

about 2 hours ago
बड़ा फेरबदल
Top News

बड़ा फेरबदल:विश्व प्रसिद्ध मंदिर के CEO हटाए गए; कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले

about 2 hours ago
150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट
Top News

150 करोड़ का कैंसर इंस्टीट्यूट:फिर भी मरीजों का इंतजार खत्म नहीं; मशीन और सुविधाएं लापता, बेहतर इलाज का सपना अधूरा

about 2 hours ago
सरेराह युवती से छेड़छाड़
Top News

सरेराह युवती से छेड़छाड़:विरोध करने पर पिता से की मारपीट; एक आरोपी भीड़ के हत्थे चढ़ा

about 2 hours ago
बारिश बनी आफत
Top News

बारिश बनी आफत:केदारनाथ रूट पर लैंडस्लाइड; एक की मौत, यात्रा रोकी, बिहार में बाढ़, गंगा में 6 दिन से फंसा क्रूज

about 3 hours ago
भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप
Top News

भारत ने 8वीं बार जीता विमेंस एशिया कप:PCB चीफ से फिर नहीं ली ट्रॉफी; BCCI ने बताया कारण

about 3 hours ago
100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा
Top News

100 करोड़ के ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क का खुलासा:पॉश इलाके में चल रहा था खेल; दुबई और श्रीलंका तक जुड़े तार, 5 आरोपी गिरफ्तार

about 3 hours ago
होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा
Top News

होटल में महिला की मौत मामले में नया खुलासा:कारोबारी ने पुलिस के सामने किए चौंकाने वाले खुलासे

about 3 hours ago
देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट
Top News

देखिये वीडियो, शराब दुकान के पास भिड़े युवकों के दो गुट:बेसबॉल के डंडों से हुई जमकर मारपीट; थाने से कुछ दूरी पर हुआ विवाद

about 3 hours ago
दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां
Top News

दो हादसों ने छीनी दो जिंदगियां:मंदिर परिसर में कार ने पैदल जा रहे पेंटर को मारी टक्कर; ढाई महीने बाद घायल युवक की मौत

about 4 hours ago
11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत
Top News

11वीं के छात्र की संदिग्ध मौत:कमरे में बिस्तर पर मिला शव; पिता हिरासत में, गले पर मिले फंदे के निशान

about 4 hours ago
पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा
Top News

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

about 20 hours ago
नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक
Top News

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

about 21 hours ago
नदी में बाप-बेटा डूबे
Top News

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

about 21 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!